Home Startup Story

अपने स्टार्टअप के लिए इस दंपति ने बेच दिया अपना घर, आज टर्नओवर पहुंचा 40 करोड़ के पार

कोई भी व्यापार शुरू करने के लिए राशि की आवश्यकता होती है। लघु निवेश से बिजनेस शुरू करके उसे आगे ले जाया जा सकता है।

हम इस लेख द्वारा ऐसे दम्पति की कहानी आपको बताएंगे, जिन्होंने अपनी कॉपरेट नौकरी छोड़कर एवं घर बेचकर स्टार्टअप प्रारंभ किया। उस स्टार्टप से वे आज 40 करोड़ रुपए हर वर्ष कमा रहे हैं।

उस दंपति का नाम दम्पति शुभ्रा चड्डा (Shubhra Chadda) और विवेक है। उन्होंने अपने घर को 45 लाख रुपए में बेचकर एक स्टार्टप शुरू किया, जिसका नाम उन्होंने “चुम्बक” रखा। शुभ्रा ने यह निश्चय कर लिया था कि इसे ऐसे बनाना है ताकि यह सबको अपने तरफ आकर्षित कर ले।

This couple sells their home for their startup Chumbak and their turnover reaches to 40 crores

यह भी पढ़ें :- नौकरी छोड़ अपने आइडिया के साथ बढ़ीं आगे, पूरे भारत में 13 हजार करोड़ का हुआ कारोबार: महिला उधमी

2010 में हुआ स्टार्टअप लॉन्च

शुभ्रा को अपने सपनों पर भरोसा था इसलिए उन्होंने अपना घर तक बेच दिया। हालांकि वह बिजनेस के बारे में कुछ भी नहीं जानती थीं। उन्होंने प्रोडक्ट रेंज, मैन्युफैक्चर एवं डिजाइन पर शोध किया। जानकारी इकट्ठा करने बाद उन्होंने वर्ष 2010 में अपने स्टार्टअप चुम्बक को लॉन्च किया। यह एक फ्रिज चुम्बक था, जिसे इंडियन थीम के डिजाइन पर बनाया गया। इस स्टार्टअप में घर के सजावटी समान और फैशन के समान भी मौजूद थे।

50 से अधिक हैं स्टोर

ऐसा नहीं है कि ये सब आसान था बल्कि उन्हें शुरुआती दौर में बहुत सारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा लेकिन वे डरे नहीं और परिश्रम के बदौलत सफलता हासिल की। कुछ वक़्त बाद उनके कर्मचारी बढ़े। अब वहां 70 से 75 कर्मचारियों द्वारा कार्य किया जा रहा है। वर्तमान में उनकी कम्पनी, बेंगलुरु, चंडीगढ़, मुंबई, चेन्नई, दिल्ली, पुणे, हैदराबाद, जयपुर एवं कोच्चि में है।

वार्षिक टर्नओवर है 40 करोड़

वर्ष 2017 से 2018 में उनकी कम्पनी ने 40 करोड़ रुपये के साथ वार्षिक टर्नओवर किया। इसमें उन्हें 40 फीसदी मुनाफा घर के सजावटी और 60 फीसदी फैशन की चीज़ों से हुई। अब उनके सामानों की विक्री ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से हो रही है।

Exit mobile version