Tuesday, December 12, 2023

दिल्ली की मोटी तनख्वाह वाली नौकरी छोड़, घर मे बेकरी का काम शुरू की, अब महीने का 50 हज़ार कमा रही हैं

हमे अपनी जिंदगी में कुछ अलग करने की चाहत होनी चाहिए। नौकरी तो सब करते हैं लेकिन नौकरी के अलावा खुद को आत्मनिर्भर बनाना चाहिए। ऐसे हीं एक कहानी है तान्या गुप्ता की जिन्होंने नौकरी छोड़कर खुद का बेकरी का बिजनेस शुरू किया और आज लाखों रुपए कमा रही हैं।

तान्या गुप्ता जम्मू की रहने वाली हैं। इन्होंने 2018 में आर्ट्स से ग्रेजुएशन किया है। इसमें होम साइंस का भी एक विषय था। तान्या को बचपन से ही कुकिंग करने का बहुत शौक था। तान्या का सपना था कि वो कुकिंग में ही कुछ करें और आज इनका सपना साकार भी हुआ। तान्या दिल्ली में एक शेक इंस्ट्रक्टर के तौर पर काम करती थीं। तान्या की सैलरी उस समय 25 हजार रूपए थी। तान्या वहां करीब डेढ़ साल तक काम की लेकिन तान्या को अपनी जिंदगी में कुछ अलग करने की चाह ने अपनी नौकरी छोड़ने को कहा और उन्होंने खुद का बेकरी के बिजनेस करने का मन बना लिया।

Tanya Gupta making  bakery

तान्या बताती हैं कि नौकरी छोड़ने के बाद मैंने अपने घर के किचन में हीं केक बनाना शुरू कर दिया। शुरुआत में सबसे पहले हमारे कुछ दोस्त और पड़ोसी हमे ऑडर देते थे। जिससे हमारे बेकरी का बिजनेस बढ़ता गया और आज हमे पूरे जम्मू से ऑडर आते हैं। तान्या अपने इस बिजनेस का नाम “द बेकिंग वर्ल्ड” दिया है। तान्या अपने बिजनेस की शुरुआत 40 हजार रुपए से की थीं जिसमें उन्होंने केक, पेस्ट्री, कप केक, कुकीज, पिज्जा, बाऊनी जैसी चीजें बनती हैं।

यह भी पढ़ें :- तंगी में बिस्किट बनाने का काम शुरू कीं, आज 500 करोड़ की मालकिन बन चुकी हैं, 50 देशों में निर्यात होते हैं इनके प्रोडक्ट

तान्या बताती हैं कि मेरे इस बेकरी के बिजनेस को शुरू हुए सिर्फ दो महीने हीं हुए थे कि कोरोना महामारी की वजह से पूरे देश में लॉकडाउन लागू हो गया। जिससे हमारे बिजनेस पर काफी असर पड़ा लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। इस कोरोना महामारी के चलते लोगों का हाईजीनिक फूड की तरफ रुझान बढ़ गया। यह मेरे लिए एक चुनौती थी कि कैसे लोगों को घर बैठे टेस्टी और हाईजीनिक केक और बेकरी प्रोडक्ट्स पहुंचा सकती हूं। तभी तान्या के पास एक आइडिया आया। उन्होंने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर पेज बनाकर अपने केक और बेकरी के आइटम को प्रमोट करना शुरू कर दिया। तान्या का यह आइडिया काफी सकारात्मक रहा। उन्हें अगले हफ्ते से हीं ऑनलाइन और ऑन कॉल केक के ऑडर आने लगे। तान्या को आज हर महीने 120 से अधिक ऑडर आते हैं। और उन्हें लगभग 30 हजार से अधिक की कमाई हो जाती है।

तान्या बताती हैं कि मेरे इस बिजनेस में मेरी मां का पूरा सपोर्ट मिलता है। तान्या ने अपने बिजनेस की नींव 3 साल पहले हीं कर रखी थी। इनकी मां छोटे पैमाने पर केक बनाकर बेचती थीं परन्तु जनवरी 2020 में इस बिजनेस को नए तरीके से शुरू किया।

Tanya Gupta making  bakery

तान्या ने अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप का काफी इस्तेमाल किया है। जिससे उन्हें हफ्ते में कई नियमित ग्राहक हो गए हैं। तान्या बताती हैं कि ग्राहक ऑनलाइन बुकिंग के साथ-साथ हमारे घर पर भी आकर खरीदारी कर सकते हैं। और ऑडर की डिलीवरी के लिए मैंने एक व्यक्ति को काम पर भी रखा है।

तान्या बताती हैं कि मेरा सपना है कि इस बिजनेस को पूरे जम्मू में फैलाना है। और जम्मू के कई जगहों पर बेकिंग स्टोर खोलना है। जिससे मैं अपने इस बिजनेस को बढ़ा सकूं और कुछ लोगों को रोजगार दे सकूं।

तान्या कहती हैं कि हमारे देश के लड़कियों को आत्मनिर्भर बनना चाहिए। जिससे उन्हें सम्मान और सुरक्षा मिलने के साथ वे अपनी जिंदगी को बेहतरी से आगे बढ़ा सकें।

तान्या गुप्ता ने जिस तरह अपने सफल व्यापार से रोजगार सृजन किया और खुद आत्मनिर्भर बनीं वह अन्य लङकियों के लिए प्रेरणाप्रद है। The Logically तान्या गुप्ता जी की बहुत-बहुत प्रशंसा करता है।