Home Farming

सब्जियों की खेती में दुगुना लाभ कमाना है तो अपनाएं 3G कटिंग तकनीक, जानिए पूरी विधि

Adopt 3G Cutting method and earn more profit

खेती के क्षेत्र में अब काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। पहले किसान मात्र पारंपरिक तरीके से खेती करते थे लेकिन आज बेहतर तकनीक और अधिक जानकारी के साथ किसानों को खेती में बम्पर पैदावार हो रहा है। अगर हम सब्जियों के खेती के विषय में बात करें तो किसान इसके लिए 3G कटिंग तकनीक को भी अपना रहे हैं और दोगुना लाभ कमा रहे हैं। आज बात इसी 3G कटिंग की…

अगर आप भी 3G कटिंग के विषय में जानने के लिए इच्छुक हैं तो इस लेख पर बने रहें। इस लेख द्वारा हम आपको ये जानकारी देंगे कि आप किस तरह 3G कटिंग के माध्यम से अपने खेतों में अधिक सब्जी उत्पादन कर सकें।

अगर आप सब्जियों में बेल वाली सब्जियों को लगा रहे हैं तो इसके लिए मचान बनाने की आवश्यकता है। ये 3g तकनीक यानि मचान विधि किसानों के लिए बेहद लाभदायक सिद्ध हो रहा है। वैसे तो आज बेहतर उत्पादन हेतु खेतों में अनेकों तकनीक आ चुकी है परंतु लोग इस 3G तकनीक को अपना रहे हैं क्योंकि ये कम लागत में अधिक लाभ देता है और एक मचान का बार-बार उपयोग किया जा सकता है।

कैसे उगाया जाता है 3G विधि से सब्जी

अगर आप 3G तकनीक द्वारा सब्जियों का उत्पादन करना चाहते हैं तो आवश्यक है कि आप मचान बनाएं। ये मचान बांस या तार का बना होना सही माना जाता है। ताकि इस जाल की मदद से सब्जियां आपके मचान पर नीचे से ऊपर की तरफ आगे बढ़ते हुए ऊपर मचान पर चढ़े। इस 3G तकनीक द्वारा आप सब्जियों में करेला, सेम, लौकी तथा खीरा आदि की बुआई कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:- सरकारी स्कूल के ये शिक्षक 3 वर्षों से कर रहे हैं बकरी पालन, खोल रखा है खुद का फार्म: कमाते हैं लाखों रूपए

खेती में होने वाले लाभ

अगर आप सब्जियों की बुआई के लिए मचान विधि से करते हैं तो आपके फसलों की बचत निश्चित है क्यूंकि इसमें फसल पानी के कारण सड़ते नहीं हैं। वही अगर आपके फसलों में किट लगें हैं तो दवाओं का छिड़काव भी आसानी से होता जाता हैं जिससे उत्पादन भी अच्छी तरह से होती है।

क्या होता है ये 3G कटिंग तकनीक

3G कटिंग में पौधों को लगाने के लिए सबसे पहले जैसे ही इसमें 20 से 25 पत्तियां आए तो आप उसके ऊपरी हिस्से को अच्छी तरह साफ कर दें। वही दूसरी शाखा को हटा दें। आगे भी इसमें आपको और भी शाखा निकलते हैं, दिखाई देंगी और इन सब शाखाओं में आपको फल भी दिखेगा। इसीलिए इसे 3G शाखाएं कहा जाता है।

3G कटिंग के फायदे

3G कटिंग से तैयार किए गए सब्जियों के अनेकों लाभ है इसमें ऊपज अधिक होती है जिस कारण लाभ भी अधिक होता है। क्योंकि मेन ब्रांच में नर पुष्प आते हैं और वही सेकेंडरी ब्रांच में मादा, इस कारण इसमें अधिक फलन होता है। इस तरह आप एक बार की लागत से अनेकों बार फसल का उत्पादन कर सकते हैं।

Exit mobile version