Home Gardening

इस मॉनसून अपनी बगिया में लगाएं ये खूबसूरत पौधे, कम देखभाल में खिलेंगे खूबसूरत फूल: वीडियो देखें

अपनी बगिया को हरा भरा करने के लिए बरसात का मौसम सबसे बेहतर होता है। कम देखभाल में भी पौधों की ग्रोथ पर कोई असर नहीं पड़ता। समय के अनुकूल आप इस सीजन में कई तरह के पौधे लगा सकते हैं। खासतौर पर बरसात में सजावटी पौधों से लेकर फूलों वाले पौधे आसानी से लगाए जा सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ खास बरसाती पौधों के बारे में जिन्हें आप चुन सकते हैं। (Best monsoon plants)

अगाला ओनिमा

बड़ी हरी पत्तियों के ऊपर सफेद शेड बहुत सुंदर लगते हैं। यह देफेनबेकिया जैसा पौधा इनडोर (Indoor plant) भी रखा जा सकता है। यह पूरे वर्ष सदाबहार रहता है। साथ में अधिक देखभाल भी नहीं करनी पड़ती है।

Five best plants

अम्ब्रेला पाम

छाते जैसे पत्तियां, लम्बी पतली बांस जैसे टहनियों पर गहरे हरे रंग के छाते जैसी सरंचना, वर्ष भर आपकी बगिया को हरा भरा रखता हैं। ये एक जड़ या बीच की गांठ से भी रोपे जा सकते हैं। यह आसानी से लगने वाला पौधा है। इसे अधिक पानी और सूरज की कम रोशनी चाहिए होती है।

पूरा विडियो यहां देखें :-

देफेनबेकिया

केले के पत्तों जैसे पीलापन लिए हुए हरे पत्तों वाला पौधा होता है। जिस पर सफेद धब्बे होते हैं। इसे नमी की जरूरत तो होती है पर गमले में पानी नहीं रुकना चाहिए। ये कमरे में रखा जा सकता है। इसे बहुत ही कम देखभाल चाहिए। इसे गांठों से काट कर और पौधे तयार किये जा सकते हैं।

सुदर्शन

बरसात में इसका बल्ब लगाया जाता है। इसके सफेद चक्र जैसे फूल होते हैं इसलिए इसे सुदर्शन कहते हैं। एक समय में पांच छ: तेज खुशबू वाले फूल आते है। ये पूरे साल हरा रहता है। इसके फूल बहुत कम समय के लिए रुकते हैं।

क्रोटन

यह रंग बिरंगी पत्तियों वाले सुंदर पौधे होते हैं। इन्हें किसी भी मौसम में लगाया जा सकता है। इसको सीधी धूप से बचाना होता है। इसे कमरे में भी रखा जा सकता है। हफ्ते-पंद्रह दिन में इसे खुली हवा और धूप में रखना जरूरी होता है।

Exit mobile version