Home Amazing Tricks

Sleep in 2 Min: US आर्मी का यह ट्रिक जान लीजिए, मात्र 2 मिनट में नींद आ जाएगी

रात के दौरान अच्छी नींद स्वस्थ शरीर के लिए बहुत आवश्यक होता है। अगर आप पूरी नींद नहीं ले पाते हैं या गलत समय पर सोते हैं या फिर टुकड़ों में नींद पूरी करते हैं तो इससे आपको निंद्रा विकार की समस्या हो सकती है। जिससे नींद के समय में कमी हो सकती है। अगर आप सात से नौ घंटे की अच्छी नींद लेते हैं तो न केवल आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है बल्कि ब्लड प्रेशर, हार्मोन भी ठीक रहता है। How to sleep Better

वर्तमान में एक शोध के अनुसार, वर्तमान जीवनशैली में 90 फीसदी से ज्यादा भारतीयों को भरपूर नींद नहीं मिल पाती। 72 फीसदी भारतीयों की नींद रात में सोने के दौरान एक से तीन बार तक टूटती है। 11 फीसदी लोगों को नींद पूरी न होने की वजह से छुट्टी तक लेनी पड़ती है। बावजूद इसके, केवल 2 फीसदी लोग ही कम नींद की समस्या के लिए डॉक्टर से सलाह लेते हैं। डॉक्टर के पास अकसर लोग तब जाते हैं, जब अनिद्रा रोग के शिकार हो जाते हैं। How to sleep Better

US आर्मी ने निकाली ट्रिक (How to sleep Better)

नींद की कमी की वजह से लोगों को तरह-तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। नींद की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए यूएएस आर्मी की एक खास तकनीक निकाली है। उन्होंने यह दावा किया है कि इस तकनीक को अपनाने से 2 मिनट में ही नींद आ जाएगी। द इंडिपेंडेंट न्यूजपेपर में US आर्मी द्वारा इस्तेमाल की जा रही इस पुरानी तकनीक के बारे में जिक्र किया गया है। इस तकनीक का इस्तेमाल अमेरिकी सेना युद्ध या फिर खास परिस्थितियों में सोने के लिए करती है।

यह भी पढ़ें :- कच्चा बादाम: पुलिसकर्मियों के यह डांस हो रहा है वायरल, महिला पुलिसकर्मी ने…

नींद की क्या है ट्रिक (health tips)

इस ट्रिक के अनुसार सबसे पहले अपने बिस्तर के किनारे पर बैठ जाना है। इसमें ध्यान रखने वाली बात यह है आपकी बेडसाइड का प्रकाश जलता रहे। आपका फोन भी साइलेंट पर हो,और आपके घड़ी में सुबह का अलार्म भी लगा हुआ हो। ट्रिक के अनुसार आपको अपने चेहरे की मांसपेशियों को आराम देना है। पहले उन्हें सिकोड़ कर टाइट करना है फिर धीरे-धीरे इन्हें ढीला करके छोड़ देना है। अब आप अपनी जीभ को किसी भी तरफ जाने दें। जब आपको अपना चेहरा बेजान सा लगने लगे तो अपने कंधों को प्राकृतिक रूप से नीचे की तरफ जाने देंम अपनी बांहों को भी एक बार में एक तरफ लटकने दें। ऐसा करते समय अपनी सांस को अंदर की तरफ लें और बाहर की तरफ छोड़ें। अपनी सांसों की आवाज को सुनें। हर सांस के साथ अपनी छाती को और आराम दें और अपनी जांघों और निचले पैरों को आराम भी देना है।

Sleeping trick of us army

किसी विचार को न लाएं (health tips)

इन सारी प्रक्रिया के बाद एक बात का ख्याल रखना है कि आप अपने मन में किसी भी प्रकार के विचार को नही लाने देना है। अगर कोई विचार आता भी है तो उसके बारे में बिल्कुल भी न सोचें। इससे आपका दिमाग पूरी तरह खाली हो जाएगा। एक प्रकार से मन को पूरी तरह किशोरावस्था में जाने दें। किसी भी प्रकार का ख्याल आपको नींद आने में बाधा पहुँचाएगा। मन जैसे ही शान्त हो अपने आप को एक ऐसी दुनिया में ले जाएं जहां आप खुले आसमान के नीचे हो या आप किसी झूले पर झूल रहे हों। ऐसा ख्याल आपको निंद्रा अवस्था की ओर तुरंत ले जाएगा।

आदत में करें शामिल (health tips)

यूएएस आर्मी द्वारा किए जाने वाले इस ट्रिक को अगर आप अपने दैनिक दिनचर्या में लाएंगे तो आपके आदत में शामिल हो जाएगा। यकीन मानिए इसे रोज-रोज करने से आप अत्यंत ही हल्का महसूस करने लगेंगे। यूएएस आर्मी का तो यहां तक दावा है कि अगर आप लगातार आठ दिनों तक ऐसा करते हैं तो नौवे दिन आप बिस्तर पर जाएंगे और नींद आ जाएगी। यह तकनीक उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा जो अनिंद्रा,थकान से परेशान हैं। इस तकनीक के द्वारा उनके जीवन में एक बड़ा बदलाव आ सकता है। (How to sleep Better)

The Logically पर इस आर्टिकल को लिखने का उद्देश्य पाठकों को जानकारी प्रदान करना है। विशेष परिस्थिति में आप डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

सकारात्मक कहानियों को Youtube पर देखने के लिए हमारे चैनल को यहाँ सब्सक्राइब करें।

Shubham वर्तमान में पटना विश्वविद्यालय (Patna University) में स्नात्तकोत्तर के छात्र हैं। पढ़ाई के साथ-साथ शुभम अपनी लेखनी के माध्यम से दुनिया में बदलाव लाने की ख्वाहिश रखते हैं। इसके अलावे शुभम कॉलेज के गैर-शैक्षणिक क्रियाकलापों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।

Exit mobile version