Home Inspiring Women

शादी के मात्र 40 दिनों बाद पति की हुई मौत, अब खुद बन रही हैं सेना में अधिकारी: नारी शक्ति

हमारे देश में अधिकतर लड़कियों का जीवन अपने घर वालों की बातें सुनने में ही गुजर जाता है। जब वे शादी के पहले अपने मायके में रहती हैं तो यहां के सदस्यों की बात मानती हैं। उन्हें यह बताया जाता है कि जब तुम ससुराल जाओगी तब वहां तुम्हारी हर ख़्वाहिश पूरी होंगी। शादी के लिए हर व्यक्ति की अनेकों चाहत होती है। लड़कियों को भी यह लगता है कि उनकी ज़िंदगी की हर ख़्वाहिश वहां जाकर पूरी होगी। ससुराल पहुंच कर बहुत सी लड़कियों ख्वाहिशें पूरी भी होती हैं लेकिन जिनकी नहीं होती उन्हें बहुत तकलीफ भी होता है। शादी के बाद हर लड़की अपने पति के साथ कदमों से कदम मिलाकर चलने की चाह रखती है। अगर किसी कारणवश वही ना रहे तो उस लड़की के लिए पूरी ज़िंदगी बोझ हो जाती है। लोग भी उन्हें बहुत कुछ सुनाते हैं।

आज की यह कहानी एक ऐसी लड़की की है जो शादी कर अपने ससुराल गई तो कुछ ही दिनों बाद उसके पति का देहांत हो गया लेकिन इस महिला ने अपनी हिम्मत नहीं हारी और देश की सेना में जाने का निश्चय किया ताकि अन्य महिलाओं को इनसे प्रेरणा मिले।

Karuna Singh joins army

करुणा सिंह

करुणा सिंह (Karuna Singh) रतलाम (Ratlam) से सम्बन्ध रखती हैं। इनके जीवन मे अगर कहा जाए कि खुशी आने के पहले ही अपना मुंह मोड़ ली तो यह गलत नहीं होगा। इनकी शादी तो हुई लेकिन यह 40 दिन भी अपने पति के साथ नहीं रही। इनके पति लोगों की जान बचाते हुए शहीद हो गये। इनके पति का नाम धर्मेंद्र सिंह चौहान था जो मैकेनिकल में एमटेक किए थे। युद्धपोत विक्रमादित्य में जो हादसा हुआ उसमे विरंगत हुए। इस वक़्त करुणा हिम्मत नहीं हारी और अपनी जिम्मेदारियों को संभालते हुए सेना की तैयारी करने लगीं।

यह भी पढ़ें :- वह तीन पहली महिला फाइटर पायलट जिन्होंने भारतीय वायुसेना में अपनी सफलता का परचम लहराया

पिता का भी हो चुका है देहांत

यह जब ग्रेजुएशन की शिक्षा प्राप्त कर रही थी, उस दौरान इनके पिता का देहांत हो गया। यह वक़्त इनके लिए बहुत ही कठिन था। इन्होंने 3 वर्षों में अपने 4 फैमिली मेंबर्स को खोया। इन्होंने अपना हौसला कायम रखा और यह सोंचा कि जब मैं ससुराल जाऊंगी तो वहां का माहौल खुशियों से भरा होगा। इनका दुर्भाग्य ही था कि वहां भी इन्हें अपने पति का साथ नहीं मिला। इन्हें एक कैप्टन जिनका नाम इरफान है, उन्होंने सुझाव दिया तब यह प्रशिक्षण के लिए इंदौर गई।

बनेगी बहुत जल्द थल सेना का भाग

इनका वर्दी पहनना इनके लिए अपने पति को शादी का भेंट होगा। यह मेहनत करने लगी ताकि अपने पति को यह तोहफा दे सकें। यह ट्रेनिंग कर रहीं हैं और बहुत जल्द ही इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट बनेगी।

अपनी हिम्मत जुटाते हुए जिस तरह करुणा अपनी जिम्मेदारी को निभाकर देश की सेना ज्वॉइन करने के लिए मेहनत कर रहीं हैं, वह सराहनीय है। The Logically को अपने देश की इस हिम्मती बेटी करुणा सिंह (Karuna Singh) पर गर्व है और इन्हें सैल्युट करता है।

1 COMMENT

Comments are closed.

Exit mobile version