Home Inspiration

Padmashri Award: भारत के गोल्ड बॉय Neeraj Chopra को पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया, गर्व की बात

Neeraj Chopra padmashri award

ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) को सोमवार यानी 28 मार्च 2022 को देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री (Padma Shri Award) से नवाजा गया। आपको बता दे की 24 साल के भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के द्वारा यह सम्मान प्रदान दिया गया है। नीरज चोपड़ा के अलावा राष्ट्रपति ने 8 अन्य खिलाड़ियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया है। इनमें पैरालंपियन जैवलियन थ्रोअर ( Paralympic Javelin Thrower) देवेंद्र झाझरिया ( Devendra Jhajharia) का नाम भी शामिल और उनको पद्मभूषण से सम्मानित किया गया।

बता दे की इससे पहले हरियाणा के पानीपत के रहने वाले नीरज को खेल रत्न सम्मान भी मिल चुका है। नीरज चोपड़ा ने 2021 में टोक्यो ओलंपिक ( Tokyo Olympic) में ट्रैक और फील्ड स्पर्धा में भारत को पहला ओलंपिक स्वर्ण दिलाया था। वह अभिनव बिंद्रा के बाद व्यक्तिगत स्पर्धा का स्वर्ण जीतने वाले दूसरे भारतीय हैं।

और किन खिलाड़ियों को मिला पद्मश्री पुरस्कार

नीरज के अलावा टोक्यो पैरालिंपिक खेलों में जैवलिन थ्रो ( Javelin Throw) में स्वर्ण पदक जीतने वाले सुमित अंतिल( Sumit Antril) मार्शल आर्ट्स खिलाड़ी शंकरनारायण( Shankarnarayan) कुंग-फू खिलाड़ी फैसल अली डार ( Faisal Ali Daar) पैरालंपिक खेलों के स्वर्ण पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत( Pramod Bhagat) को भी पद्मश्री से सम्मानित किया गया जो की पैरा बैडमिंटन में स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय हैं।

प्रमोद भगत ने पुरुष एकल एसएल 3 ( Aikal SL 3) वर्ग में पीला तमगा जीता था। इसके अलाव हॉकी में ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने वाली वंदना कटारिया( Vandana Kataria) पैरालंपियन शूटर अवनी लेखरा( Avani Lekhara) और फुटबॉलर ब्रह्मानंद संखवाल्कर( Brahmanand Sankhwalkar) को भी पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

दो दिन पहले (आईपीएल 2022 की शुरुआत के दिन) ही बीसीसीआई (BCCI) ने नीरज चोपड़ा समेत अन्य सभी ओलंपिक पदक विजेताओं का सम्मानित किया था। बीसीसीआई ( BCCI) ने नीरज चोपड़ा को एक करोड़ और अन्य खिलाड़ियों को 50-50 लाख रुपए के भी चेक दिए थे।

यह भी पढ़ें :- Kalpana Saroj: कभी 2 रुपये की मजदूरी करने वाली इस महिला ने खड़ा किया 2000 करोड़ का कारोबार

सम्मान मिलने के बाद नीरज की प्रक्रिया

सम्मान मिलने के बाद नीरज चोपड़ा ने ट्विटर के ज़रिए कहा की राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रगान सुनकर रोंगटे खड़े हो गए थे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा सम्मानित होकर वह गर्व महसूस कर रहे है। वो देश के लिए ऐसे ही मेहनत से काम करते रहेंगे।

तीन कैटोग्रीज में दिए जाते हैं पद्म पुरस्कार

जैसा आप सब जानते ही होंगे की पद्म पुरस्कार भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक है। ये पुरस्कार तीन कैटोग्रीज में प्रदान किए जाते हैं जैसे की पद्म विभूषण,पद्म भूषण और पद्म श्री। पद्म विभूषण पुरस्कार असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए, पद्म भूषण उच्च क्रम की विशिष्ट सेवा के लिए और पद्म श्री विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किए जाते हैं।

सकारात्मक कहानियों को Youtube पर देखने के लिए हमारे चैनल को यहाँ सब्सक्राइब करें।

मेघना कानपुर की रहने वाली हैं, इन्होंने पत्रकारिता में 3 साल का डिप्लोमा कोर्स किया है। पत्रकारिता में रुचि होने के कारण इन्होंने शुरू से ही इस क्षेत्र में अपनी सहभागिता बरकरार रखने की कोशिश की और पिछले 1 वर्षों से बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। The Logically के माध्यम से वह समाजिक मुद्दों को परोसने की कोशिश कर रही हैं।

Exit mobile version