Sunday, December 10, 2023

भारत सरकार द्वारा दिये जाने वाले 10 प्रमुख अवार्ड: Top awards given by Indian government

प्रत्येक देश में अपने नागरिकों के द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद राष्ट्रीय पुरस्कार देकर उन्हें सम्मानित किया जाता है। भारत भी अपने नागरिकों के द्वारा शानदार प्रदर्शन के बाद श्रेणी अनुसार पुरस्कार देता है। ये पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों जैसे, मनोरंजन, मानवता के कल्याण, पुरस्कार विज्ञान इत्यादि के योगदान के आधार पर दिया जाता है।

भारत के द्वारा दिया जाने वाला पुरस्कार

10 प्रमुख पुरस्कार भारत सरकार द्वारा सिर्फ उन व्यक्ति को दिया जाता है, जो अपने क्षेत्र में भारत का गौरव को बढ़ा करके आते है।

Top awards given by Indian government

भारत रत्न (Bharat Ratna)

भारत रत्न, भारत देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। इस सम्मान की स्थापना भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डा० राजेंद्र प्रसाद के द्वारा 2 जनवरी 1954 में की गई थी। यह पुरस्कार सिर्फ उन्ही लोगो को दी जाती है जिन्होंने, कला, साहित्य विज्ञान, खेल तथा सामाजिक सेवाओं ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इस पुरस्कार का आकर पीपल के पत्ते के जैसा होता है जिसपर उभरता हुआ सूर्य का चित्र होता है और भारत रत्न उसपे देवनागरी में लिखा जाता है। इस पुरस्कार से नेल्सन मंडेला, मदर टेरेसा, लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी, सचिन तेंदुलकर, सत्यजीत रे और कई अन्य व्यक्तियों को सम्मानित किया गया था।

पद्म विभूषण (Padma Vibhushan)

यह भारत का दूसरा उच्च सम्मानित पुरस्कार है। इस पुरस्कार की स्थापना 2 जनवरी 1954 को किया गया था। यह सम्मान भारत के राष्ट्रपति द्वारा सिर्फ उन्ही नागरिकों को दी जाती है जिन्होंने कला, विज्ञान, खेल के क्षेत्र ने देश का नाम रौशन किया हो। इस पुरस्कार का आकार गोल होता है। इस पर पद्मा उभरा हुआ रहता है, इस के पीछे देवगृह में सत्यमेव जयते लिखा हुआ रहता है। इस पुरस्कार को सबसे पहले वीके मेनन, नंद लाल बोस, बीजी खेर जैसी हस्तियों को दिया गया था। सचिन तेंदुलकर इस पुरस्कार को पाने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति है।

पद्म भूषण (Padma Bhushan)

पद्म भूषण भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला तीसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। ये उन नागरिकों को दिया जाता है जो देश के लिए बहुमूल्य योगदान दिए है। इस पुरस्कार का डिजाइन पद्म विभूषण से मिलता जुलता है। इस पुरस्कार को सबसे पहले, राधा कृष्ण गुप्ता, अमर नाथ झा, एम एस सुब्बालक्ष्मी को दिया गया था।

पद्म श्री (Padma Shri)

पद्म श्री भारत का चौथा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है।यह पुरस्कार देश के नागरिकों को जीवन के विभिन्न क्षेत्रों जैसे कि, कला, शिक्षा, उद्योग, साहित्य, विज्ञान, खेल, चिकित्सा, समाज सेवा और सार्वजनिक जीवन में अपनी एक अलग पहचान बनाने पर दिया जाता है। इस पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 1954 की गई थी। हर साल गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर यह घोषित किया जाता है। 2913 लोगो के अब तक यह पुरस्कार दिया जा चुका है।

परमवीर चक्र (Param Vir Chakra)

यह पुरस्कार भारत सरकार के द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च सैन्य पुरस्कार है। यह उन सैनिकों को दिया जाता है जो बॉर्डर पर अपनी जान की परवाह न करते हुए दुश्मनो के सामने बहादुरी का काम करते है। यह पुरस्कार मृत या जीवित सैनिकों को उनकी बहादुरी के लिए दिया जाता है।

अर्जुन पुरस्कार (Arjuna Award)

यह पुरस्कार भारत सरकार द्वारा खिलाड़ियों को दिया जाता है। वर्ष 1961 में इस पुरस्कार की शुरुआत हुई थी। इस पुरस्कार के साथ 50,000 रूपये का नगद पुरस्कार और एक कांस्य प्रतिमा अर्जुन की प्रदान किया जाता है।

दादा साहब फाल्के पुरस्कार (Dadasaheb Phalke Award)

यह पुरस्कार आमतौर पर सिनेमा जगत के लिए होता है। यह कलाकारों को अच्छा कला प्रदर्शन के लिए दिया जाता है। वर्ष 1969 में इस पुरस्कार की शुरुआत हुई थी। इस पुरस्कार में एक पदक होता है जिस पर स्वर्ण कमल होता है और 1,000,000 नगद रूपये के साथ सम्मान के लिए एक शॉल भी होता है। लता मंगेशकर, आशा भोसले, मनोज कुमार, शशि कपूर तथा यश चोपड़ा को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

अशोक चक्र पुरस्कार (Ashok Chakra Award) :-अशोक चक्र

भारत का शांति के समय दिया जाने वाला सबसे ऊँचा वीरता पदक है। यह सम्मान सैनिकों और असैनिकों को असाधारण वीरता, शूरता या बलिदान के लिए दिया जाता है। यह मरणोपरान्त भी दिया जा सकता है। अशोक चक्र राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाता है।

शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार (Shanti Swarup Bhatnagar Prize) :-

शान्ति स्वरूप भटनागर पुरस्कार का प्रारम्भ सुप्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक डॉ. शांति स्वरूप भटनागर की स्मृति में 1957 ई. से किया गया है। यह पुरस्कार भारतीय औद्योगिक तथा वैज्ञानिक अनुसंधान परिषद द्वारा दिया जाता है। यह पुरस्कार वार्षिक है। इस पुरस्कार का मूल उद्देश्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं असाधारण प्रतिभा के धनियों को सामने लाना है।

साहित्य अकादमी पुरस्कार (Sahitya Akademi Award) :-

साहित्य अकादमी पुरस्कार भारत में एक साहित्यिक सम्मान है, जो साहित्य अकादमी प्रतिवर्ष भारत की अपने द्वारा मान्यता प्रदत्त प्रमुख भाषाओं में से प्रत्येक में प्रकाशित सर्वोत्कृष्ट साहित्यिक कृति को पुरस्कार प्रदान करती है। पहली बार ये पुरस्कार सन् 1955 में दिए गए। पुरस्कार की स्थापना के समय पुरस्कार राशि पाँच हजार रुपए थी, जो सन् 1983 में बढ़ा कर दस हजार रुपए कर दी गई और सन् 1988 में बढ़ा कर इसे पच्चीस हजार रुपए कर दिया गया। सन् 2001 से यह राशि चालीस हजार रुपए की गई थी। सन् 2003 से यह राशि पचास हजार रुपए कर दी गई है।