Sunday, December 10, 2023

झंडा को कैसे बांधा जाता है, जानिए तरीका और इससे जुड़े नियम

तिरंगा हमारे देश भारत की शान है, पहचान है और सम्मान है। हमारे देश भारत को 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश हुकूमत से आजादी मिली तब से लेकर हर वर्ष 15 अगस्त को हम तिरंगा झंडा फहराकर हम अपनी आजादी की खुशी का इजहार करते हैं। इस दिन हर प्रकार के संस्थानों में झंडोत्तोलन का कार्यक्रम होता है। झंडोत्तोलन के संदर्भ में एक बार बहुत महत्वपूर्ण होती है वह झंडा को बंधना।

दरअसल तिरंगा झंडा को इस तरह से मोङा जाता है और एक रस्सी के सहारे लटकाया जाता है और फिर जैसे हीं रस्सी को खींचा जाता है मोङा हुआ तिरंगा फहराने लगता है। लेकिन कई बार झंडा बांधने में गलती हो जाती है जिससे या तो वह फहर नहीं पाता या फिर उल्टा फहर जाता है। आपको बता दें कि ऐसा होना तिरंगे का अपमान होता है और कानूनी रूप से आप पर कारवाई भी हो सकती है। आज हम आपको तिरंगा झंडा बांधने का एक-एक स्टेप बताएंगे ताकि आपसे कोई गलती ना होने पाए। साथ ही उसका एक वीडियो भी साझा करेंगे ताकि आप उसे देखकर आसानी से झंडा बांधना सीख जाएं…

झंडे को फहराने में लोगों को ये समस्या आती है कि सारा काम पूरा करने के बाद जब रस्सी खींची जाती है तो झंडा सही तरह से नहीं फहरता या वो उलझ जाता है। जिस कारण कुछ लोग परेशान हो जाते हैं और उन्हें लगता है कि वह लोगों के सामने शर्मिंदा हो गए।

यह भी पढ़ें:-जानिए तिरंगा फहराने के नियम और कानून, इस बार इन ख़ास चीज़ों में बदलाव हुए हैं: Indian Flag Code

अगर भी इस परेशानी से जूझते हैं और झंडा सही तरीके से नही फहर पाता है तो हमारे लेख पर बने रहें। इस लेख में हम आपको वह जानकारी देंगे जिससे आपका झंडा अच्छी तरह बंधेगा और फहरेगा भी। साथ ही आप एक वीडियो भी देखेंगे जिससे हर चीज़ बहुत सरलता से समझ आ जायेगी। -In this way the rope tied in the flag

वीडियो यहाँ देखें:-👇👇

सबसे पहले झंडे के छोर पर रस्सी बांधे

सबसे पहले आप झंडा ले और देख लें कि ये किस तरह ऊपर जाने के बाद फहरेगा। क्योंकि सही तरीके से ना रखने पर हरा रंग ऊपर चला जाता है और केसरिया नीचे तो आप इसका विशेष ध्यान रखें। अब आपको अपना झंडा लेना है और इसमें एक रस्सी बांधनी है। आप इस रस्सी को अच्छी तरह कसकर बांधे ताकि ये खुले नहीं । जब इसका दोनों छोर रस्सी से बंध जाए तो आपको अब इसमें फूलों को अच्छी तरह संयोजित कर लेना है। ध्यान रहे आपके रस्सी का एक छोड़ ऊपर बांस की तरफ से होते हुए नीचे आना चाहिए। -In this way the rope tied in the flag

यह भी पढ़ें:-मिलिए झारखंड के “माउंटेन मैन” से, कठिन परिश्रम और अपनी जिद से चीर दिया 3 किमी लंबा पहाड़ का सीना

अब करें इसे फोल्ड

जब इसमें आप फूल रख दें तो इसे फोल्ड करना होगा। आप केसरिया को उसी के तरफ फोल्ड करें और हरा को भी हरा के तरफ। मतलब ये दोनों आकर व्हाइट को ऊपर से ढ़क देंगे और आपका फूल भी इसमें ढक जाएगा। अब आपको इसे अच्छी तरह फिर फोल्ड करना है। जब ये तीनों रंग एक साथ हो तो अब इसे लम्बवत फोल्ड करें और फिर नीचे की तरफ फोल्ड करें और फिर ऊपर की तरफ। ये प्रोसेस तब तक फ़ॉलो करें तब आपका झंडा पूरी तरह फोल्ड नहीं हो जाता।
-In this way the rope tied in the flag

रस्सी खींचते ही झंडा फहरने लगेगा

ये अच्छी तरह फोल्ड होने के बाद दूसरे छोर की रस्सी लेनी है और आपको इसे लपेटते हुए कैंची के शेप में बंधना है ताकि इसे हल्का खींचा जाए तो आसानी से खुल जाए। ऐसा होने के बाद अपने झंडे को ऊपर की तरफ बढ़ाते हुए छोड़ दें। जब ये बाँस के सबसे ऊपर चला जाए तो इस रस्सी को आप जैसे ही खींचेंगे आपका झंडा आसमान में फहरता हुआ दिखेगा। –In this way the rope tied in the flag