Home Amazing Tricks

गेंदे के फूल और पत्ते होते हैं बहुत गुणकारी, कई बिमारियों में देता है लाभ: जान लीजिए

benefits of marigold flower and its leaves

हमलोग अपने गार्डन में तरह-तरह के फूल लगाते हैं जिससे हमारे गार्डन अच्छा और काफी सुंदर दिखता है। इसके साथ-साथ लोग अपने बालकनी या छत पर भी फूल के पौधे लगाते हैं। उन फूलों या उनके पत्तों से औषधियां भी बनाई जाती है जो तरह-तरह की बीमारियों के काम में आते हैं।

आज हम बात करेंगे गेंदें के फूल के बारे में। वैसे तो गेंदे के फूल अपने गार्डन, छत या बालकनी में सभी लोग लगाते हैं। तो जानते हैं गेंदे के फूल से क्या-क्या फायदा हो सकता है और इसके पत्ते के कौन से फायदे हैं..?

• गेंदे के फूल और इनके अन्य फायदे जो आप अपने घरों में आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं इससे कई सारी बिमारियों से छुटकारा मिल सकता है।

  1. सूजन और दर्द में फायदेमंद

सूजन और दर्द में काफी फायदेमंद होते है गेंदे का पत्ता अगर आपको किसी भी तरह के घुटने में या फिर किसी भी जगह चोट लग गई है और सूजन या दर्द हो रहा है तो आप गेंदे के पत्ते को पानी में फुलाकर और उसे पीसकर उसकी पानी को छानकर पिने से सूजन और दर्द से राहत मिलती है।

यह भी पढ़ें:-कश्मीर के किसान ने इटालियन सेब की खेती से पाई सफलता, तरह-तरह प्रबंधन तकनीकों को अपनाते हैं

  1. दाद और खुजली में फायदेमंद

गर्मियों के दिनों में पसीने की वजह से दाद और खुजली जैसी समस्या उत्पन्न होने लगती है जिससे लोग काफी परेशान रहते हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए सबसे आसान और घरेलू उपाय है गेंदे का फूल। गेंदे के फूल के रस को दाद या खुजली के जगह पर लगाने से काफी आराम मिलता है और प्रतिदिन ऐसा करने से इन समस्यायों से छुटकारा मिल सकता है।

  1. खूनी बवासीर में लाभकारी

बवासीर की समस्या काफी लोगों में देखी जाती है परंतु यह सभी को एक जैसी समस्या नहीं होती है। बवासीर भी 3 से 4 तरह के होते हैं परंतु जिन्हे खूनी बवासीर है। उनके लिए गेंदे के पत्ते भी लाभकारी हैं। गेंदे के पत्ते और उसमे काली मिर्च दोनो को मिलाकर पीस लें और इसे प्रतिदिन पानी के साथ मिलाकर पिएं। ऐसा करने से खूनी बवासीर धीरे-धीरे ठीक हो जाता है और इस समस्या से छुटकारा मिल जाता है।

  1. दांत के दर्द में फायदेमंद

अगर आप दातों के दर्द से परेशान हैं तो गेंदें का पत्ता आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। इसके लिए गेंदें के पत्ते को गर्म पानी में उबाल लें फिर उसके पानी को छान कर कुल्ला करें। ऐसा करने से दांत का दर्द ठीक हो जायेगा।

यह भी पढ़ें:-10वीं पास किसान ने खजूर की खेती से बदली किस्मत, लाखों रुपए की कर रहे कमाई

  1. बर्र – ततैया के डंक मारने में फायदेमंद

बर्र-ततैया एक तरह का कीड़ा है। इसके काटने से विष हमारे शारीर में फैल जाता है जो नुकसानदायक होता है। अगर बर्र-ततैया काट ले तो जल्द ही गेंदे के पत्ते को पीसकर काटने वाली जगह पर लगाएं। गेंदे के पत्ते को पीस कर लगाने से विष निकल जाता है और काफी राहत मिलती है।

  1. सूजन में फायदेमंद

अगर शरीर में किसी भी जगह पर सूजन हो गया है तो आप गेंदे के पत्ते को पानी में उबाल लें और सूजन वाली जगहों पर उसे बांध लें ऐसा करने से सूजन ठीक हो जाता है।

हम अपने लेख के द्वारा गेंदे के फूल और उसके पत्ते से होने वाले घरेलू उपचार के बारे में बताएं हैं जिससे अपनाकर आप आसनी से इस समास्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।

Exit mobile version