Wednesday, December 13, 2023

सुशांत सिंह राजपूत को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड मिलने पर फैंस हुए भावुक, आखिरी फिल्म “दिल बेचारा” के लिए बेस्ट क्रिटिक्स एक्टर चुने गए

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड (Dadasaheb Phalke award) से सम्मानित किया गया है। सुशांत के फैंस और उन्हें दिल से चाहने वाले लोग इस सम्मान से काफी भावुक हैं। सुशांत अब हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी यादें फैंस के दिलों में हमेशा रहेंगी।

 Dil bechara

बीते दिनों फिल्म जगत के सबसे उच्च सम्मान दादा साहेब इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स (Dadasaheb International Film Festival award) का आयोजन किया गया था। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर के तौर पर सम्मानित किया गया। बता दें कि ये अवॉर्ड उनकी आखिरी फिल्म दिल बेचारा के लिए दी गई है।

Sushant Singh Rajput

दादा साहेब फाल्के ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुशांत सिंह राजपूत की तस्वीर शेयर की है जिस पर ‘क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर..दिवंगत श्री सुशांत सिंह राजपूत (1986-2020) लिखा है। फैंस इस खबर को सुशांत के लिए काफी खुश हैं और भावुक भी। सोशल मीडिया पर फैंस एक्टर को बधाई दे कर उन्हें याद कर रहे हैं।