Home Lifestyle

देखिए 7 एकड़ में फैले MS Dhoni के ड्रीम हाऊस की कुछ तस्वीरें, क्रिकेटर ने खुद किया था डिजाइन: Eeja Farmhouse

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन, हेलिकॉप्टर शॉट और बेहतरीन विकेट कीपिंग ने उन्हें दुनिया भर में मशहूर कर दिया। क्रिकेट में नेम और फेम के अलावा उन्होंने पैसे भी खूब कमाए हैं और इस बात का अंदाजा उनकी निजी जिंदगी से लगाया जा सकता है।

मध्यमवर्गीय परिवार में जन्में और पले-बढ़े महेंद्र सिंह धोनी आज एक लक्जरी लाइफ जीते हैं। उनकी लक्जरी लाइफ में उनका राँची के रिन्ग रोड स्थित फार्म हाऊस (Farmhouse) अपनी विशेष बनावट की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि उनके इस मशहूर फार्म हाऊस में बनने में 3 साल का वक्त लगा था तब जाकर यह पूरी तरह से बनकर तैयार हुआ।

Unseen pictures of Mahendra Singh Dhoni Luxurious Farmhouse Ranchi

पूर्व कप्तान धोनी के बारें में अधिक बाते जानने के लिए उनके फैंस काफी उत्साहित रहते हैं। ऐसे में आज हम महेंद्र सिंह धोनी के फार्म हाऊस के बारें में बताने जा रहे हैं।

कितने एकड़ में बना है महेंद्र सिंह धोनी का ईजा फार्म हाऊस?

झारखंड (Jharkhand) राज्य की राजधानी राँची (Ranchi) के रिंग रोड (Ring Road) पर स्थित फार्म हाऊस (MS Dhoni Farmhouse) जो हमेशा चर्चा में रहता है, वह धोनी के सपनों का घर है। 7 एकड़ में फैले इस फार्म हाऊस का डिजाइन स्वयं क्रिकेटर एमएस धोनी उर्फ माही (Mahi) ने किया था, जिसका नाम “ईजा फार्म” (Eeja Farm) है।

यह भी पढ़ें:- मां करती थी दूसरे के घरों में काम, पिता चपरासी, बेटी ने अपनी मेहनत से पाया 20 लाख का पैकेज

एमएस धोनी के फार्म हाऊस में कौन-कौन सी सुविधाएँ हैं मौजुद?

महेंद्र सिंह धोनी का ड्रीम हाऊस ईजा फार्म में बेडरुम, लीविंग रूम, किचन, डाइनिंग एरिया के साथ-साथ प्रैक्टिस पार्क, जिम, स्वीमिंग पुल और इंडोर स्पेस मौजूद है। इसके अलावा उनके फार्म हाऊस में एक गार्डन भी है जहां तरबुज, अमरूद, स्ट्राबेरी औए पपीता उगाया जाता है। ईजा फार्म में अधिकांश जगह हरा-भरा और खाली है जहां कई प्रकार के फल और सब्जियां उगाई जाती है। हालांकि, कई बार एमएस धोनी भी सोशल मीडिया पर खेती करते नजर आते हैं।

चूंकि, क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (Cricketer MS Dhoni) बाइक और कार्स के बेहद शौकीन हैं इसलिए उनके ईजा फार्म हाऊस में सभी सुख-सुविधाओं के अलावा एक गैरेज भी मौजूद है। वहां उनकी पसंदीदा गाड़ियां रहती है। इसके अलावा वहां एक अस्तबल भी है जहां शेटलैंड पोनो और चेतक नस्ल के दो सफेद रंग के घोड़े रहते हैं।

इन दोनों घोड़ों को माही (MS Dhoni Urf Mahi) ने स्कॉटलैंड से भारत मंगवाया है। शेटलैंड पोनी नस्ल के घोड़े को विश्व के सबसे छोटे नस्ल का घोड़ा कहा जाता है जो काफी फुर्तीले होते हैं और उनका इस्तेमाल घुड़सवारी में किया जाता है।।

परिवार संग व्यतीत करते हैं क्वालिटी टाइम

क्वालिटी टाइम स्पेन्ड करने के माही अक्सर अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा सिंह धोनी (Ziva Singh Dhoni) के साथ यहां आते हैं। यहां उनके पसंद का पालतू कुत्ता भी रहता है जो हमेशा माही के साथ घुमते नजर आता है। जीवा को भी पेट डॉग काफी पसंद है। उनके फार्म हाऊस की विशेषता ही हमेशा सुर्खियों में आने की वजह बनती है।

Exit mobile version