Home Inspiration

परिवार ने नहीं दिया साथ, समाज ने ताना मारा लेकिन नहीं मानी हार, बनी देश की पहली ट्रांस ब्यूटी क्वीन: निताशा बिस्वास

Story of India's First Trans Beauty Queen Nitasha Biswas

भारत में पहले समलैंगिकता को एक अलग नजरिए से देखा जाता था, लेकिन बदलते समय के साथ LGBTQIA+ कम्युनिटी के लोगों को पहचान दी गई है। हालांकि अभी भी समाज में उन्हें आम लोगों से अलग देखा जाता है। समलैंगिक लोग अपनी कामयाबी से समाज की इसी सोच को करारा तमाचा मार रहे हैं।

आपने अभी तक ऐसे कई ट्रांसजेंडरों की कामयाबी के बारें में पढ़ा या सुना है। आज की कहानी भी एक ऐसे ही ट्रांसजेंडर की है, जिसने कई चुनौतियों का सामना करने के बाद भी देश की पहली ट्रांस ब्यूटी क्वीन बनकर मिसाल पेश किया है। इसी क्रम में चलिए जानते हैं देश की पहली ट्रांस ब्यूटी क्वीन (India’s First Transgender Beauty Queen) और उनके सफर के बारें में-

कौन हैं ट्रांस ब्यूटी क्वीन?

हम बात कर रहे हैं निताशा विश्वास (Nitasha Biswas) की, जिन्होंने देश की पहली ट्रांस ब्यूटी क्वीन का खिताब अपने नाम किया है। अब आप सोच रहे होंगे कि इनमें ब्यूटी क्वीन का चयन कैसे हुआ। दरअसल, साल 2017 में हमारे देश में पहली बार ट्रांसजेंडर्स ब्यूटी क्वीन कॉन्टेस्ट का आयोजन किया गया, जिसमें निताशा विश्वास (Transgender Beauty Queen Nitasha Biswas) इस खिताब को अपने नाम किया।

यह भी पढ़ें:- 52 वर्ष की उम्र में शख्स ने पाई NEET की परीक्षा में सफलता, गरीब बच्चों को फ्री नीट कोचिंग देना चाहते हैं

आसान नहीं था ब्यूटी क्वीन का सफर

निताशा का ब्यूटी क्वीन बनने तक का सफर इतना आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने अपने मंजिल तक पहुंचने के लिए पहाड़ जैसी अडिग थीं। कोलकाता में जन्मी निताशा को जन्म के बाद उनका नाम सुवान्को रखा गया। वे महज 6 वर्ष की थीं तभी उनकी मां इस दुनिया से हमेशा के लिए चल बसीं। Story of India’s First Trans Beauty Queen Nitasha Biswas.

एक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, निताशा ने बताया कि उन्हें शुरु से ही पता था कि वे बाकी लोगों से अलग हैं। पुरानी बातों को याद करते हुए निताशा ने बताया कि, थोड़ी भी दिलचस्पी नहीं होने बावजूद भी उनसे जबरदस्ती लड़कों वाले काम करने को कहा जाता था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निताशा ने एक बार अपने-आप को बाथरूम में ही बन्द कर लिया था क्योंकि किसी ने उन्हें फुटबॉल खेलने के लिए कहा था। इतना ही नहीं उन्हें दूसरे छात्र काफी परेशान भी करते थे।

घरवालों से सच्चाई मानने से किया था इंकार

निताशा कहती हैं कि, जब उन्हें पता चला कि वे बाकी लड़कों से अलग हैं तो उन्होंने इस बात को अपने भाई और पिता को बताया लेकिन उन्होंने इस बात को नहीं समझा और सच्चाई को मानने से इंकार कर दिया। यहां तक कि रिशतेदारों ने भी इस बात से मना कर दिया। इतना ही नहीं कई दिनों तक उन्होंने भूखे पेट ही दिन गुजारा है। Struggle Story of India’s First Trans Beauty Queen Nitasha Biswas.

यह भी पढ़ें:- 100 एक्टर का आवाज़ निकालते हैं, फिर भी रिक्शा चलाकर परिवार का खर्च जुटाते हैं: Patna का Viral Rikshawala

हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी के दौरान नहीं था कोई साथ

निताशा (Model Nitasha Biswas) शुरु से ही मॉडल बनना चाहती थीं लेकिन बचपन काफी चुनौतीपूर्ण थी। इसके बावजूद भी वह अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए हर सम्भव तैयार थी और इसी बीच वह देश की राजधानी दिल्ली चली आईं। यहां आने के बाद उन्हें लोगों से अपनी पहचान छुपानी पड़ी। बाकियों से अलग होने के कारण उन्होंने हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी कराने का फैसला किया।

आमतौर पर सर्जरी के दौरान किसी अपने का साथ होना आवश्यक मिलता है। किसी अपने के होने से पेशेंट को हिम्म्त मिलती है। लेकिन निताश अपनी सर्जरी के दौरान बिल्कुल अकेली थी। उनके परिवार, सगे-सम्बन्धी यहां तक कि परिवारवालों ने भी उनका साथ छोड़ दिया था। लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अपने राह पर अकेले चलती रहीं।

हकीकत जानने के बाद दोस्तों ने छोड़ा साथ

उन्होंने बताया कि, वे जहां नौकरी करती थीं वहां भी लोग उन्हें अलग नजरिये से देखते थे। वे कहती हैं कि, एक बार वे अपने कुछ दोस्तों के साथ पार्टी में गईं थी। पार्टी के दौरान उनके दोस्तों को जब उनकी असलियत के बारें में जानकारी मिली तो सभी ने उनसे उसी वक्त उन दोस्तों ने भी उनका साथ छोड़ दिया।

कहते हैं समय हमेशा एक जैसा नहीं रहता है, वह बदलता जरुर है। निताशा का समय भी बदल चुका था। सर्जरी कराने के बाद जब वह पहली बार अपने घर गईं तो उन्होंने देखा कि उनके प्रति घरवालों का व्यवहार बदल चुका है। वहीं उनके एक रिलेटिव ने उनसे कहा कि, वह बिल्कुल अपनी मां जैसी दिखती हैं। India’s First Trans Beauty Queen Nitasha Biswas.

समाज में लाना चाहती हैं बदलाव

वर्तमान में वह मॉडल और स्टाइलिश के तौर पर कर रही हैं। उन्हें OTT प्लेटफॉर्म की ओर से कई सारे ऑफर्स आते हैं लेकिन वह उन्हें स्वीकार नहीं करती हैं। उनका कहाना है कि वह नेता और पॉलिसीमेकर बनना चाहती हैं ताकि समाज में परिवर्तन ला सके। India’s First Trans Beauty Queen Nitasha Biswas.

Exit mobile version