Home Farming

दुनिया का अनोखा पेड़, एक साथ उगते हैं 40 अलग-अलग प्रकार के फल: Tree of 40

Syracuse professor Sam Van Aken grows 40 different fruits on a single tree, Tree of 40

हमारे आसपास अनेकों पेड़-पौधें मौजूद होते हैं और सभी पर अलग-अलग फल-सब्जियां लगते हैं क्योंकि प्रकृति का नियम है एक पेड़ पर एक ही प्रकार का फल या सब्जियां उग सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि विश्व में एक ऐसा पेड़ भी मौजूद है जिसपर एक साथ एक-दो नहीं बल्कि 40 अलग-अलग प्रकार के फल लगते हैं।

हालांकि, इस बात पर विश्वास करना मुश्किल है लेकिन यह सच है। जी हाँ, विश्व में एक ऐसा पेड़ मौजूद है जिसपर एक साथ 40 भिन्न-भिन्न प्रकार के फल लगते हैं। तो इसी कड़ी में चलिए उस चमत्कारी पेड़ के बारें में जानते हैं-

एक साथ 40 अलग-अलग प्रकार के फल लगने वाले पेड़ का क्या है नाम?

हम जिस पेड़ की बात कर रहे हैं उसका नाम ट्री ऑफ़ 40 (Tree of 40) है, जिसे न्यूयॉर्क (New York) के सेराक्यूज यूनिवर्सिटी (Syracuse University) के विजुअल आर्ट के प्रोफेसर सैम वॉन एकेन द्वारा उगाया गया है। इस पेड़ को उगाने के लिए उन्होंने ग्राफ्टिंग तकनीक का इस्तेमाल किया है तब जाकर उन्हें एक पेड़ पर अलग-अलग प्रकार के फल लगने वाले पेड़ को उगाने में सफलता हासिल की।

उगते हैं एक पेड़ पर 40 अलग-अलग तरह का फल

सैम वॉन एकेन ने एक पेड़ से विभिन्न प्रकार के फल उगाने के प्रोजेक्ट की शुरूआत साल 2008 में किया था और उसका नाम “ट्री ऑफ़ 40” (Tree of 40 Tree) रखा। इस प्रोजेक्ट में उन्हें सफलता हासिल हुई और अब इस पेड़ पर खुबानी, बेर, चेरी आदि जैसे 40 अलग-अलग प्रकार के फल उगते हैं।

यह भी पढ़ें:- भारत का अनोखा रेस्टोरेंट जहां ATM से निकलती है लजीज बिरयानी: Veetu Kalyanam

शुरु किया ग्राफ्टिंग तकनीक का प्रयोग

सैम वॉन एकेन ने बताया कि, एक बार उन्होंने बगीचे में 200 तरह के पेड़ों को देखा जिसे देखने के बाद उन्हें काफी हैरानी हुई। इस बगीचे में पुरानी प्रजातियों के पेड़ मौजूद थे लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने देखा कि फंड की कमी होने के कारण बगीचे की देखभाल कम हो गई जिस वजह से गार्डेन में गन्दगी फैलने लगी।

गार्डेन की स्थिति देखकर उन्होंने रिसर्च करना शुरु किया और गार्डेन को खरीद लिया। उसके बाद उन्होंने उसी बगीचे में ग्राफ्टिंग तकनीक का इस्तेमाल किया। उनकी सालों की मेहनत रंग लाई और एक अनोखा पेड़ तैयार किया जिसपर एक साथ 40 अलग-अलग प्रकार के फल उगते हैं।

एक ट्री ऑफ़ 40 पेड़ की कितनी है कीमत?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रोफेसर सैम वॉन (Professor Sam Van Aken) ने साल 2014 तक 16 पेड़ तैयार किए थे जिसे उन्होंने लोगों को गिफ्ट किया है। यदि इस पेड़ की कीमत के बारें में बात करें तो एक ट्री ऑफ़ 40 (Tree of 40 Price) कीमत तकरीबन 19 लाख रुपये है।

Exit mobile version