शरीर से दिव्यांग लोगों को उनकी शारीरिक अक्षमता उनके हौसलें को तोड़ देती है। वे अपने आप को असहाय और बेबस समझने लगते हैं क्योंकि वे अपनी शारीरिक कमियों के आगे अपना घुटना टेक देते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो शारीरिक अक्षमता और लाख विपरीत परिस्थितियों में भी अपने हौसलें से आगे बढ़ते हैं और लाखों लोगों के लिए प्रेरणा की मिसाल पेश करते हैं।
सोशल मीडिया पर ही प्रेरणा की मिसाल पेश करनेवाला एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो लोगों के भीतर एक नई ऊर्जा का संचार कर रहा है। वीडियो में दो शख्स, जो शारीरिक अक्षमता के कारण हार मानकर बैठने के बजाय मेहनत करके पैसा कमा रहे हैं और इज्ज्त की जिंदगी जी रहे हैं।
नहीं है एक पैर फिर भी कर रहे हैं मजदूरी
सोशल मीडिया (Social Media) पर दिव्यांग शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दो शख्स जिनके एक-एक पैर नहीं है। कई बार लोग शारीरिक कमियों के कारण खुद जो कमजोर मानकर भीख मांगने लगते हैं। लेकिन वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक पैर नहीं होने के बावजूद भी दोनों शख्स मजदूरी जैसा कठिन काम कर रहे हैं।
क्योंकी जीना इसी का नाम है…#Trending #trendingvideo #viral pic.twitter.com/JECWtUNZ08
— Narendra Singh (@NarendraNeer007) January 28, 2023
यह भी पढ़ें:- इस शख्स ने टूटे पेड़ से बना दिया बाइक, लोगों ने कहा पतंजली बाइक: Viral Video
लोग कर रहे हैं तारीफ
वायरल वीडियो (Viral Video) को नरेंद्र नीर नामक यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है, क्योंकि जीना इसी का नाम है। इस वीडियो को लोगों का भरपुर प्यार मिल रहा है वहीं दिव्यांग व्यक्ति की मेहनत लोगों के भीतर हौसले को भी बढ़ा रहा है। इसके अलावा इस वीडियो पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी व्यक्त कर रहे हैं।
Life is so challenging, never ever gave up
— Jugojyoti (@Jugojyoti1) January 29, 2023
वास्तव में जहां आमतौर पर लोग शारीरिक अक्षमता या विपरीत परिस्थितियों में हिम्मत हारकर लोगों के सामने भीख मान्गने की राह चुनते हैं वहीं वीडियो में ये दोनों दिव्यांग शख्स मेहनत के दम पर जीवन की मुश्किल चुनौतियों का डटकर सामना कर रहे हैं। The Logically इन दोनों व्यक्ति के हौसले को सलाम करता है।