Wednesday, December 13, 2023

वास्तु के हिसाब से इन पौधों को लगाइये अपने घर मे, सुख समृद्धि की कमी नही होगी: Gardening Vastu tips

घर में पेड़ – पौधे लगाने से न केवल वातावरण शुद्ध रहता है बल्कि सकारात्मक ऊर्जा (Positive every) का भी प्रवाह होता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार सही दिशा में सही पौधे लगाने से बेहतर प्रभाव पड़ता है। घर की खूबसूरती और हरियाली बढ़ाने के साथ ही अगर आप भाग्य का साथ भी पाना चाहते हैं तो घर में पौधे जरूर लगाएं लेकिन पौधे लगाने से पहले एक बार यह जरूर जान लें कि किस दिशा (Direction) में कौन सा पौधा लगाना शुभ माना जाता है और कौन सा अशुभ। (Vastu Shastra tips for gardening)

पूर्व दिशा में इन पौधों को जरूर लगाएं

घर की पूर्व दिशा (East) और उत्तर पूर्व (North East) दिशा में छोटे पौधे जैसे- तुलसी, गुलाब, गेंदा, लिली, पुदीना, आदि लगाने चाहिए। ऐसा करने से परिवार के सभी सदस्यों की सेहत अच्छी बनी रहती है। घर की पूर्व दिशा में लगा बरगद का पेड़ भी मनोकामनाएं पूरी करता है। लेकिन भूल से भी पूर्व दिशा में पीपल का पेड़ नहीं लगाना चाहिए वरना घर में निर्धनता आती है।

Vastu tips for gardening

पश्चिम दिशा में काटेदार पौधे अशुभ

पश्चिम (West) दिशा में पीपल का वृक्ष, नारियल का पेड़ या अशोक का पेड़ लगाना शुभ फलदायी होता है। लेकिन पश्चिम दिशा में भूल से भी कांटेदार पौधे या वृक्ष नहीं लगाने चाहिए। ऐसा करने से शत्रु का भय बना रहता है।

पूरा विडियो यहां देखें –

उत्तर दिशा में फल के पौधे लगाने से बचें

उत्तर दिशा (North) को ईशान के नाम से भी जाना जाता है और इस दिशा में केले का पेड़, तुलसी का पौधा आदि लगाने से घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है। इस दिशा में नीले रंग के फूल देने वाले पौधे भी लगा सकते हैं। लेकिन उत्तर की दिशा में कभी भी फल देने वाले पेड़ पौधे नहीं लगाने चाहिए। ऐसा करने से संतान को कष्ट होता है और बुद्धि को भी नुकसान पहुंचता है।

Vastu tips for gardening

दक्षिण दिशा में तुलसी का पौधा न लगाएं

जीवन के सभी संकटों से मुक्ति पाकर स्वस्थ और निरोग जीवना जीना चाहते हैं तो घर की दक्षिण (South) दिशा में नीम का पेड़ अवश्य लगाएं। घर की छाया से थोड़ी दूर नीम का वृक्ष लगाना शुभ माना जाता है। लेकिन दक्षिण दिशा में कांटे वाले पौधे बिलकुल न लगाएं, साथ ही इस दिशा में तुलसी का पौधा लगाना भी अशुभ माना जाता है।

दक्षिण पूर्व दिशा में अनार का पौधा होगा शुभ

इस दिशा को आग्नेय कोण भी कहा जाता है। इस दिशा में अनार का पौधा लगाने से सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है।