Home Amazing Tricks

Aluminium Foil बड़े काम की चीज़ है, खाना पैक करने के अलावा भी इन तरीकों से इसका इस्तेमाल हो सकता है

आज के वर्तमान युग में दुनिया बहुत आगे निकल चुकी है। ऐसी कई नई चीजें आ चुकी हैं जिसका इस्तेमाल हम अपने दैनिक जीवन में करते आ रहे हैं और यह नई चीज हमारे काम को आसान भी बना रही हैं। वहीं इस भागदौड़ भरी जीवनशैैली में खानपान की आदतों में तो बदलाव आया ही है, खाना पकाने और पैक करने के तरीके भी बदल चुके हैं। पहले जहां हम कपड़े या कागज में खाना पैक करते थे, वहीं आज इनकी जगह एल्युमिनियम फॉयल ने ले ली है। खाना पकाने से लेकर सब्जियों या मांसाहार को ग्रिल्ड करने तक में हम इसका प्रयोग करते हैं। (Uses For Aluminum Foil)

बच्चों के लिए स्कूल लंच पैक करना हो या ऑफिस के लिए खाना ले जाना हो। हम सबसे ज्यादा भरोसा एल्युमिनियम फॉयल पर करते हैं। पर आज हम आपको बताएंगे कि इस भरोसेमंद एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल सिर्फ खाना बनाने के लिए ही नही किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल हम अन्य कई चीजों में भी कर सकते हैं। आज हम आपको एल्युमिनियम फॉयल के अलग-अलग उपयोग के बारे में बताएंगे जिससे शायद आप अभी तक अंजान होंगे।

प्रेस करने में इस्तेमाल (Uses For Aluminum Foil)

एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल कपड़ों को प्रेस करने के लिए किया जा सकता है। यह कपड़ो को अच्छी तरह प्रेस करने में सहायक है। अब आप कहेंगे कि यह आखिर कपड़ो को कैसे प्रेस करेगा तो आपको बता दें कि अगर आप जल्दीबाजी में कपड़ो को प्रेस करना चाहते हैं तो एल्युमिनियम फॉयल की मदद से यह काम आप जल्दी कर सकते हैं। इसके लिए आप एल्युमिनियम फॉयल को कपड़ो के बीच में रखें। कपड़ो के बीच में रखने से फायदा यह होगा कि आप अपने कपड़े को एक तरफ प्रेस करते हैं तो एल्युमिनियम फॉयल की मदद से यह दोनों तरफ प्रेस हो जाएगा। जिससे आपके समय की भी बचत होगी और आप जल्दी अपना काम भी पूरा कर लेंगे। इसकी मदद से कपड़ो में लगी हुई दाग भी हटाई जा सकती है। इसके लिए आपको एल्युमिनियम फॉयल के गोले बनाकर कपड़ो पे लगे दाग पर रगड़ना होगा। इस प्रक्रिया के बाद आपके दाग भी गायब हो जाएंगे। यह तरीका बेहद आसान है।

Use of aluminium foil in hindi

चांदी के बर्तन साफ (Aluminum Foil Life Hacks)

चांदी एक खूबसूरत एवं बहु उपयोगी धातु होती है और इसमें मौजूद हल्की सी चमक से बर्तन और ज्वेलरी को आकर्षक रूप मिलता है। लेकिन इसके साथ-साथ चांदी दूसरे धातुओं के मुकाबले में काफी नाजुक होती है, जिसकी वजह से यह बहुत जल्दी भद्दी नजर आने लगती है और इस पर धब्बे और स्क्रैचेज के निशान पड़ जाते हैं। चांदी के बने बर्तनों को साफ करना हमारे लिए चिंता का विषय बन जाता है पर आपको घबराने की जरूरत नही है। आप एल्युमिनियम फॉयल की मदद से चांदी के बर्तन आसानी से साफ कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक बड़े बर्तन में पानी जमा करना होगा। उसके बाद आप एल्युमिनियम फॉयल के कुछ बॉल्स बनाकर आप इसमें डाल दें। इसके बाद इसमें नमक भी डाल दें। अब इस पानी में चांदी के बने बर्तन को डालें। बर्तन को कुछ समय तक उसमें छोड़ दें। कुछ समय के बाद जब आप चांदी के बर्तन पानी से निकालेंगे तो यह आपको पहले साफ नजर आएंगे। अब बर्तनों को साफ कपड़े से पोछे,पोछने के बाद आप देखेंगे कि इन बर्तनों की चमक भी वापस आ गई है। यह आपके लिए एक आसान तरीका साबित होगा।

खराब सिग्नल को बेहतर बनाए (Uses For Aluminum Foil)

इंटरनेट हमारे आज के जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण हो गया है। आज के समय में इंटरनेट दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे लोकप्रिय नेटवर्क बन चुका है।दुनिया भर के सभी नेटवर्क इंटरनेट से जुड़े हुए हैं। इसके लिए
अधिकतर घरों में अब WI-FI लगा हुआ होता है। आज के इस नवीन युग में तो इंटरनेट के बिना कोई भी ऑनलाइन काम नही हो सकता। इसके बिना कई जरूरी काम धम सकते हैं। वहीं अगर आपके घर में लगे
WI-FI सिग्नल का स्पीड धीमा है तो तो आप इसे एल्युमिनियम फॉयल की मदद से बेहतर बना सकते हैं। इसके लिए आपको WI-FI के एंटीना को एल्युमिनियम फॉयल से अच्छी तरह से ढकना होगा, इसको ढकने के वजह से एंटीना सिग्नल को तेजी से रिफ्लेक्ट करने लगता है। ऐसे में धीमा WI-FI सिग्नल की रफ्तार तेज हो जाती है। यह प्रयोग आपके जरूरी काम को आसान कर देगा।

यह भी पढ़ें :- Life Hacks: गन्दे मैट्रेस का बदबू ऐसे जाएगा, करें यह काम

खाने में भी इस्तेमाल (Aluminum Foil Life Hacks)

एल्युमिनियम फॉयल आपको खाना बनाने में भी मदद करेगा। अगर आप तेल खान पसंद नही करते हैं तो एल्युमिनियम फॉयल की मदद से आप बिना तेल वाले ऑमलेट बना सकते हैं। एल्युमिनियम फॉयल आसानी से ऑमलेट बनाने में आपकी मदद कर सकता है। इससे आप बिना तेल वाले अनेक व्यंजन बना सकते हैं। इसके लिए आपको गैस पे चढ़ने वाले बर्तनों के ऊपर इसको लगाना होगा। एल्युमिनियम फॉयल को लगाने के बाद इसके ऊपर आप खाद्य पदार्थ को डाले। इसके उपर डालने से यह किसी भी खाद्य पदार्थ को जलने से रोकेगा एवं बिना तेल के यह पकाने में भी मदद करेगा। जिससे आप स्वादिष्ट ऑमलेट या और भी कई प्रकार के व्यंजनों का स्वाद आसानी से ले पाएंगे।

अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

सकारात्मक कहानियों को Youtube पर देखने के लिए हमारे चैनल को यहाँ सब्सक्राइब करें।

Shubham वर्तमान में पटना विश्वविद्यालय (Patna University) में स्नात्तकोत्तर के छात्र हैं। पढ़ाई के साथ-साथ शुभम अपनी लेखनी के माध्यम से दुनिया में बदलाव लाने की ख्वाहिश रखते हैं। इसके अलावे शुभम कॉलेज के गैर-शैक्षणिक क्रियाकलापों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।

Exit mobile version