Wednesday, December 13, 2023

गर्मी के तपन और लू से बचना है तो करें इन 5 फलों का सेवन, पानी की कमी दूर करने के साथ एनर्जी वर्धक

गर्मियों का मौसम आ गया है। इस मौसम में हमें अपने शरीर में पानी की आवश्यकता ज्यादा होती है। हमारे शरीर से ज्यादा पसीना निकलने से पानी की कमी होने लगती है। जो हमारे शरीर के स्वास्थ के लिए काफी हानिकारक होता है। गर्मियों में हमारे शरीर में पानी की कमी होने के कारण लू लगने की संभावना काफी बढ़ जाती है। गर्मियों में हम अपने शरीर को नियंत्रण या ठंडक रखने के लिए कुछ ऐसे फल का सेवन करते हैं जो हमारे शरीर को काफी देर तक ठंडा सकता है। इसके साथ-साथ में शरीर में पानी की कमी से भी बचाता है।

ऐसे तो बहुत सारे फल हैं जिसे गर्मियों के मौसम में खाने से हमारे शरीर में पानी की कमी होने से बचाता है। कुछ ऐसे फल के बारे में हम बताएंगे जिसे खाने से लंबे समय तक हमारे शरीर में ठंडक रहती है और गर्मी के मौसम में लू जैसी बीमारी से हमें बचाती है। तो आईए जानते हैं ऐसे पांच फलों के बारे में जो गर्मियों के मौसम में हमारे शरीर के लिए काफी लाभदायक है और गर्मियों में हमारे शरीर में पानी की कमी होने से बचाता है।

  1. संतरा (Orange)
benefits of orange

गर्मियों के मौसम में संतरा हमारी शरीर में पानी की मात्रा के कमी होने से काफी बचाता है। क्योंकि संत्री के फल में लगभग 80 पर्सेंट पानी होता है और इसके साथ-साथ संतरा पोटेशियम की कमी को दूर भी कर देता है। अगर आप गर्मियों के मौसम में संतरे का उपयोग करते हैं तो आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होगी तथा गर्मी की वजह से लू लगने की संभावना नहीं बनेगी। संतरे को आप जूस बनाकर के पी सकते हैं या इसे छिल कर ऐसे ही खा सकते हैं।

  1. तरबूज (Watermelon)

गर्मियों के मौसम में तरबूज का सेवन करना हमारे शरीर के लिए काफी लाभदायक होता है क्योंकि तरबूज में काफी मात्रा में पानी होता है। अगर हम गर्मियों के मौसम में तरबूज का सेवन करते हैं तो हमारी शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। साथ-साथ तरबूज का सेवन करने से शरीर हाइड्रेटेड रहती है और काफी लंबे समय तक हमारी शरीर में पानी की कमी को दूर करता है। तरबूज का सेवन करने से शरीर में ठंडक बनी रहती है और गर्मियों में लू जैसे बीमारी से बचाती है।

यह भी पढ़ें:-चुकंदर का Juice पीने से पहले उसके फायदे और नुकसान के बारे में जानिए, यह 10 बातें पता होनी चाहिए

  1. अंगूर (Grapes)

अगर हम गर्मियों के मौसम में अंगूर का सेवन करते हैं तो यह हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि अंगूर में कार्बोहाइड्रेट, सोडियम, फाइवर, विटामिन के साथ-साथ और भी मिनरल्स की मात्रा काफी ज्यादा होती है। जो हमारे शरीर में पानी की कमी को दूर करती है। यह हमारे शरीर को काफी समय तक ठंडक रखता है। आप गर्मियों के मौसम में अंगूर का जूस बनाकर के इससे सेवन कर सकते हैं। अंगूर में पोषक तत्व काफी मात्रा में होने के कारण यह हमारे शरीर को काफी एनर्जी देता है।

  1. आलूबुखार (Plum)
Plum

आलूबुखार एक ऐसा फल है जो हमारे शरीर में कई तरह के बीमारी को दूर करता है। इसके साथ-साथ आलूबुखार में विटामिन सी की मात्रा पाया जाता है जो हमारे शरीर में इंफेक्शन होने से बचाता है। आलू बुखार हमारे पाचन तंत्र को भी मजबूत करता है क्योंकि आलू बुखार में काफी मात्रा में फाइबर होता है। आलू बुखार की सेवन करने से हमारे शरीर में इम्यूनिटी बढ़ता है। अगर आलूबुखार को गर्मियों में सेवन करने से हमारे पेट के साथ-साथ पूरे शरीर भी ठंडा रहता है। यह हमें गर्मियों में होने वाले बीमारियों से भी बचाता है।

यह भी पढ़ें:-अगर पेट की समस्याओं से परेशान हैं तो आजमाएं यह जूस, पूरी तरह से राहत मिलेगी

  1. आम (Mango)

आम को फलों का राजा कहा जाता है। यह प्राय: गर्मी के मौसम में हर जगह उपलब्ध होता है। गर्मी के मौसम आते ही लोगों को आम के फल का काफी बेसब्री से इंतजार रहता है। आम में एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स काफी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जिससे खाने से हमें मैंगिनीज, सेलेनियम आयरन जैसे हमारे शरीर को पोषक तत्व देता है। आम का सेवन करने के लिए आप पके आम का जूस पी सकते हैं। इसके साथ-साथ आप कच्चे आम का पन्ना बनाकर भी पी सकते हैं। कच्चे आम का पन्ना बनाकर पीना गर्मियों के मौसम में हमारे शरीर के लिए काफी अच्छा होता है।

Note:- हमारी यह जानकारी सिर्फ सलाह के लिए सामान्य जानकारी दी गई है। इस जानकारी से किसी भी प्रकार के चिकित्सा के संबंध में नहीं है। आप और जानकारी प्राप्त करनी के लिए किसी भी चिकित्सक से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।