Home Stories

दुनिया की वो बड़ी झीलें जिनके बारे में जानकर आपको होगा बेहद आश्चर्य, बहता है मीठा पानी

पृथ्वी के धरातल के मध्य स्थित जलीय भाग को झील कहते हैं। यह भूतल पर विस्तृत गढ्ढे हैं, जिनमें जल भरा होता है। हम में से कई लोगों ने नैनीताल और नौकुचतियाल जैसी कई झीलों के पास बैठ कर उसका आनंद लिया होगा, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यह झीलें कितनी लंबी होती होगी तथा यह कहां से कहां तक बहती होगी और किस क्षेत्र में बहती होगी। इसके अलावा क्या सिर्फ नैनीताल और नौकुचतियाल की झीलें हीं सबसे बड़ी झील हैं। – Some of the biggest lakes in the world which are famous all over the world.

World largest lakes

कैस्पियन सागर (Caspian Sea)

आज हम आपको दुनिया के सबसे बड़ी झीलों के बारे में बताएंगे। यह झील केवल बड़ी ही नहीं बल्कि बेहद खूबसूरत भी हैं। कैस्पियन सागर में झील और सागर दोनों की विशेषता है। दुनिया की सबसे बड़ी झील की लिस्ट में पहला नंबर कैस्पियन सागर का है। यह झील अज़रबैजान-रूस-कजाकिस्तान-तुर्कमेनिस्तान-ईरान के पास से गुजरती है। यह झील करीब 3,94,299 वर्ग किलोमीटर तक फैली हुई 946 मीटर लंबी है।

कैस्पियन सागर के बारे में स्टडी करने से पता चला है कि 11 मिलियन साल पहले कैस्पियन सागर ब्लैक सी, मेडिटेरियन सी और सी ऑफ आज़ोव से जुड़ी हुई थी। इसी वजह से कैस्पियन सागर इस लिस्ट में एकमात्र खारे पानी की झील है और इसके अलावा अन्य चार मीठे पानी की झील हैं।

सुपीरियर झील (Lake Superior)

लेक सुपीरियर झील भी दुनिया की सबसे लंबी झील की लिस्ट में है। यह झील अमेरिका से लेकर कनाडा के बॉर्डर तक फैली हुई है और इस झील का क्षेत्रफल 82,414 वर्ग किलोमीटर है। सुपीरियर झील की लंबाई 616 किलोमीटर और उसकी गहराई 406 मीटर है। इस झील को लोग दुर-दूर से देखने आते हैं क्योंकि यह झील सबसे सुंदर झीलों में से एक है।

यह भी पढ़ें :- विश्व की एक ऐसी जमीन जिसपर किसी भी देश का अधिकार नही है, भारत के एक युवा ने इसपर अपना अधिकार कर लिया था

विक्टोरिया झील (Victoria Lake)

विक्टोरिया झील अफ्रीका की सबसे बड़ी झील है। साथ ही यह दुनिया की सबसे बड़ी ट्रॉपिकल झील होने का दावा भी करती है। यह दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी ताजे पानी की झील है और दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी झील है। सन् 1858 तक इस झील को लेक न्यानज़ा के नाम से जाना जाता था, परंतु ब्रिटिश एक्सप्लोर जॉन हैनिंग स्पीके ने इस झील की खोज की और रानी विक्टोरिया के सम्मान में इसका नाम बदल दिया। उस समय से इस झील का नाम विक्टोरिया झील पड़ गया। यह झील युगांडा और तंजानिया में स्थित है, परंतु इसका कुछ हिस्सा केन्या, बुरुंडी और रवांडा में भी है।

ह्यूरॉन झील (Huron Lake)

यह झील भी दुनिया की सबसे बड़ी झील में से एक है। इसके अलावा यह झील दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी ताजे पानी की झील भी है। यह झील अमेरिका में मिशिगन राज्य और कनाडा में ओंटारियो के बीच स्थित है। आपको बता दें कि ह्यूरॉन झील सबसे साफ और क्लियर झीलों में से एक है और इस झील में मछली की विभिन्न प्रजातियां जैसे वॉली, लेक स्टर्जन, एलेवाइफ, लेक ट्राउट और लेक व्हाइटफिश पाए जाते है।

तन्गानिका झील (Lake Tanganyika)

यह झील दुनिया की सबसे बड़ी झील में से एक है, जो कि तंजानिया-कांगो में स्थित है। यह झील लगभग 32,893 वर्ग किलोमीटर तक फैली हुई है और करीब 1,435 मीटर गहरी है। इसकी खूबसूरती को देखने के लिए लोग दूर-दूर से यहां आते हैं, जिससे यहां लाखों की संख्या में पर्यटकों की भीड़ जुटी रहती है।

  • Some of the biggest lakes in the world which are famous all over the world.
बिहार के ग्रामीण परिवेश से निकलकर शहर की भागदौड़ के साथ तालमेल बनाने के साथ ही प्रियंका सकारात्मक पत्रकारिता में अपनी हाथ आजमा रही हैं। ह्यूमन स्टोरीज़, पर्यावरण, शिक्षा जैसे अनेकों मुद्दों पर लेख के माध्यम से प्रियंका अपने विचार प्रकट करती हैं !

Exit mobile version