Home Gardening

10 लक्की प्लांट जिसे घर में लगाने से आती है लक्ष्मी, जान लीजिए उनके नाम

आमतौर पर पेड़-पौधे के शौकीन तो कई लोग होते हैं। वे अपने गार्डन में तथा घर में कई प्रकार की सब्जी, फल तथा फूल के पौधे लगाते हैं, जिससे घर का वातावरण अच्छा बना रहे और उन्हें शुद्ध और ताजी सारी सब्जियां मिल सके। इन सबके अलावा कुछ पौधे ऐसे भी होते हैं, जिसे लगाने से आपको कई प्रकार के लाभ मिल सकते हैं जैसे कि धन की लाभ। ऐसे पौधों को हिंदू धर्म में वास्तु पौधों के नाम से जाना जाता है, लेकिन इसके बारे में बहुत ही कम लोगों को पता होता है।

आज हम आपको भारत में पाए जाने वाले 10 वस्तु पौधों के बारे में बताएंगे जिसे लगाने पर आपके घर में सुख समृद्धि तथा धन की प्राप्ति होगी। – Some plants that according to Vastu are considered better for your home.

  • बाँस का पौधा (Bamboo Plant)

बांस का पौधा एक बेहद ही प्रसिद्ध पौधा है। यह पौधा ऊपर की तरफ बढ़ता है इसलिए कहते हैं कि यह घर में तरक्की का संदेश लाता है। इसे घर में लगाना बेहद शुभ माना जाता है। यही वजह है कि आपको अधिकतर घरों में बांस के पौधे मिलेंगे। इसके अलावा इन दिनों गिफ्ट के तौर पर पौधे देने का नया प्रचलन शुरू हुआ है। ऐसे में आप बांस का पौधा किसी को गिफ्ट के तौर पर भी दे सकते हैं।

ऐसा माना जाता है कि बांस का पौधा घर में सुख, शांति और समृद्धि लाती है। इसी वजह से बहुत से लोग इसे घर में लगाना पसंद करते हैं। यह पौधा लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि इस पर डायरेक्ट सूरज की किरण ना पड़े तथा हफ्ते में एक बार इसकी पानी जरूर बदले। इसे और अधिक लक्की बनाने के लिए इसे तीन लेयर में खरीदे और इसके उपर एक लाल रिबन जरुर लगाएं।

  • मनी प्लांट (Money Plant)

मनी प्लांट को पोथोस भी कहा जाता है। मनी प्लांट आपके घर में एक नई पॉजिटिविटी लाती है तथा इससे धन की समस्या भी खत्म हो जाती है। इस पौधे को मिट्टी या पानी किसी भी चीज में लगा सकते हैं। हालंकि इसे पानी में लगाना ज्यादा शुभ माना जाता है। मनी प्लांट के पौधे की पानी हफ्ते में एक बार जरूर बदलें। ऐसा मानते हैं कि यह पौधा जितना हरा-भरा रहे, घर में उतनी ही धन की प्राप्ति होती है। हालांकि इसके पत्ते का पीला होना या सफेद होना अशुभ संकेत देता है। मनी प्लांट साउथ-ईस्ट यानी अग्नि कोण पर लगाना अधिक शुभ होता है। अगर आपका पौधा ऊपर की तरफ बढ़े तो अच्छा माना जाता हैं, लेकिन अगर यह धरती पर बढ़ने लगे तो यह अशुभ संकेत देते हैं।

  • तुलसी (Tulsi)
Tulsi Plant
Tulsi Plants

आयुर्वेद में अपनी एक खास पहचान बनाने वाला तुलसी आपको भारत के अधिकतर घरों में मिल जाएंगी। यह एक ऐसा पौधा है, जिसकी हिंदू धर्म में पूजा की जाती है। अब तक तुलसी की मदद से कई बड़ी बीमारियों पर सफलता हासिल की गई है। घर के नॉर्थ-ईस्ट का हिस्सा तुलसी रखने के लिए सबसे शुभ माना गया है। तुलसी का पौधा भगवान विष्णु का प्रतीक माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि उन्हें तुलसी बेहद प्रिय है इसीलिए जिस घर में तुलसी का पौधा होता है वहां लक्ष्मी का वास होता है। इसे डायरेक्ट सुरज की किरणों में ना रखे और इसके आसपास के जगह को बिल्कुल साफ रखें।

  • सांप का पौधा (Snake Plant)

स्नेक प्लांट अपने आसपास का वातावरण बेहतर बनाता हैं तथा वास्तु में भी इस पौधा को काफी बेहतर माना गया है। इस पौधे को सूरज की डायरेक्ट किरणों की जरूरत होती है। साथ ही यह आसपास रहने वाले हवा को प्यूरिफाई करके ऑक्सीजन प्रोवाइड करता है। वास्तु के अनुसार इससे ईस्ट, साउथ और इस्ट-साउथ के कोने यानी अग्नि कोण में लगाना बेहतर होता है।

यह भी पढ़ें:-AC Servicing: घर बैठे आसान तरीके से करें सर्विसिंग, पैसे की बचत और AC की लाइफ बढ़ेगी

  • एलोवेरा (Aloevera)

एलोवेरा अपने मेडिकल गुणों के लिए फेमस है। यह स्किन केयर, हेयर केयर जैसे कई समस्याओं में कारगर साबित होता है। ऐसा माना जाता है कि यह घर में पॉजिटिविटी को उत्पन्न करता है। इस पौधे को घर के नॉर्थ या ईस्ट साइड में रखना अच्छा होता है। एलोवेरा हवा को प्यूरिफाई करने का भी काम करता है। इस पौधे को इस तरह धूप में रखे कि इसे धूप लगे, परंतु डायरेक्ट किरणे इसपर ना पड़े। साथ ही पौधे में अधिक पानी ना डालें।

  • जेड प्लांट (Jade plant)

जेड प्लांट सुख, समृद्धि धन लाने के साथ ही घर में पॉजिटिविटी भी लाती है। इस पौधे को घर के मेन गेट के पास रखना शुभ माना जाता है। यह पौधा पैसों को अपनी तरफ अट्रैक्ट करने का काम करता है। अगर आप अपने अच्छे हेल्थ के लिए पौधा लगाते हैं तो इसे साउथ में रखें और अगर आप धन प्राप्ति के लिए पौधा लगाते हैं तो इसे साउथ ईस्ट के कोने पर रखें। इसके अलावा आप इसे चाइल्ड लक के लिए वेस्ट में भी रख सकते हैं।

वीडियो देखें:-👇👇

  • केले का पेड़ (Banana Tree)

केले का पेड़ हिंदू धर्म में बेहद ही पवित्र और महत्वपूर्ण माना गया है। ऐसा माना जाता है कि इस पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है इसलिए यह पौधा लगाने के बाद कभी पैसों की कमी नहीं होती। साथ ही यह पौधा घर में पॉजिटिव एनर्जी को लाने का भी काम करता है। इस पौधे को नॉर्थईस्ट दिशा में लगाना अच्छा माना जाता है। केले के पौधे को आप तुलसी के पौधे के साथ ही लगा सकते हैं। हालांकि इसके आसपास की साफ-सफाई का खास ख्याल रखें।

यह भी पढ़ें:-एक पौधे से 1000 लौकी, इस किसान से जानिए लौकी उगाने का बेहतरीन तरीका

  • गेंदे का फूल (Marigold)

गेंदे का फूल घर में लगाना बेहद शुभ माना जाता है। यह ना केवल देखने में खूबसूरत होता है बल्कि यह आपके किस्मत को भी बदल सकता है। इसे घर के आंगन में तथा नॉर्थ ईस्ट में लगाना अच्छा माना जाता है। इसे सूरज की तेज किरणों की जरूरत होती है, परंतु गर्मियों में इसे शेड्स के अंदर ही रखें।

Marigold
  • रबड़ का पौधा (Rubber Plant)

वास्तु के अनुसार रबड़ का पौधा लिविंग रूम के साउथईस्ट में रखना अच्छा होता है। इससे बिजनेस में लाभ होता है तथा घर में धन की प्राप्ति होती है। रबड़ के पौधे को घर में रखना तथा उसे मेंटेन करना बहुत ही आसान है। इसे अधिक धूप की जरूरत नहीं पड़ती इसलिए इसे इनडायरेक्ट रोशनी में रखें और हर 3 से 4 दिन में इसे पानी देते रहें।

यह भी पढ़ें:-फरीदाबाद की इस महिला से सीखें होम गार्डेनिंग, मात्र 3 महीने अपनी छत को बगीचा बना दिया

  • शांत लिली (Peace lily)

पीस लिली को कोबरा प्लांट के नाम से भी जाना जाता हैं। पीस लिली को शांति और प्रेम का संकेत माना जाता है, इसलिए इसमें ज्यादातर लोग अपने बेडरूम में लगाना पसंद करते हैं। इस पौधे को भी डायरेक्ट धूप की जरूरत नहीं पड़ती इसलिए इसे मीडियम इनडायरेक्ट धूप में रखें।
Some plants that according to Vastu are considered better for your home.

बिहार के ग्रामीण परिवेश से निकलकर शहर की भागदौड़ के साथ तालमेल बनाने के साथ ही प्रियंका सकारात्मक पत्रकारिता में अपनी हाथ आजमा रही हैं। ह्यूमन स्टोरीज़, पर्यावरण, शिक्षा जैसे अनेकों मुद्दों पर लेख के माध्यम से प्रियंका अपने विचार प्रकट करती हैं !

Exit mobile version