Home Amazing Tricks

चुकंदर का Juice पीने से पहले उसके फायदे और नुकसान के बारे में जानिए, यह 10 बातें पता होनी चाहिए

हम अपने आस-पास अक्सर देखते हैं कि कुछ लोग जरूरत से ज्यादा मोटे और कुछ लोग जरूरत से ज्यादा पतले या कमजोर होते हैं। इसी तरह अनेक बच्चे छोटी उम्र में ही मोटापे और कई बीमारियों के शिकार हो जाते हैं जबकि कुछ बच्चे काफी कमजोर या पतले होने की वजह से बीमारियों से ग्रसित होते हैं। क्या हमने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है? ऐसा नहीं है कि इस तरह के लोग या बच्चे खाते-पीते नहीं है या उन्हें खाने की वस्तुएं नहीं मिलती हैं। (Beetroot juice)

दरअसल इस तरह के मोटापे या बीमारियों की सबसे बड़ी वजह होती है उनका संतुलित आहार नहीं खाना। यानी खाने में उन पदार्थों का इस्तेमाल नहीं करना जो शरीर को प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, वसा, विटामिन और खनिज-लवण जैसे पोषक तत्व उपलब्ध कराते हैं। संतुलित आहार नहीं लेने से न केवल शारीरिक और मानसिक विकास बाधित होता है बल्कि व्यक्ति की उत्पादकता भी काफी कम हो जाती है। ऐसे में एक स्वस्थ तन और मन के साथ ही अनेक गंभीर बीमारियों से बचने के लिए संतुलित आहार का सेवन बेहद जरूरी है।

चुकंदर के जूस में पोषक तत्व (Beetroot juice)

पोषक तत्वों की अगर बात करें तो चुकंदर के जूस में प्रचुर मात्रा में पोषक तत्व होते हैं। इसके जूस के सेवन करने से कई बीमारियों को जड़ से खत्म किया जा सकता है। पर चुकंदर के जूस का अधिक मात्रा में सेवन करने से यह नुकसान भी पहुँचा सकता है। आज हम आपको बताएंगे कि चुकंदर के जूस पीने से क्या फायदे और क्या नुकसान पहुँच सकता है।

यह भी पढ़ें :- लौंग भरपूर होता है औषधीय गुणों से, जाने इसका सही उपयोग और इस्तेमाल कैसे करें

चुकंदर के जूस के फायदे (Benefits of Beetroot juice)

चुकंदर की अगर बात करें तो यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है। चुकंदर में आयरन, सोडियम, पोटेशियम, फॉस्फोरस पर्याप्त मात्रा में पाएं जाते हैं। जिसका सेवन स्वास्थ्य के लिहाज से काफी फायदेमंद साबित होता है।चुकंदर खाने के निम्नलिखित फायदे होते हैं।

  1. चुकंदर के जूस में आयरन, सोडियम, पोटेशियम, फॉस्फोरस पर्याप्त मात्रा में होते हैं, जिस कारण यह शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। सर्दियों में हर रोज चुकंदर का सलाद खाना चाहिए या जूस पीना चाहिए।

2.चुकंदर का जूस में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का काम करता है। क्योंकि इसके फाइबर्स पेट को साफ रखने में मददगार होते हैं। यह शर्करा का प्राकृतिक स्रोत है।

3.अगर आपको कोई काम करते हुए बहुत जल्दी थकान हो जाती है, तो ऐसा शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन ना मिलने और ब्लड की कमी के कारण होता है लेकिन अगर आप चुकंदर का जूस या सलाद खाएंगे, तो आपको बहुत फायदा होगा।

  1. केवल बाल ही नहीं चुकंदर हमारी त्वचा की रंगत को भी निखारता है। चुकंदर से सिर के बंद रोमछिद्र खुल जाते हैं, जिससे बाल मजबूत होते है और त्वचा पर लगाने से डेड सेल साफ होती हैं।
  2. अहले सुबह नाश्ते के साथ एक कप चुकंदर का जूस (Beetroot juice) पूरे दिन भर आपको ताकत प्रदान करेगा। यह आपके ऊर्जा के लेवल को बनाए रखता है और इससे आपके शरीर को भरपूर मात्रा में पोषक तत्व भी मिलता है।
Benefits and harm of beetroot juice

6.चुकंदर का जूस कैंसर के इलाज में भी सहायक होता है। कैंसर कोशिका ऑक्सीजन के उच्च स्तर पर खराब प्रतिक्रिया देती है। चुकंदर का जूस कोशिकाओं द्वारा ऑक्सीजन का सेवन बढ़ाने में मदद करता है। वहीं यह खून में हीमोग्लोबिन के उच्च स्तर को बनाये रखने में भी सक्षम होता है।

चुकंदर के जूस से नुकसान (Beetroot juice Side Effects)

चुंकदर के फायदों के बारे में जानने के बाद अब हम आपको इसके नुकसान के बारे में भी बताएंगे होंगे चुकंदर के अधिक सेवन से कई सेहत संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं। चुंकदर का जूस अधिक पीने से लिवर में आयरन, कॉपर और मैग्नीशियम जमा हो सकते हैं, जो शरीर के लिए सही नहीं है। इसके निम्नलिखित नुकसान हैं।

1.अगर चुकंदर की बात करें तो इसमें में अधिक मात्रा में ऑक्सलेट होता है। चुकंदर के जूस का अधिक सेवन करने से किडनी में पथरी (Kidney stone) होने की समस्या बढ़ जाती है। इसके साथ ही इसमें बीटेन भी होता है। जिन लोगों को किडनी में पहले से ही पथरी होने की समस्या है, चुकंदर के अधिक सेवन से पथरी की समस्या तकलीफ को और बढ़ा सकती है। पथरी की समस्या होने पर चुकंदर के सेवन से बचना चाहिए।

  1. चुकंदर का जूस पोषक तत्वों का भंडार है, लेकिन यह पोषक तत्व कुछ लोगों को एलर्जी दे सकते हैं। चुकंदर से होने वाली कुछ सामान्य एलर्जिक रिएक्शन हैं त्वचा पर चकत्ते होना, पित्त, खुजली, ठंड लगना और बुखार लगना। कुछ लोगों के चुकंदर का रस अधिक पीने से निगलने में दिक्कत होती है। इसलिए अगर आपको चुकंदर से एलर्जी है तो इसके रस का सेवन अधिक न करें।
  2. यदि आप शुगर के मरीज हैं तो ऐसे में आपको चुकंदर के जूस का सेवन नही करना चाहिए। चुकंदर की बात करें तो इसको यह ऐसे खाद्य पर्दार्थ होते हैं जो बहुत ही जल्दी पच जाते हैं और अवशोषित भी हो जाते हैं। इनके ज्यादा मात्रा में सेवन से ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ता है। इसलिए शुगर के मरीज को इसको खाने से बचना चाहिए।
  3. प्रेग्नेंट महिलाओं को चुकंदर के जूस का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। चूंकि इसकी तासीर गर्म होती है इसलिए होने वाली मां को इससे नुकसान हो सकता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को इसको खाने से बचना चाहिए।
  4. चुकंदर का रस शरीर में कैल्शियम के स्‍तर को कम करता है, जो कई बीमारियों को जन्‍म देता है। ऐसा चुकंदर का रस ज्‍यादा पीने के कारण होता है। यानी चुकंदर शरीर में कैल्शियम की मात्रा को भी कम कर देता है। इससे हड्डियों से जुड़ी कई समस्याएं घेर सकती हैं। इसलिए अगर आपको हड्डियों से जुड़ी समस्‍या है तो इसे लेने से पहले किसी अच्‍छे डॉक्‍टर से सलाह जरूर लें।

The Logically द्वारा इस आर्टिकल को लिखने का उद्देश्य हमारे पाठकों के बीच जानकारी प्रदान करना है। विशेष परिस्थिति में आप डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर भी जरुर करें।

सकारात्मक कहानियों को Youtube पर देखने के लिए हमारे चैनल को यहाँ सब्सक्राइब करें।

Exit mobile version