Home Gardening

घर पर वर्टिकल गार्डन लगाने के 10 आसान तरीके, कम देखभाल में भी आपका घर रहेगा हरा-भरा

आजकल लोग अपने घरों को सुसज्जित बनाने के लिए अपने गार्डन में तरह-तरह के फूल व अन्य प्रकार के पौधे लगाते हैं, जिससे उनका गार्डन देखने में खूबसूरत और आकर्षक लगता है।

शहरों में कम जगह होने के कारण लोग अपने घर में ही बालकनी या घर के छत पर वर्टिकल गार्डनिंग कर रहे हैं। काफी सारे लोग अपने घरों में किचेन गार्डनिंग करते हैं जिसमें वह फल, फूल, सब्जी इत्यादि सब उगाते हैं। वर्टिकल गार्डेनिंग से हमें काफी सारी सुविधाएं मिलती है। इससे हमें एक शुद्ध वातावरण मिलता है, ताजी हवा घरों में आती है, बालकनि या घर के छत पर वर्टिकल गार्डनिंग करने से तरह-तरह के पक्षी तितली आते हैं, जो हमारे घर के माहौल को काफी खूबसूरत बना देते हैं। आज हम आपको वर्टिकल गार्डनिंग करने के कुछ तरीके बताएंगे। जिसे जानकर आप भी अपने घरों में वर्टिकल गार्डनिंग बना सकेंगे।

वर्टिकल गार्डनिंग करने के तरीके:-

  1. अपने घर के दीवार पर वर्टिकल गार्डनिंग कर सकते हैं: –

वर्टिकल गार्डनिंग करने के लिए सबसे पहले आप अपने घर के किसी एक दीवार को चिन्हित करें। आप वैसे दीवार को चिन्हित करें कि अगर उस दीवार पर पौधे लगाए जाए तो उसने आवश्यक शर्तें और पौधों का उचित विकास हो। इसके साथ-साथ दीवार में खिड़की हो जिसे उस खिड़की से पर्याप्त धूप आती हो। इसके बाद आप अपने चिन्हित दीवार पर लगने वाले विशिष्ट पौधे को खरीद लें।

Simple Steps To Set Up A Vertical Garden At Home
  1. चिन्हित किए गए दीवार पर एक फ्रेम बनाएं:-

चिन्हित की गए दीवार पर pvc पाइप कि माध्यम से एक फ्रेम बनाएं। वर्टिकल गार्डनिंग करने के लिए दीवारों पर फ्रेम प्लास्टिक शीटिंग और कपड़े की तीन परत वाली सैंडविच होती है। फ्रेम बनाने के लिए प्लास्टिक का प्रेम या लकड़ी का फ्रेम ज्यादा पसंद किया जाता है परंतु यह फ्रेम बाहरी वातावरण के संपर्क में आने से सड़ जाता है। इसके लिए आप दीवारों पर फ्रेम बना सकते हैं या फिर फ्रेम का डिजाइन बना करके दीवारों पर लटका सकते हैं।

  1. एक प्लास्टिक सीट लें:-

दीवारों पर फ्रेम बन जाने के बाद अब इसे एक प्लास्टिक सीट से ढक दें। प्लास्टिक के का का घर इसलिए लगाए जाता है कि प्लास्टिक कपड़ा और दीवार के बीच के समस्याओं के रूप में काम करता है और यह वर्टिकल गार्डेनिंग के लिए एक काफी हम कदम माना जाता है। यह प्लास्टिक का सीट कपड़े में उच्च नमी के कारण दीवारों पर फंगस या मोल्ड को बढ़ने से रोकता है।

यह भी पढ़ें:-गर्मियों में अपने गार्डन को हरा-भरा रखने के लिए इन टिप्सों को अपनाएं: Gardening Tips

  1. कपड़े के दो परतों को जोड़ करके वर्टिकल गार्डनिंग कर सकते हैं:-

वर्टिकल गार्डनिंग करने के लिए आप कपड़े का उपयोग कर सकते हैं। इसमें आप कालीन या फिर घर में रखे अन्य कपड़ों का उपयोग करके वर्टिकल गार्डनिंग कर सकते हैं। कपड़े का उपयोग करने से इसे या फायदा होता है कि कपड़े पानी को ज्यादा देर तक पकड़े रहते हैं जिसे पानी बर्बाद नहीं होता है। पौधे के लिए बैग बनाने के लिए कपड़े के दो टुकड़े का उपयोग करें। स्टेनलेस स्टील स्टेपल के साथ फ्रेम पर स्टेपल करना चाहिए और जब यह खराब होने लगे तो कपड़े को आप और बढ़ा देना चाहिए। कपड़े इस प्रकार लगाना चाहिए कि कपड़े पूरी तरह से तना हुआ और अच्छे से फैला हुआ हो। आप इस तरीके से वर्टिकल गार्डनिंग कर सकते हैं।

  1. सिंचाई:-

पौधों को जीवित रखने के लिए सबसे महत्वपूर्ण पानी है। पौधे के सिंचाई करने के लिए पॉली ट्यूबिंग और लॉक फिटिंग तकनीक के द्वारा सिंचाई कर सकते हैं। जिससे ट्यूब पर उत्सर्जन के माध्यम से पानी धीरे-धीरे टपकेगा। और अगर इस फ्रेम को सबसे ऊपर में रखा जाए तो इसे दिवार पर लंबे समय तक फिट करने के लिए जंग प्रूफ हार्डवेयर जैसे सामानों का उपयोग करना पड़ेगा। जिससे उसने जंग ना लगे और वह लंबे समय तक सुरक्षित रहे।

  1. सिंचाई करने के लिए इस प्रणाली को जल से जोड़ें और इसे उर्वरक जोड़े:-

वर्टिकल गार्डनिंग में सिंचाई को इस प्रकार जोड़ें कि पौधे को पानी पर्याप्त रुप से मिल सके। अगर आप अपने घर से कहीं कुछ दिनों के लिए बाहर जाते हैं तो इन पौधों में पानी हमेशा मिलती रहनी चाहिए। इसके लिए आपको सिंचाई प्रणाली में वाल्व में एक तरल उर्वरक इंजेक्टर लगाया जाता है। इसके साथ-साथ इसमें पानी फिल्टर का भी उपयोग किया जाता है जो पौधों को शुद्ध और स्वच्छ पानी मिल सके। फिर इसके बाद सिंचाई के इस सिस्टम को पानी की आपूर्ति से जोड़ा जाता है क्योंकि जब इसे जोड़ा जाएगा तो पानी जमीन पर टपकाने लगता है आप वर्टिकल गार्डनिंग के सेटअप के हिसाब से पौधे के कुछ बर्तन रख सकते हैं।

  1. बर्तन के पाउच को जोड़कर करें वर्टिकल गार्डनिंग:-

घर में पड़े विशिष्ट बर्तन का इस्तेमाल करके आप वर्टिकल गार्डनिंग कर सकते हैं । इसमें आप बर्तनों में पौधों को लगाकर एक के ऊपर एक दीवार से लगा कर वर्टिकल गार्डनिंग कर सकते हैं। इसके साथ-साथ बाजारों में तरह-तरह के रंगीन गमले अलग-अलग आकार में मिलते हैं। जो दिखने में काफी खूबसूरत और आकर्षित होता है। इस रंगीन गमलों को अपने वर्टिकल गार्डनिंग में उपयोग करके आप अपने घर को खूबसूरत और आकर्षित बना सकते हैं। आप गमलों में लगे पौधे को पाइप के द्वारा दीवार के वांछित ऊंचाइयों तक लटका सकते हैं। आप अपनी घर में इस तरीके को अपना कर वर्टिकल गार्डनिंग कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:-अब गार्डनिंग के लिए बड़े जगह की जरुरत नहीं, इन आसान तरीकों से छोटी जगह में भी बना सकते हैं सुहावना गार्डेन : Gardening Ideas

  1. रखरखाव:-

जो लोग घर से ज्यादातर बाहर रहते हैं उनके लिए वर्टिकल गार्डनिंग काफी अच्छा माना जाता है। जैसे लोग अपने गार्डन में साफ-सुथरा रखने के लिए काफी चीजें का उपयोग करते हैं। साथ ही साथ हर समय उसको सिंचाई करने के लिए पानी का उपयोग करते हैं। इन सभी चीजों से काफी आसान तरीका है वर्टिकल गार्डेनिंग करना। इन तरीकों से आप अपने घर को हरा-भरा और सुसज्जित रख सकते हैं।

घर में वर्टिकल गार्डनिंग करना काफी आसान है जो लोग ज्यादातर अपने घर से बाहर रहते हैं उनके लिए यह वर्टिकल गार्डनिंग काफी अच्छा है। वर्टिकल गार्डनिंग में ज्यादा देखभाल नहीं करना पड़ता है और इसे घर दिखने में काफी सुंदर और आकर्षित लगता है।

Exit mobile version