Home Stories

क्या आप भारत के इन 10 सबसे पवित्र और बड़ी नदियों के बारे में जानते हैं, आज जान लीजिए

पूरी दुनिया में भारत ही एक ऐसा देश है जहां नदियों की पूजा की जाती है। यहां नदियां आस्था से जुड़ी हुई हैं, जिसका एक विशेष महत्व होता है। आज हम आपको भारत के 10 नदियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने आपमें धर्म और आस्था के कई पहलुओं को समेटे हुए है।

गंगा नदी

Longest and purest rivers in india

हिमालय पर्वत के गंगोत्री से निकलने वाली या नदी भारत की सबसे पवित्र नदी मानी जाती है। गंगा नदी गंगोत्री से निकलकर उत्तराखंड उत्तर प्रदेश बिहार से बंगाल होते हुए बंगाल की खाड़ी में गिर जाती है। भारत में लोग गंगा नदी को “मां गंगा” कह कर पुकारते हैं। इस नदी का जल इतना पवित्र माना जाता है कि धर्म से जुड़े हुए सभी कार्य में इसका होना अनिवार्य होता है। धर्म ग्रंथ के अनुसार इस नदी में नहाने से इंसान के सभी पाप धूल जाते हैं। ऐसे कई पर्व और त्योहार हैं जिसमें गंगा नदी की पूजा की जाती है।

गोदावरी नदी

गोदावरी भारत की प्रमुख नदियों में से एक है। दक्षिण भारत की सबसे बड़ी नदी को दक्षिण भारत में गंगा तुल्य नदी माना जाता है। वहां इसकी पूजा भी की जाती है। इसका उद्गम स्थल महाराष्ट्र के नासिक जिले के तरह त्र्यंबक पहाड़ियों में है। इस नदी की लंबाई लगभग 1464 किलोमीटर है और यह छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश में बहते हुए बंगाल की खाड़ी में गिरती है।

यमुना नदी

यमुना भारत की तीसरी सबसे प्रमुख नदी है। यह हिमालय पर्वत के यमुनोत्री से निकलती है। उत्तराखंड दिल्ली और उत्तर प्रदेश जैसे राज्य इसके किनारे अवस्थित है। इस नदी की लंबाई 13 से 76 किलोमीटर है आपको बताते चलें कि यहां गंगा नदी की प्रमुख सहायक नदियों में से है। लोग इसे माता की संज्ञा देकर इसकी पूजा-अर्चना भी करते हैं।

नर्मदा नदी

यह गुजरात राज्य की प्रमुख नदी है। नर्मदा नदी को मां रेवा के नाम से भी जाना जाता है। मध्य प्रदेश के अमरकंटक के मैकला पर्वतमाला से निकलने वाली नर्मदा नदी गुजरात की प्रमुख नदी है। मैकला से निकलकर यह मध्यप्रदेश, गुजरात में बहती हुई बंगाल की खाड़ी में मिल जाती है। इसकी कुल लंबाई 1312 किलोमीटर है।

कृष्णा नदी

भारत की प्रमुख नदियों में से एक कृष्णा नदी दक्षिण भारत की प्रमुख नदी मानी जाती हैं। यह नदी महाराष्ट्र के महाबलेश्वर से निकलती है और आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में बहती है। कृष्णा नदी की लंबाई लगभग 1300 किलोमीटर है। कृष्णा नदी से महाराष्ट्र आंध्र प्रदेश और कर्नाटक राज्यों के सिंचाई के कार्यों में बहुत लाभ मिलता है।

ब्रह्मपुत्र नदी

ब्रह्मपुत्र उत्तर पूर्व भारत की सबसे प्रमुख नदी है साथ हीं इस नदी को भारत की सबसे बड़ी नदी होने का गौरव प्राप्त है। ब्रह्मपुत्र नदी मानसरोवर से निकलती है। नदी भारत के साथ-साथ चीन और बांग्लादेश में भी बहती है जिसे चीन में सांग्पो, बांग्लादेश में जमुना और अरुणाचल प्रदेश में दिहांग नदी के नाम से पुकारा जाता है। इस नदी की लंबाई 2900 किलोमीटर है।

सरस्वती नदी

इस नदी की चर्चा पौराणिक काल से जोड़ी जाती है। हिमालय के शिवालिक पर्वतमाला से निकलने यह नदी उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में स्थित है संगम में मिल जाती है। भारत और पाकिस्तान दोनों देशों में बहने वाली इस नदी की लंबाई लगभग 1600 किलोमीटर है।

शिप्रा नदी

मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर शिप्रा नदी के किनारे बसा हुआ है। धार्मिक दृष्टि से उज्जैन एक तीर्थ स्थान है। उज्जैन में हर 12 वर्ष के बाद लगने वाला कुंभ मेला इसी शिप्रा नदी के किनारे लगता है इसकी कुल लंबाई 195 किलोमीटर है।

कावेरी नदी

कावेरी नदी दक्षिण भारत की प्रमुख नदियों में से एक है जो ब्रह्मगिरी से निकालकर कर्नाटक और तमिलनाडु राज्यों में बहती है। इस नदी का शिवसमुद्रम जलप्रपात भारत का दूसरा सबसे बड़ा जलप्रपात है। इस नदी का भारत में कुल लंबाई 805 किलोमीटर है।

ताप्ती नदी

ताप्ती नदी भारत की प्रमुख नदियों में से एक है यह नदी मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में भर्ती है। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले से निकलने वाली इस नदी की लंबाई 724 किलोमीटर है।

Exit mobile version