Home Inspiring Women

देश के किये गौरव का पल, फाइटर प्लेन उड़ाने के लिए नौसेना में शामिल हुईं दो महिला अधिकारी

एक समय था जब महिलाएं सामाजिक बंधनों में कैद होती थीं। घर से बाहर कोई काम करना तो दूर उन्हें बाहर निकलने तक भी छूट नहीं थी। लेकिन वह कहते हैं ना परिवर्तन संसार का नियम है सो समय के साथ-साथ महिलाओं की दशा सुधरी और वे अपने जंजीरों को तोङकर उससे आजाद हुईं। आज वे अपनी काबिलियत और कुशलता से तरक्की की नई ऊंचाइयां गढ़ रही हैं। आज हम ऐसी हीं दो महिलाओं कुमुदिनी त्यागी और रीति सिंह की कहानी लाए हैं जो अपने हुनर और योग्यता से सफलता की उङान उङ रही हैं।

यह पूरे देश के लिए गर्व की बात है दो महिला अफसरों को पहली बार नेवी वॉर शिप पर कार्य के लिए तैनात किया जायेगा। इतना ही नहीं इन्हें हवाई युद्ध के लिए भी ट्रेनिंग मिली है।

अपने हुनर और काबिलियत पर भरोसा कर किसी भी काम को करना हमारी देश की महिलाओं को अच्छे से आता है। आज महिलाएं हर उस क्षेत्र में कार्यरत हैं जहां हमारे देश को इनकी जरूरत है। घर को संभालने के साथ-साथ ये देश की सेवा में भी अपना योगदान हमेशा से देते आ रहीं हैं, चाहे वह इतिहास की बात हो या वर्तमान की।

सब लेफ्टिनेंट कुमुदिनी त्यागी(Sub Lieutenant Kumudini Tyagi) और सब लेफ्टिनेंट रीति सिंह(Sub Lieutenant Riti Singh) Indian Navy में वॉरशिप के लिए इन्हें लिए तैनात किया जायेगा। हमारे देश के इन दो जाबाज़ महिलाओं की हेलिकॉप्टर स्ट्रीम में ऑब्जर्वर के रूप में नियुक्ति हुई है। अब तक इंडियन नेवी में यह अवसर किसी भी महिला को नहीं मिला था, सिर्फ पुरुष ही यहाँ मौजूद थे। इन्हें “फिक्स्ड विंग एयरक्राफ्ट” के कार्य के लिए ही चयनित किया गया। महिलाओं को यह स्थान पहले प्राप्त नहीं था।

राफेल उङाने वाली प्रथम महिला फाइटर

महिला अफसरों के लड़ाकू जहाज पर नियुक्ति की यह न्यूज़ उस दौरान अाई, जब इंडियन एयरफोर्स ने शॉर्टलिस्ट जारी किया। जिसमें राफेल जहाजों की फ्लीट के संचालन के लिए महिलाओं को स्थान दिया गया है। इंडिया टुडे के एक रिपोर्ट के अनुसार, अम्बाला में इंडियन नेवी के राफेल स्क्वॉड्रन को बहुत जल्द पहली महिला फाइटर मिलेगी। इंडियन नेवी की महिला फाइटर की ट्रेनिंग 10 महिलाओं को दी जा रही है। इन प्रशिक्षण प्राप्त की हुई महिलाओं में से एक 17 स्क्वाड्रन से मिलकर राफेल जेट को उड़ाएंगी।


यह भी पढ़े :- सूरत की इन दो लड़कियों ने अंतरिक्ष में एस्टरॉयड का खोज किया , नासा ने भी सराहा


भारत ने की है 36 राफेल फाइटर की खरीद

हमारा देश फ्रांस से 36 की संख्या में राफेल जेट खरीद चुका है। जिसमें से 5 हमारे देश में सितम्बर महीने के 10 तारीख को अम्बाला “इंडियन एयरफोर्स” में भेजा गया। जो 31 बचे हैं, वे अलगे साल हमारे इंडियन एयरफोर्स में आ जाएंगे। इस फाइटर के आ जाने से हमारी वायुसेना और अधिक सशक्त हो जाएगी।

अफसरों को मिला सम्मान

नौसेना के 17 अफसरों सहित कुमुदिनी त्यागी और रीति सिंह को ऑब्जर्वर के तौर पर अपनी स्नातक सम्पन्न करने के लिए ये सब “विंग्स” से सम्मानित हो चुके हैं। इस सम्मानित कार्यक्रम का आयोजन कोच्चि में हुआ था। इन सम्मानित हुए अफसरों में से शार्ट सर्विस कमीशन में 4 महिला अफसर औऱ बाकी 13 रेगुलर बैच के हैं। यह सम्मान “रियर एडमिरल एंटनी जॉर्ज” ने इन अफसरों को दिया था। उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह असवर बहुत ही स्पेशल है कि पहली बार महिलाएं हेलीकॉप्टर ऑपरेशन से प्रशिक्षण प्राप्त कर लड़ाकू जहाजों पर तैनात होने जाएंगी।

The Logically देश की दोनों बहादुर महिला कुमुदिनी त्यागी जी और रीति सिंह जी को सफलता की इबारत गढ़ने पर उन्हें बधाई देता है तथा उन्हें नमन करता है।

1 COMMENT

Comments are closed.

Exit mobile version