Home Amazing Tricks

साधारण तेल सेहत के लिए होते हैं बेहद खतरनाक, जानिए इन 4 Cooking Oil के बारे में जो स्वास्थ्य के लिए फिट है

हमारे खानपान में ऐसे बहुत सारे खाद्य पदार्थ है जिनका हम रोजाना इस्तेमाल करते हैं और खाते भी हैं लेकिन संपूर्ण जानकारी के अभाव में हमें उस खाद्य पदार्थ के फायदे उपयोग और नुकसान के बारे में बेहतरी से पता नहीं चल पाता है। हमारे रसोई में भोजन पकाने के दौरान तेल को सदियों से उपयोग में लाया जा रहा है और आज भी अधिकतर लोग कई प्रकार के तेल का इस्तेमाल अपने खाने में करते हैं ऐसा इसलिए है क्योंकि तेल से अनेक स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। (Best Cooking Oil)

अधिकतर लोग सिर्फ खाना बनाने के लिए ही तेल इस्तेमाल करते हैं,लेकिन तेल का इस्तेमाल सिर्फ भोजन बनाने तक ही नहीं है यह हमारे शरीर को बहुत सारी छोटी और बड़ी समस्याओं को दूर करने में भी बहुत मददगार हो सकता है। वैसे तो आज के वर्तमान समय में कई प्रकार के तेल बाजार में उपलब्ध हैं। पर आज हम आपको उन तेल के बारे में बताएंगे जो आपके लिए काफी फायदेमंद हैं। इन चार तरह के तेल का जिक्र आयुर्वेद जगत में भी किया गया है। आइये जानते हैं इनके बारे में।

तिल का तेल फायदेमंद (Best Cooking Oil)

तिल का तेल (Sesame Oil)
हर तरह से फायदेमंद हैं। यह त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। तिल का सेवन करने और तिल का तेल लगाने से यह त्वचा की रंगत को बढ़ाने में मदद करता है। इससे त्वचा को जरूरी पोषण मिलता है और इसमें नमी बरकरार रहती है।इसके साथ ही सूखी खांसी को जड़ से ठीक करने के लिए तिल बेहद असरदार होता है। इसके लिए आप तिल को मिश्री में मिक्स करके गुनगुने पानी के साथ सेवन करें यह सूखी खांसी के लिए रामबाण दवा है। इससे आप कब्ज की समस्या से भी छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए आप गुड़ के साथ तिल के तेल का सेवन करें। वहीं यदि आप हड्डियों और जोड़ों में दर्द से परेशान रहते हैं तो तिल के तेल का सेवन करें।इसमें कैल्शियम,फॉसफॉरस जैसे कुछ जरूरी खनिज पदार्थ पाए जाते हैं,जो शरीर की हड्डियो के लिए लाभकारी होता है। साथ ही यह हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार होता है।

4 cooking oils that are good for health

नारियल का तेल फायदेमंद (Best Cooking Oil)

नारियल तेल (coconut oil) पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यही वजह है कि इसका इस्तेमाल शरीर से जुड़ी कई परेशानियों को दूर करने के लिए किया जाता है। आमतौर पर नारियल तेल का इस्तेमाल बालों के लिए और शरीर की मालिश के लिए होता है, लेकिन दक्षिण भारत में इस तेल का उपयोग भोजन बनाने के लिए भी किया जाता है। यह तेल वजन घटाने से लेकर मधुमेह जैसी समस्याओं से निजात दिलाने का काम कर सकता है। नारियल के तेल के फायदे में हृदय संबंधी लाभ भी शामिल है। वहीं हड्डियों को स्वस्थ रखने और उन्हें मजबूत बनाने में नारियल तेल मदद कर सकता है।

यह भी पढ़ें :- Breast Milk Jewellery: भारत मे शुरू हुआ यह नया ट्रेंड, महिलाएं अपनी ब्रेस्ट मिल्क से बना रही हैं ज्वेलरी

घी का सेवन फायदेमंद (Best Cooking Oil)

भोजन में घी (Ghee) को शामिल करने से न सिर्फ आप शारीरिक रूप से मजबूत बनेंगे,बल्कि स्वस्थ भी रहेंगे। सेहत के साथ-साथ त्वचा और बालों के लिए भी घी के फायदे कई हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर किसी के लिए घी का सेवन काफी फायदेमंद होता है। यह शरीर को ताकत देने के साथ साथ इम्यूनिटी बूस्‍ट करने की भी क्षमता रखता है। अगर आप रोजाना सिर्फ 2 चम्मच घी खाते हैं,तो आपके शरीर को ढेर सारे फायदे मिलते हैं। घी का सेवन उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिनका पेट साफ नहीं होता है और जिन्हें कब्ज की समस्या है।रोजाना रात में सोने से पहले एक गिलास गुनगुने दूध में 2 चम्मच घी डालकर पीने से पेट की सभी समस्याएं दूर होती हैं। आयुर्वेद के अनुसार,घी छोटी आंतों की अवशोषण क्षमता में सुधार करता है इसलिए कब्ज, गैस, मुंह के छाले आदि में घी का प्रयोग कर सकते हैं।

सरसों का तेल है फायदेमंद (Best Cooking Oil)

सरसों के तेल (mustard oil) का उपयोग ज्यादातर खाने में ही किया जाता है। भारत के लगभग हर घर के किचन में वेज या नॉनवेज दोनों प्रकार के खाने के लिये ही सरसों के तेल का इस्तेमाल करते है। ऐसा नहीं है कि सरसों के तेल को सिर्फ खाना बनाने के लिए ही इस्तेमाल किया जाता है ये बहुत ही गुणकारी और लाभदायक है। इस तेल के उपयोग से कई सारी छोटी बड़ी समस्याओं का समाधान मिलता है। ये हमारे स्वास्थ के लिये, त्वचा के लिए और बालों के लिए भी बहुत ही अच्छा होता है। इसके यह भी फायदे हैं कि अगर कभी आप के शरीर में दर्द हो,तो आप सरसों के तेल के साथ लहसुन दाल के गर्म करे और शरीर की मालिश करें, इस से दर्द कम होता है और बहुत आराम मिलता है। वहीं इस तेल में खाना पका के खाने से शरीर की पाचन शक्ति बढ़ती है और मजबूत बनती है। जिस से बीमारियां कम होती है और भूख बढ़ाने में मदद करता है।

Disclaimer: इस आर्टिकल को The Logically पर लिखने का उद्देश्य है कि हम अपने पाठकों के साथ जानकारी को साझा कर सकें। ज्यादा जानकारी के लिए आप डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे शेयर करना न भूलें।

सकारात्मक कहानियों को Youtube पर देखने के लिए हमारे चैनल को यहाँ सब्सक्राइब करें।

Shubham वर्तमान में पटना विश्वविद्यालय (Patna University) में स्नात्तकोत्तर के छात्र हैं। पढ़ाई के साथ-साथ शुभम अपनी लेखनी के माध्यम से दुनिया में बदलाव लाने की ख्वाहिश रखते हैं। इसके अलावे शुभम कॉलेज के गैर-शैक्षणिक क्रियाकलापों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।

Exit mobile version