Home Gardening

इन पौधों को केवल पत्तों से उगाया जा सकता है, बीज़ और पौधे की कोई जरूरत नही

अकसर लोग अपने घरों के बालकनी या अपने बगीचे में तरह-तरह के पौधे लगाना चाहते हैं। कई बार लोगों को मार्केट से महंगे पौधों के बीज या पौधे खरीदने पड़ते हैं। इतना ही नहीं कई बार महंगे पौधें लगते भी नही है और सुख जाते हैं, पर कुछ ऐसे भी पौधें है, जिनके केवल पत्तियों से हम ज्यादा से ज्यादा पौधें उगा सकते हैं। plants grown from leaves

आइए इन पौधे के बारे में जानते हैं, जिसके पत्ते से आसानी से पौधें उगाया जा सकता है।

  1. एलोवेरा का पौधा (aleo vera plant)

एलोवेरा एक ऐसा पौधा है, जिसके बारे में लगभग हर व्यक्ति को जानकारी होगी। इसे आयुर्वेदिक औषधि के रुप में भी इस्तेमाल किया जाता हैं। बहुत से लोग ऐसे हैं, जो एलोवेरा की सब्जी बनाते हैं। वहीं बहुत से लोग इसे स्किन केयर के रुप में भी इस्तेमाल करते हैं।

Grow these plants from leaves

कैसे लगाए एलोवेरा का पौधा?

एलोवेरा एक ऐसा पौधा है, जिसे हम इसके पत्तियों द्वारा लगा सकते है। इसे बहुत आसानी से लगाया जा सकता हैं। यह पौधा औषधीय गुणों के साथ ही साथ दिखने में भी काफ़ी खूबसूरत लगता है। इसे आप घर के अन्दर और बाहर दोनों जगह पर लगा सकते है।

  1. स्नेक प्लांट (snake plant)

स्नेक प्लांट एक ऐसा पौधा है, जो बहुत ही आसानी से लग जाता है इसलिए इसे इजी टू ग्रो प्लांट भी कहते हैं। यह एक ऐसा पौधा है जिसे आप कम रौशनी वाले जग पर भी लगा सकते है। स्नेक प्लांट को लगाने के आपको ना ही बीज की जरूरत होती है और ना ही किसी नए पौधे की। इसे लगाने के लिए आपको केवल इसके पत्तियों की आवश्यकता पड़ेंगी।

पत्तियों को कैसे लगाएं?

आपको इसे लगाने के लिए स्नेक प्लांट के एक पत्ते को तोड़ना है। इसके बाद इसके पीछे वाले हिस्से को एक साइज में काट लेना है। इतना करने के बाद पत्ते के पीछे वाले भाग को एक साइज में कट करके उसके साइज के हिसाब से दो फिर तीन हिस्सों में कर लेना है। यह ध्यान रखें कि पत्ते कम से कम इंच तक होना चाहिए जिससे कि इसे गमले में लगाने में कोई दिक्कत ना हो।

यह भी पढ़ें :- घर की बेकार पड़ी चीजों से सजाएं अपने घर का गार्डन, इन तरीकों से इस्तेमाल कर बनाएं बेहद खूबसूरत

  1. मनी प्लांट (money plant)

मनी प्लांट को भी पत्तियों की सहायता से उगाया जाता है। इसे आप अपने बालकनी में या घर में किसी भी जगह लगा सकते है। इसे सही तरीके से ग्रो करने के लिए रौशनी वाले जगहों पर रखना जरुरी होता है। मनी प्लांट को वास्तु शास्त्र के हिसाब से शुभ पौधा माना जाता हैं। यह कहा जाता है कि यह पौधा घर में लगाने से भाग्य बढ़ता है।

  1. रबर प्लांट (Rubber plant)

रबड़ प्लांट एक सदाबहार और खूबसूरत पौधा है। इस पौधे को अधिकतर लोग घरों में सजावट के तौर पर लगाते हैं। यह पौधा घर की खूबसूरती बढ़ने के साथ ही साथ वातावरण को भी स्वच्छ करता है। रबड़ प्लांट को लगाने के लिए भी बीज और पौधों की जरूरत नहीं होती है। इसे भी पत्तियों के द्वारा ही लगाया जाता हैं। इतना ही नहीं यह पौधा बहुत ही आसानी से लग जाते है।

सामग्री

• मिट्टी
• गमला
• खाद
• पानी
• पौधों की कटिंग

पौधे लगाने की विधि

अगर आपको पौधे पत्तों की मदद से उगाना है, तो इसके लिए आपको एक बड़े से गमले की आवश्यकता होगी।

• गमले में आपको 50% कोको-पीट और 50% केंचुआ खाद एवं गोबर (वर्मीकम्पोस्ट) डालना है फिर उसे लेकर दोनों को मिक्स कर लें और इसके बाद गमले में डालें।

• अब कटिंग की हुई पौधें लेकर गमले में लगाए।

• इतना करने के बाद पौधें में पानी डाले। इस बात का हमेशा ध्यान रखे कि पौधें में पानी उचित मात्रा में होना चाहिए। इसके बाद आपका गमला अच्छी तरह से तैयार हो जाते हैं, तो इस तरह हम बिना बीज के भी पौधे उगा सकते हैं।

Exit mobile version