Wednesday, December 13, 2023

अगर टमाटर के पौधों में बार-बार लग जाते हैं कीड़े तो आज ही करिए ये उपाय, नहीं लगेंगे दोबारा कीड़े

टमाटर (Tomato) का प्रयोग हर घर में होता है क्योंकि लगभग सभी सब्जियों में इसका इस्तेमाल किया जाता है। यही वजह है कि टमाटर दुनिया की सबसे ज्यादा उपयोग होने वाली सब्जियों में से एक है, परंतु यह सब्जी के अलावा मूल रूप से फलों से सम्बन्ध रखता है। टमाटर का पौधा गमले में लगाना बहुत आसान होता है। इसके एक पौधे से लगभग 2 से 3 किलो टमाटर आसानी से मिल सकता है, लेकिन इसके लिए समय-समय पर देखभाल करते रहना भी बेहद ज़रूरी है। – tips to protect tomato plant from insects.

tips to protect tomato plants from insects

टमाटर के पौधे को कीड़ों से बचाने के टिप्स

टमाटर का पौधा जैसे-जैसे बड़ा होता है, उसका देखभाल करना उतना ही ज़रूरी भी हो जाता है। अगर ध्यान ना दिया जाए तो ये कीड़े पौधे को जड़ से ख़राब कर सकते हैं। आज हम आपको ऐसे कुछ टिप्स एंड हैक्स बताएंगे, जिससे आप कीड़ों को हमेशा के लिए भगा सकते है। -tips to protect tomato plant from insects.

tips to protect tomato plants from insects

नीम का तेल (Neem Oil)

आपको बता दे कि कड़वा पदार्थ कीड़ों को बिल्कुल पंसद नहीं होता है इसलिए टमाटर के पौधे से कीड़ों को भागने के लिए आप नीम के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। नीम के तेल से पौधे को किसी भी प्रकार का कोई नुक्सान नहीं पहुुंचेगा। इसके लिए सबसे पहले आप एक लीटर पानी में एक से दो चम्मच नीम का तेल डालकर एक स्प्रे तैयार कर लीजिए और उसका छिड़काव फल, पत्तों और जड़ के ऊपर कीजिए।

tips to protect tomato plants from insects

बेकिंग सोडा (Baking soda)

कीड़ों को टमाटर के पौधे से दूर रखने के लिए आप बेकिंग सोडा का भी इस्तमाल कर सकते हैं। बेकिंग सोडा के जरिए मौसमी कीड़े से भी छुटकारा मिल सकता है। इसके लिए एक लीटर पानी में दो चम्मच बेकिंग सोडा डालकर एक मिश्रण तैयार कर लीजिए और उसे पौधे पर अच्छे से स्प्रे कर दीजिए। सप्ताह में दो से तीन बार इसका छिड़काव करने से आपको पौधे पर एक भी कीड़े नहीं मिलेंगे।

tips to protect tomato plants from insects

यह भी पढ़ें :- अगर पौधे में फूल नही आते तो अपनाइए यह तरीका, पौधा फूलों से लद जाएगा

केरोसिन तेल (kerosene oil)

कई जगहो पर आज भी घर से या पौधों से कीड़ों को भगाने के लिए केरोसिन तेल का इस्तेमाल किया जाता है। यह काफी मददगार साबित होता है। इसकी तेज गंध के चलते यह कीड़े कुछ ही देर में भाग जाते हैं तथा पौधों को इससे कोई नुक्सान भी नहीं पहुंचता। पौधे पर इसका अच्छे से छिड़काव कर दीजिए या टमाटर के किसी-किसी पत्ते पर केरोसिन तेल को लगाकर छोड़ दीजिए। इसकी तेज महक से एक भी कीड़े नहीं नहीं आएंगे।

tips to protect tomato plants from insects

जैविक खाद और नेचुरल स्प्रे से पौधे की मिट्टी को कीड़ो से बचाए

फल, पत्ते और जड़ के अलावा कीड़े अक्सर मिट्टी के माध्यम से भी पौधे को नुकसान पहुंचाते है इसलिए पौधे के साथ-साथ मिट्टी का भी ख्याल रखना बहुत ज़रूरी है। मिट्टी में मौजूद कीड़ों को मारने के लिए नेचुरल स्प्रे का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा जैविक खाद भी जड़ में ज़रूर डालें। इससे आपका टमाटर का पौधा ख़राब नहीं होगा तथा अधिक फल भी देगा। – tips to protect tomato plant from insects.