Home Inspiration

जन्म से हीं हैं अपाहिज, नहीं है दोनों हाथ, ना सुन पाते हैं, अपने पैर से पेंटिंग्स बनाकर कायम की है मिसाल

Viral video of disabled Gaukaran Patil making painting from legs

कहते हैं सफलता उसे ही मिलती है, जो प्रयास करता है। हार ना मानने की जिद इंसान को कभी ना कभी सफल जरूर बनाती है। इसका उदाहरण है छत्तीसगढ़ के रहने वाले गौकरण पाटिल (Gaukaran Patil)

आपको बता दें कि गौकरण जन्म से ही बिना हाथ के है, लेकिन उन्होंने कभी इसे अपनी कमजोरी नहीं माना। दरअसल वह अपने पैरों से बेहद खूबसूरत पेंटिंग्स बनाते हैं। – Gaukaran Patil born without hands, but he makes beautiful paintings with feet.

एक IAS अफसर ने शेयर की तस्वीर

पाटिल सुनने में भी असक्षम है, लेकिन उन्होंने पेंटिंग्स से अपने जीवन के हर कमी को पूरा कर दिया है। आईएएस ऑफिसर प्रियंका शुक्ला (IAS Officer Priyanka Shukla) ने अपने ट्विटर पर पाटिल की जीवनी कथा शेयर की है। उन्होंने पाटिल की तारीफ करते हुए लोगों से उनकी पेंटिंग से रूबरू होने को कहा है।

गौकरण पटेल सभी के लिए है प्रेरणा

प्रियंका पेंटिंग शेयर करते हुए कैप्शन में लिखती हैं कि इस वीडियो में पेंटिंग कर रहे छत्तीसगढ़ के आर्टिस्ट गौकरण पाटिल श्रवणबाधित हैं और उनके हाथ भी नहीं हैं। फिर भी वह अपने परिश्रम से निरंतर आगे बढ़ रहे हैं और वह बेहद ही खूबसूरत पेंटिंग करते है। आगे प्रियंका कहती है कि श्री पाटिल उन सभी के लिए बड़ी प्रेरणा हैं, जो जीवन की छोटी-छोटी समस्याओं से हार मान लेते हैं।

प्रियंका ट्विटर अकाउंट पर साझा की सारी जानकारी

प्रियंका अपने ट्विटर एकाउंट पर पाटिल की कई सुन्दर पेंटिंग्स साझा की है। साथ ही वह इन पेंटिंग्स को खरीदने की इच्छा रखने वालों के लिए डिटेल्स भी साझा की है। अंत में वह लिखती है कि आप में से कोई भी अगर उनकी अनुपम कलाकृति ख़रीदने में रुचि रखता हो तो कृपया इस email ID/ इन नम्बरों पर सम्पर्क करें. 8109015474, 9926905800। गौकरण पाटिल का यह हौसला प्रशंसय है। – Gaukaran Patil born without hands, but he makes beautiful paintings with feet.

सकारात्मक कहानियों को Youtube पर देखने के लिए हमारे चैनल को यहाँ सब्सक्राइब करें।

Exit mobile version