Home Amazing Tricks

करी पत्ता की मदद से सफेद बालों को करें काला, जान लें लगाने के ये 5 तरीके

Use Curry Leaves To Darken Hair

आजकल छोटे बच्चे से लेकर के बड़ों तक के बाल पकने या झङने लगे हैं। बाल पकने की वजह से लोग काफी परेशान हो जाते हैं और इसके लिए वो कई तरह के तेल या फिर मेडिसिन का उपयोग करते हैं परंतु फिर भी उन्हें इन समस्याओं से छुटकारा नहीं मिल पाता है ऐसे में हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताएंगे जिससे आप अपने बालों को नेचुरली काला कर सकते हैं और या तरीका बिल्कुल ही आसान है।

आपने करी पत्ता का नाम तो सुना ही होगा वैसे करी पत्ता सभी के घरों में उपयोग किया जाता है। यह सब्जियों में डाला जाता है जिससे सब्जी काफी स्वादिष्ट और सुगंधित हो जाती है परंतु कभी आपने यह सुना है कि करी पत्ता को बालों में लगाने से काला हो जाता है। जी हां यह सच है इसे आप अपने घर में ही उपयोग करके बालों को नेचुरली काला कर सकते हैं इसके लिए हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे जिससे आप इसका उपयोग आसानी से कर सकते हैं।

करी पत्ता

करी पत्ता का उपयोग हम लोग ज्यादातर सब्जियों में करते हैं जिससे सब्जी स्वादिष्ट और खुशबूदार बनती है। यह खाने में भी काफी बेहतरीन लगता है। करी पत्ता का उपयोग लगभग सभी के घरों में किया जाता है। परंतु हम आज आपको करी पत्ता के कुछ अलग उपाय बताएंगे। यह उपाय बालों को झड़ने या फिर पके बाल को काला करने के काम में भी आता है।

करी पता में आयरन, केल्सियम, फॉस्फोरस, निकोटिनिक एसिड और विटामिन से भरपूर पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो बालों में लगाने से इसे नेचुरली काला और झरने से ही रुकता है। इसके साथ-साथ बालों मैं मौजूद डैंड्रफ, फ्रिजी हेयर, ड्राई जैसे समस्याओं से भी निजात मिलता है और बालों को मजबूत बनाता है। तो आइए जानते हैं करी पत्ता का उपयोग हम अपने बालों में कैसे कर सकते हैं इसके कुछ टिप्स हम आपको अपने लेख के जरिए बताएंगे जिससे आप अपने घरों में आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:-140 साल पहले एक शख्स ने शुरु किया था दुकान, आज चौथी पीढ़ी में बेटियां चला रही: महावीर रेबङी जैन भंडार

  • बालों को काला करने के लिए करी पत्ता के 5 घरेलू नुस्खे:-
  1. करी पत्ता और आंवला का मिश्रण

आंवला बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगर इसके साथ-साथ करी पत्ता मिला दिया जाए तो यह और भी बेहतरीन हो जाता है। वैसे तो हम लोग आंवला का उपयोग आचार या फिर इस फल को ऐसे भी खाते हैं यह खाने में थोड़ा खट्टा सा लगता है।श बालों के लिए काफी फायदेमंद होती है। आंवला में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी पाया जाता है। करी पत्ता और आंवला को बाल में लगाने के लिए सबसे पहले हम करी पत्ता और 1-2 आंवला को पिस लेंगे इसके साथ इसमें हल्का सा तेल या फिर इसमें नींबू का रस भी मिला सकते हैं। और इसका पेस्ट बना लेंगे। पेस्ट बनाने के बाद इसे अपने बालों पर लगा लेंगे। इस पेस्ट को अपने बालों में लगभग 30 मिनट तक लगाए रखना है इसके बाद फिर आप अपने बालों को धो लें। अगर आप लगातार ऐसा करते हैं तो आपका बाल कुछ दिनों बाद नेचुरली काला हो जाएगा।

  1. करी पत्ता और एलोवेरा का मिश्रण

एलोवेरा का नाम तो सुना ही होगा। वैसे यह लगभग सभी के घर में या फिर गार्डन में उगाया जाता है‌। इसका इस्तेमाल लोग कई चीजों में करते हैं। ज्यादातर एलोवेरा का इस्तेमाल बालों में लगाने के लिए किया जाता है जो कि काफी फायदेमंद होती है। अगर एलोवेरा के साथ करी पत्ता मिलाकर लगाया जाए तो आपका बाल कम समय में ही नेचुरली काला हो जाएगा। इसके लिए आप करी पत्ता और एलोवेरा जेल को मिलाकर के पेस्ट बना लें। पेस्ट बनाने के बाद इसे अपने बालों में अच्छी तरह से लगा लें। और फिर इसे 3-4 घंटे तक लगा हुआ छोड़ दें। जब या धीरे-धीरे सूखने लगेगा तो फिर अपने बालों को पानी से धो लें। अगर आप रेगुलर ऐसा करते हैं तो आपका बाल धीरे-धीरे काला होने लगेगा।

  1. सिर्फ करी पत्ता से नेचुरली काला करें

आप सिर्फ करी पत्ता से भी बालों को नेचुरली काला कर सकते हैं। इसके लिए कुछ ज्यादा करने की जरुरत नहीं है और यह तरीका बिल्कुल ही आसान है। इसके लिए आपको सबसे पहले 10-12 करी पत्ता लेने होंगे जिसके बाद इसे आपको काफी महीन तरह से पीस लें फिर इसमें थोड़ा सा पानी मिला दें। पानी की मात्रा इतनी ही होनी चाहिए जिससे आपके बालों में आसानी से लग जाए। इसके बाद इस पेस्ट को अपने बालों पर लगाएं। बालों में लगाने के बाद इसे आप कम से कम 30 मिनट और ज्यादा से ज्यादा 3 घंटे तक छोड़ सकते हैं। फिर आप अपने बालों को शैंपू से धो लें। ऐसा करने से कुछ दिनों के अंदर ही आपके बाल नेचुरली काला होने लगेंगे।

यह भी पढ़ें:-अपने घर की छत को किचेन गार्डन बनाकर उगा रही हैं कई सब्जियां, विदेश के लोग भी मांगते हैं सलाह

  1. करी पत्ता और मेहंदी का मिश्रण

वैसे तो हम लोग अपने बालों में मेहंदी लगाते हैं जिससे बाल काला होते हैं परंतु अगर आपको जल्द बालों को काला करना है तो करी पत्ता के साथ मेहंदी का इस्तेमाल करें। इसके लिए आपको सबसे पहले करी पत्ता और मेहंदी का पाउडर तैयार कर लेना है इसके बाद दोनों पाउडर को मिला देना है फिर से बादाम के तेल, सरसो के तेल या फिर नारियल के तेल में मिलाकर अच्छे से आग पर इसे पकाना है। इसको तब तक पकाना है जब तक यह पूरी तरह से काला ना हो जाए। जब पूरी तरह से काला हो जाए तो इसे गैस पर से उतार दे और ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद इसे अपने बालों पर लगाएं और 3 से 4 घंटे तक बालों में लगे छोड़ दें। जब या सूखने लगे तो फिर आप अपने बालों को धो लें। ऐसा करने से बाल जल्द ही नेचुरली काला होने लगेगा।

  1. करी पत्ता और तेल का मिश्रण

आप इसे घर में उपयोग होने वाले तेल में मिश्रण करके भी अपने बालों में लगा सकते हैं। इसके साथ-साथ नारियल तेल या फिर बादाम का तेल में भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले करी पत्ता का पाउडर तैयार कर लेना है फिर से सरसो के तेल, बादाम के तेल या फिर नारियल के तेल में मिलाकर पेस्ट बना लेना है और इससे गर्म कर लें। जब यह ठंडा हो जाए तो इसे अपने बालों में लगाएं। इसे आप कम से कम 30 मिनट से लेकर ज्यादा से ज्यादा 3 घंटे तक लगा सकते हैं। इसके बाद आप अपने बालों को धो लें। अगर आप इसका उपयोग लगातार करते हैं तो आपका बाल नेचुरली काला होने लगेगा।

अपने बालों को काला करने के लिए करी पत्ता के साथ इन सभी चीजो का उपयोग आप अपने घर में आसानी से कर सकते हैं। और अपने बालों को नेचुरली काला कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको कोई मेडिसिन की जरुरत नहीं पड़ेगी । बाल काला होने के साथ-साथ मजबूत भी हो जाएगा और बालों में जो डैंड्रफ जैसी समस्या उत्पन्न होती है वह भी खत्म हो जाएगी।

Exit mobile version