Wednesday, December 13, 2023

मात्र 51 सेंटीमीटर ऊंची और 26 सेंटीमीटर लंबाई वाली गाय ‘रानी’ हो रही वायरल: देखिये दुनिया की सबसे छोटी गाय

इस संसार में अनेक दुर्लभ चीजें देखने को मिलती है। कभी जानवरों में तो कभी इंसानों में। जिस प्रकार हर इंसान की लंबाई अलग अलग होती है, ठीक वैसे ही जानवरों में भी लंबाई का फर्क होता है। इंसानों की सबसे लंबी और सबसे छोटी लंबाई को लेकर अनेक रिकॉर्ड हैं, लेकिन जानवरों को लेकर किसी रिकॉर्ड की जानकारी है आपको? आइए एक गाय की सबसे छोटी लंबाई को लेकर जानते हैं, उसके रिकॉर्ड्स के बारे में।

इस गाय की ऊंचाई 51 सेंटीमीटर और लम्बाई 26 इंच है, जिसका गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में नाम दर्ज होने का दावा हो रहा है।- world’s smallest cow

world's smallest cow rani from Bangladesh

विश्व की सबसे छोटी गाय

इस छोटी गाय का नाम रानी है, जो बांग्लादेश की है। लोगों ने बताया कि उसे देखकर ऐसा लगता है कि वह कोई खिलौना है। इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रहती है। रानी ने पूरे सोशल मीडिया पर सनसनी मचा रखा है।- world’s smallest cow

world's smallest cow rani from Bangladesh

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज की गई

रानी का वजन मात्र 26 किलोग्राम है। अगर इसे पाउंड में मापा जाए, तो यह मात्र 57 पाउंड की है। रानी के मालिक ने यह दावा किया कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जिस गाय का नाम दर्ज है, उस गाय से रानी 10 सेंटीमीटर छोटी है। – world’s smallest cow

world's smallest cow rani from Bangladesh

आखिर गिनीज बुक में है किस छोटी गाय का नाम दर्ज?

वर्ष 2014 में विश्व की सबसे छोटी गाय मिली थी, जिसकी ऊंचाई लगभग 61 सेंटीमीटर थी। अभी तक विश्व की सबसे छोटी गाय केरल स्थित अथोलि में मिली थी, जिसका नाम मानिक्यम है। जब इसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ था, तब यह मात्र 6 साल की थी और इसकी लंबाई 61 सेंटीमीटर के करीब थी। वह मानिक्यम वेचुर प्रजाति की गाय है और रानी भूटान प्रजाति की।- world’s smallest cow rani from Bangladesh

अब हमें इंतजार इस बात का है कि रानी का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो पाता है या नहीं। – world’s smallest cow rani from Bangladesh

अगर आप गार्डेनिंग सीखना चाहते हैं तो हमारे “गार्डेनिंग विशेष” ग्रुप से जुड़ें – जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें