Home Breaking News

यह मेरे साथ पिछले 4 महीने से है, मैं इसे नही छोड़ सकता! अपनी पालतू बिल्ली को भी यूक्रेन से स्वदेश लाया युवक

इंसानियत आज से सबसे बड़ा धर्म है।

अगर इंसानियत सीखनी है तो भारत चले आओ, यहाँ आज भी हमारे देश के लोग अपने पशुओं से उतनी ही मोह्हबत करते हैं, जितना कोई अपने परिवार से करता है। इसी इंसानियत का मिसाल एक भारतीय ने फिर दुहराया है। गौतम अपनी पालतू बिल्ली को यूक्रेन से वापस भारत लाए(Man bought his pet cat from Ukraine to India)

NDTV के एक ट्वीट के अनुसार गौतम ने बताया कि “यह बिल्ली मेरे साथ पिछले 4 महीने से है और यह मेरे साथ बंकर में भी थी”, तो मैं इसे छोड़कर कैसे आ सकता था।

पेश किए इंसानियत की मिसाल

आपको मालूम हो कि ऑपेरशन गंगा के तहत यूक्रेन में फंसे भारतीय लोगों को वापस स्वदेश लाया जा रहा है, जिसके लिए भारतीय वायुसेना भी अपने जहाज C-17 से शटल लगा रही है।

इसी बीच एक अद्भुत घटना देखने को मिली जब भारतीय मूल के गौतम में जहाज में अकेले जाने से मना कर दिया और बोले कि- मैं अपने पालतू बिल्ली को नही छोड़ सकता हूँ, इसे भी साथ ले जाना है।

फिर क्या था, उनके आग्रह पर उस बिल्ली को भी भारत लाया गया। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोग जमकर गौतम का सराहना कर रहे हैं और इस कार्य को इंसानियत का मिसाल दे रहे हैं।

The Logically की तरफ से हम उन सभी भारतीय लोगों के लिए संवेदना प्रकट करते हैं जो इस समय के कठिन हालातों से गुजर रहे हैं, और उम्मीद करते हैं कि वह जल्द ही सकुशल अपने देश लौटे।

Exit mobile version