Monday, December 11, 2023

जान लीजिए दुनियां के सबसे महंगे पक्षियों के बारे में, कीमत करोड़ों में

पक्षी प्रकृति की अनमोल और बेहद खूबसूरत कृति है। ये हर किसी को अपने और आकर्षित कर लेते हैं इसलिए लोग पक्षी पालने का शौक रखते हैं। पक्षियों की आवाज घर में एक पॉजिटिव वातावरण बना रहता है और यह देखने में भी बेहद खूबसूरत लगते हैं। पशु प्रेमी की तरह ही हमारे बीच पक्षी प्रेमी भी हैं। दुनिया में कुछ पक्षी ऐसे भी हैं, जिसकी कीमत सुन आप भी हैरान हो सकते है। आम इंसान इन पक्षियों को अफोर्ड ही नहीं कर सकते। आज हम आपको दुनिया के कुछ सबसे महंगे पक्षियों के बारे में बताएंगे, जिसकी कीमत करोड़ों में है। – 5 unique and most expensive birds of the world.

रेसिंग पिजन (Racing Pigeon)

दुनिया की सबसे महंगे पक्षियों में से एक है रेसिंग पिजन। यह आम कबूतरों से काफी अलग होते हैं, इसलिए इनकी कीमत अन्य पक्षियों के मुकाबले सबसे ज्यादा होती है। आपको बता दें कि पहले के समय में रेसिंग पिजन का इस्तेमाल राजाओं और सेनाओं के बीच संदेश पहुंचाने के लिए किया जाता था। हालांकि अब उसका इस्तेमाल कबूतर रेसिंग के लिए किया जा रहा है, जिससे कबूतरों की जान को भी काफी खतरा होता है। रिपोर्ट के अनुसार रेसिंग पिजन की कीमत 90,900 डॉलर से लेकर 1.4 मिलियन डॉलर तक है यानी भारत के 76,00,000 लाख के बराबर है।

ब्लैक पाम कॉकटू (Black Palm Cockatoo)

Black Palm Cockatoo

ब्लैक पाम कॉकटू लंबे आकार की एक पक्षी होती है, जिसके सिर पर रंग-बिरंगे पंख और लाल धब्बे होते हैं। यह खूबसूरत पक्षी केवल न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया के वर्षा वनों में ही पाया जाता हैं। यह पक्षी बेहद निडर और चतुर होते हैं। इसकी कीमत करीब 16,000 डॉलर है।

अयम सेमानी चिकन (Ayam Semani Chicken)

महंगे पक्षियों में चिकन की प्रजाति भी आती हैं। जानकारों की मानें तो यह काले और हरे रंग का बेहद खूबसूरत मुर्गे होते हैं, जो केवल इंडोनेशिया देश में पाए जाते हैं। इस चिकन की कीमत करीब 25,000 डॉलर है।

यह भी पढ़ें:-प्रकृति की खूबसूरती के अप्रतीम उदाहरण हैं ये 10 जानवर, रंग-रूप से बेहद अजीब इन जानवरों को शायद हीं आपने देखा होगा।

जलकुंभी (Water Hyacinth)

जलकुंभी नामक यह पक्षी एक प्रकार का तोता होता है, जिसे दुनिया का सबसे बड़ा उड़ने वाला तोता माना जाता है। मुख्य रूप से जलकुंभी दक्षिण अमेरिका में पाया जाता है। इस पक्षी में मौजुद नीला रंग इसे और आकर्षक बनाता है। इस खूबसूरत तोते की कीमत लगभग 40,000 डॉलर के आसपास है, जिसे आम इंसान के लिए खरीदना मुंकिन नहीं है।

टूकेन (Toucan)

Toucan

टूकेन बेलीज का राष्ट्रीय पक्षी है, लेकिन इस पक्षी को पालना कई देशों में बैन है और इसे पालने के लिए आपके पास लाइसेंस होना जरूरी है। इस पक्षी की कीमत करीब 9,500 डॉलर है और साथ ही इसके लिए कई फॉर्मेलिटीज को पुरा करना पड़ता हैं। यही वजह है कि इसे आम लोग नहीं खरीदते है।

यह भी पढ़ें:-हरियाणा के प्रोफेसर ने गोबर से बनाया घर, जानिए इस घर की खासियत

गुलाबी राजहंस (Pink Flamingo)

गुलाबी राजहंस को कोई भी पाल सकता है, लेकिन इसके लिए लाइसेंस की जरूरत पड़ती है। यह पक्षी देखने में गुलाबी रंग के होते हैं। इस राजहंस की कीमत करीब 1,500 डॉलर है और इससे भी ज्यादा खर्च इसकी लाइसेंस तैयार करने में लगती है।

  • 5 unique and most expensive birds of the world.