Home Inspiration

बिना हाथ पैर के बने एक शानदार आर्टिस्ट, साबित किया की अगर हौसला हो तो सब सम्भव है

रामधारी सिंह दिनकर द्वारा लिखी कविता ‘वीर’ की एक पंक्ति है, “मानव जब जोर लगाता है पत्थर पानी बन जाता है।” मनुष्य यदि चाहे तो लाख विपत्तियों का सामना करते हुए भी जीवन में कामयाबी को हासिल कर सकता है, क्योंकि सफलता कभी भी सरलता से प्राप्त नहीं होती है। उसे हासिल करने के लिये पुरे तन, मन से कठिन परिश्रम करनी पडती है, और परिश्रम करने वालों की कभी हार नहीं होती है।

एक ऐसे में ही मेकअप आर्टिस्ट हैं गेब एडम्स (Makeup Artist Gabe Adams Wheatley), जो अपनी सफलता से सभी के लिए प्रेरणा की मिसाल बन चुके हैं। इसी क्रम में आइए जानते हैं उनके बारे में विस्तार से-

कौन हैं गेब एडम्स व्हीटली (Gabe Adams Wheatley)?

गेब एडम्स का जन्म ब्राजील में हुआ था। जब उनका जन्म हुआ तो वे हैनहार्ट सिंड्रोम नामक बिमारी से ग्रसित थे। इस बिमारी के वजह से उनके माता-पिता ने उन्हें गोद लेने के छोड़ दिया था। बाद में अमेरिका के एक परिवार ने उन्हें गोद लेकर उनका पालन-पोषण किया और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

बिना हाथ-पैर के हुआ था जन्म

गेब एडम्स आज मशहूर मेकअप आर्टिस्ट है। उनके बारे में यह जानकर आपको बेहद हैरानी होगी कि उनका जन्म बिना हाथ-पैर की हुआ था, उसके बावजूद भी उन्होंने इसे अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया और सफलता की मिसाल पेश की।

मुंह से ब्रश पकड़ के करते हैं मेकअप

किसी ने सही कहा है कि, दृढ़ इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत से अपनी किस्मत खुद लिखी जा सकती है। इसका ताजा उदाहरण हैं गेब एडम्स, जिन्होंने हाथ-पैर नहीं होने पर मुंह से ब्रश पकड़ा और अपनी किस्मत लिख डाली। आज वे अपने मेकअप करने की कला से विश्व में एक अलग पहचान बना चुके हैं। इंस्टाग्राम पर गेब एडम्स के अनेकों वीडियोज हैं जिनमें उनके कला के बेहतरीन प्रदर्शन को देखा जा सकता है।

मेकअप आर्टिस्ट बनने के लिए सबसे पहले उन्होंने अपना काम खुद से करना शुरु किया। फिर धीरे-धीरे खुद को मेकअप आर्टिस्ट के रूप मे विकसित किया। आज उनके मेहनत का परिणाम सभी के सामने है।

वास्तव में गेब एडम्स (Gabe Adams Wheatley) अनेकों लोगों के लिए प्रेरणा हैं।

Exit mobile version