Home Breaking News

कच्चा बादाम: पुलिसकर्मियों के यह डांस हो रहा है वायरल, महिला पुलिसकर्मी ने…

Viral video of policemen on kachcha badam

हाल ही “काचा बादाम” गाना जिसे भुबन बादायकर ने गया था वह सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। इस गाने पर लाखों की तादाद में लोगों रील्स बनाई। जिससे इस गाने के गायक भुवन बादायकर काफी मशहूर हो गए है। इस गाने पर कई सेलिब्रिटी ने भी काफी रील्स बनाई। (Viral Video in khakhi)

मशहूर हस्तियों से लेकर बच्चों तक, इस गाने ने लोगों को अपनी आकर्षक धुन पर थिरकने पर मजबूर कर दिया। बहुत से लोगों ने तो भुबन से मिलकर भी रील्स बनाईं और बीते होली के त्योहार के दौरान उत्तरी कोलकाता के एक ‘गोपाल पूजा’ पंडाल में भुवन की मूर्ति प्रदर्शित की गई।

पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल (Viral Video in khakhi)

अब एक वीडियो सामने आया हैं जहां कुछ पुलिसकर्मि का एक समूह इस गाने पे डांस कर रहे हैं। यह क्लिप ट्विटर पर काफी वायरल भी हो रहा है। जिसमें वे इसी गाने पर ऐसे नाच रहे हैं कि आपके चेहरे पर मुस्कान पक्की है। इस समूह में एक महिला पुलिसकर्मी भी हैं जिनके डांस को देख कर आपका मन प्रसन्न हो सकता है। यह वीडियो ट्विटर हैंडल @GoofyOlives से 21 मार्च को शेयर किया गया था, जो आजकल खूब वायरल हो रहा है। लोग इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें :- इस तरह बनाएं लकङी से जलने वाला ट्रेडिशनल चूल्हा, खाना बनाने के लिए है आरामदेह

खाकी में पुलिस की मस्ती (kaccha badam)

पुलिसकर्मियों के इस ग्रुप डांस में पांच पुलिसकर्मि हैं। जिसमें चार पुरुष और एक महिला है। इस वीडियो को देखकर आपको हंसी भी आएगी। डांस में एक-दो पुलिसकर्मी तो ऐसे डांस के स्टेप्स फॉलो कर रहे हैं जो देखने वालों को खूब हँसा रहा है। वहीं महिला पुलिसकर्मी बहुत अच्छे से डांस करते हुए नजर आ रही हैं। यह वीडियो आपका दिन बना सकता है।

कई लोगों ने दी प्रतिक्रिया (Viral Video in khakhi)

इस वीडियो को अभीतक काफी लोगों ने देखा और शेयर किया है। खाकी पहन के इस गाने पर डांस कर रहे पुलिसकर्मियों के चेहरे पर मुस्कान है। पुलिसकर्मियों के इस डांस को देखकर कई लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है। लोगों के प्रतिक्रिया में कहा गया है कि सभी काफी क्यूट लग रहे हैं। महिला पुलिसकर्मी के डांस को काफी पसंद किया जा रहा है। कई लोगों ने तो यहाँ तक कहा है कि इस वीडियो ने उनका दिन बना दिया।

भुबन हो गए लोकप्रिय (Parimal Paul created idol of Bhuban)

भुबन अब इतने लोकप्रिय हो गए हैं कि लोग अपने-अपने तरीके से उन्हें सम्मान दे रहे हैं। कोलकाता के एक कलाकर ने तो गोपाल पूजा’ के लिए उनकी मूर्ति बनाई। भुबन के यह मूर्ति 5.5 फुट लंबी है और एकदम भुबन का जीवंत रूप लगती है। भुबन बादायकर पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के कुरलजुरी गांव के रहने वाले हैं। उनके परिवार में पांच सदस्य हैं। वह घर चलाने के लिए मूंगफली बेचते और ग्राहकों को रिझाने के लिए यह गाना गाया करते थे। उनके इस गाने को किसी ने इंटरनेट पर पोस्ट किया और वह रातोंरात स्टार बन गए।

यह आर्टिकल आपको पसंद आयी हो तो इसे शेयर करना न भूलें।

सकारात्मक कहानियों को Youtube पर देखने के लिए हमारे चैनल को यहाँ सब्सक्राइब करें।

Exit mobile version