Home Amazing Tricks

Harmful Foods: इन 5 चीज़ों को अगर खाते हैं तो सावधान हो जाइए, दिमाग के नस का फटने का खतरा बढ़ सकता है

स्वस्थ रहना कौन नहीं चाहता। हर किसी की चाह होती है कि वह स्वस्थ रहे। लेकिन स्वस्थ रहने के लिए सेहत के प्रति काफी सतर्क और जागरूक रहने की आवश्यकता होती है। कुछ मामलों में हमें अनुशासित रहने की आवश्यकता भी होती है। इसके लिए जरूरी हैं, कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए हम ऐसी चीजों का सेवन करें जो हमारे शरीर के लिए लाभप्रद हो। जो खाद्य पदार्थ आपकी मदद कर सके। (Unhealthy Foods)

आज कल लोगों में नसों का ब्लॉक होना,दिल का दौरा,हृदय रोग,धमनी रोग और दिमाग की नसें फटना यानी स्ट्रोक जैसी समस्या अधिक हो रही है। नसों में गंदगी भर जाने से ही ये सारी समस्याएं जन्म ले लेती हैं। यह रक्त प्रभाव को भी कम कर देता है। इन सभी चीजों से बचने के लिए जरूरी है कि हम गलत खान-पान से बचे। आज हम आपको बताएंगे कि किन चीजों पर लगाम लगा के आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं। (Unhealthy Foods)

फास्ट फूड का सेवन खतरनाक (Fast food)

फास्ट फूड का नाम सुनते ही हमारा मन मचल उठता है। बिना यह जाने कि फास्ट फूड खाने से हमारे सेहत पर क्या प्रभाव पड़ेगा,हम अपना पेट भर लेते हैं। नतीजा यह होता है कि अनचाही और बिना बुलाई -मधुमेह, सुगर, दिल की बीमारियां, फिर डॉक्टर के पास हम भागते रहते हैं। फ़ास्ट फूड के लगातार सेवन से अतिरिक्त वसा, सामान्य कार्बोहाइड्रेट और प्रसंस्कृत चीनी का सेवन बढ़ जाता है जिससे मोटापा और हृदय रोगों का खतरा बढ़ सकता है। परिणामस्वरूप मोटापा धमनियों का रुकना शुरू कर सकता है जिसकी वजह से दिल का दौरा भी पड़ सकता है। फास्ट फूड खाने से मस्तिष्क उसी तरह प्रभावित होता है जैसे नशे की दवाओं का सेवन करने से। इसलिए जरूरी है कि हम फास्ट फूड के सेवन से बचे।

5 unhealthy foods to avoid in daily life

रिफाइंड अनाज नुकसानदायक (refined grains)

अनाज को इतनी प्रोसेसिंग से गुजारा जाए कि उसमें मौजूद फाइबर और पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं, तो उसे रिफाइंड अनाज हम कहते हैं। पॉलिश किए चावल, रिफाइंड गेहूं का आटा, मैदा और इससे इससे तैयार होने वाली व्हाइट ब्रेड, पास्ता, नूडल्स इसके कुछ उदाहरण हैं। रिफाइंड अनाज या इनसे तैयार चीजों का अब जितना ज्यादा उपभोग बढ़ा है उस लिहाज से इनके कारण स्वास्थ्य संबंधी बड़ी समस्याओं का रिस्क भी बढ़ गया है। अधिक मात्रा में रिफाइंड अनाज का सेवन तमाम स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम बढ़ाने से जुड़ा हुआ होता है। अधिक मात्रा में रिफाइंड अनाज और इससे तैयार चीजों का सेवन दिल की बीमारियों, स्ट्रोक और मृत्यु तक का कारण बनती हैं। इसलिए हमें रिफाइंड अनाज खाने से बचना चाहिए।

यह भी पढ़ें :- जानिए दुनिया के एक ऐसे शहद के बारे में जो कड़वा होता है, लेकिन सेहत के लिए संजीवनी

सैचुरेटेड फैट नुकसानदायक (Unhealthy Foods)

सैचुरेटेड फैट एक प्रकार का वसा है जो ठोस अवस्था में होता है। सैचुरेटेड फैट में लगभग 5-6 प्रतिशत कैलोरी होती है। इसलिए इसका सेवन सीमित करना चाहिए। सैचुरेटेड फैट शरीर में खराब या एलडीएल कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को बढ़ाकर शरीर पर बुरा असर डालता है। बर्गर, पिज्जा,अधिक मात्रा में मक्खन खाने से कोलेस्ट्रॉल धमनियों की दीवार पर जमा हो जाता है।जिससे हृदय से शरीर के अन्य हिस्सों में ब्लड फ्लो रूक जाता है। य दि समय रहते एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित न किया जाए, तो बहुत जल्दी यह धमनी को ब्लॉक कर देगा जिससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।

मीठे खाद्य पदार्थ से बचे (foods that clog arteries)

शुगर के अधिक सेवन से रक्त में मौजूद ग्लूकोस का स्तर बढ़ जाता है। इसका शरीर के कई अंगों पर विपरीत असर पड़ता है। खासतौर पर आंख, किडनी और हार्ट पर।
बहुत अधिक शुगर खाने पीने से वजन बढ़ने के अलावा हार्ट संबंधी बीमारियां होती हैं। मीठे पेय पदार्थों से रोग प्रतिरक्षा घटती है और मरीज समय से पहले बूढ़ा हो सकता है। बहुत अधिक फ्रक्टोज और सुक्रोज फैटी लीवर का कारण बनते हैं। यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें लिवर में अत्यधिक वसा का निर्माण होता है। कोशिश करें कि हम नेचुरल शुगर का अधिक सेवन करें।

अंडा का सेवन खतरनाक (foods that clog arteries)

अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर या हृदय संबंधी कोई परेशानी है तो आपको ज्यादा अंडे खाने से बचना चाहिए। क्योंकि इसमें काफी अधिक मात्रा में कोलेस्ट्रॉल होता है। जिससे हाई ब्लड प्रेशर या हृदय संबंधित परेशानी से जूझ रहे लोगों को समस्या हो सकती है। वहीं एक अंडे में काफी मात्रा में कैलोरी होती है। यह वजन को भी बढ़ाता है। अधिक वजन होना कई स्वास्थ्य परेशानियों का कारण भी बन सकता है। इसलिये यदि आप पहले से ही स्वस्थ हैं तो अंडे का सेवन सीमित मात्रा में करें।

DisclaimerThe Logically का यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

सकारात्मक कहानियों को Youtube पर देखने के लिए हमारे चैनल को यहाँ सब्सक्राइब करें।

Shubham वर्तमान में पटना विश्वविद्यालय (Patna University) में स्नात्तकोत्तर के छात्र हैं। पढ़ाई के साथ-साथ शुभम अपनी लेखनी के माध्यम से दुनिया में बदलाव लाने की ख्वाहिश रखते हैं। इसके अलावे शुभम कॉलेज के गैर-शैक्षणिक क्रियाकलापों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।

Exit mobile version