Wednesday, December 13, 2023

यह तरीके अपना लीजिये, धनिया की चटनी 20-25 दिन तक ताज़ी रहेगी: किचन टिप्स

शायद हीं ऐसा कोई किचन हो जिसमें आपको धनिया का पत्ता नहीं मिलेगा। धनिया कई तरह के डिशेज के टेस्ट को न सिर्फ बढ़ाता है बल्कि यह स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी गुणकारी होता है।

धनिया के पत्ते का ज्यादातर इस्तेमाल विभिन्न तरह के सब्जियों में तथा चटनी के रूप में किया जाता है। लेकिन धनिया के पत्ते के साथ एक डिमेरिट यह है कि यदि इसे अच्छी तरह से रखा ना जाए तो यह या तो सूख जाता है या यह गल जाता है। इसलिए लोग आवश्यकता अनुसार हीं धनिया ला पाते हैं। इसी संदर्भ में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिसे अपनाकर आप धनिया के पत्ते को 20-25 दिन तक ताजा रख सकते हैं और प्रयोग में ला सकते हैं।

Tips to keep coriander chatni fresh for a month

धनिया के पत्ते को अधिक दिनों तक ताजा रखने के लिए सबसे पहले उसके रख-रखाव पर ध्यान देना होता है। सबसे पहले तो धनिया के पत्ते को अच्छी तरह से धो लें, इसके बाद सूरज की रोशनी या पंखे में इसके पानी सूखने तक सुखा दें। आपको जिस डिब्बे में धनिया पत्ता रखनी है वह एयरटाइट होनी चाहिए। धनिया पत्ते को टिशू में लपेट कर उसे एयर टाइट डब्बे में रख दें। इसके बाद उस डब्बे को फ्रिज में रख दें। ऐसा करने से धनिया पत्ता लगभग 14-15 दिनों तक फ्रेश बना रहेगा।

यह भी पढ़ें :- इस तरीके से टहनियों से गुलाब उगाएं, प्लास्टिक के बॉटल में भी यह पौधा आसानी से लग जायेगा

एयरटाइट डब्बे के अलावा धनिया पत्ता को प्लास्टिक बैग में भी लम्बे दिनों तक सुरक्षित रखा जा सकता है। इसके लिए लाए हुए धनिया पत्ता में से पानी को बिल्कुल सुखा लें। इसके बाद उसे प्लास्टिक के बैग में रख दें। यह ध्यान रहे कि प्लास्टिक का बैग कहीं से मॉइश्चर ना किया हुआ हो। प्लास्टिक के बैग में रखने के बाद अब इसे फ्रिज में रख दें। ऐसा करने से धनिया पत्ता लंबे समय तक सुरक्षित रह सकता है।

Tips to keep coriander chatni fresh for a month

अगर धनिया के पत्ता को आप 2 हफ्ते से ज्यादा दिन तक सुरक्षित रखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको मलमल के कपड़े का इस्तेमाल करना होगा। धनिया के पत्ते को अच्छी तरह से धोकर उसमें से पानी सुखा लें और अब उसमें से सारी पत्तियों को तोङकर जमा कर लें और इसे मलमल के कपड़े में लपेट दें। ऐसा करने से आप धनिया के पत्ते को 3 हफ्ते से भी ज्यादा दिन तक सुरक्षित रख सकते हैं।