Home Lifestyle

बिना नॉनवेज खाए शरीर को दें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन, इन 6 शाकाहारी चीजों को आज ही अपनाएं

कुछ लोगों का यह मानना है कि जो लोग वेजिटेरियन होते हैं उनके शरीर का ग्रोथ कम होता है या वेजिटेरियन खाने में कम स्वाद मिलता है और इसमें प्रोटीन का भंडारण भी कम होता है। इसलिए यदि आप नॉनवेज में अंडा, मीट या फिर मछली आदि खाओ तो इसमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन मिलता है। परंतु आज के हमारे इस लेख में हम आपको यह बताएंगे कि वह कौन-कौन से वेजिटेरियन पदार्थ है जिनमे प्रचुर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है और बिना नॉन वेज खाए शरीर को बहुतायत मात्रा में प्रोटीन दे सकते हैं।

कुछ शाकाहारी भोज्य पदार्थ ऐसे हैं जो हमारे शरीर को दीर्घायु और हष्ट-पुष्ट बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। जिसमें मकई, हरि मटर, बिन्स, पनीर, चना, दाल आदि शामिल हैं। आइए इनमें मिले प्रोटीन के विषय में विस्तार से जानते हैं। -Some Vegetarian Foods that are Rich in Protein

मकई (Corn)

Corn

हमारा देश एक कृषि प्रधान देश है जिस कारण यहां खेती अत्यधिक होती है। अगर हम मकई की खेती की बात करें तो हमारे देश में मकई की खेती बड़े लेवल पर होती है। इसका उपयोग विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के निर्माण में किया जाता है। जानकारी के अनुसार मात्र 100 ग्राम मकई में लगभग 3.3 ग्राम प्रोटीन की मात्रा पाई जाती है जो हमारे मांसपेशियों को लाभ पहुंचाता है। इसकी सबसे बड़े विशेषता यह है कि यह हमारे शरीर ने कोलेस्ट्रॉल एवं फैट को नहीं बढ़ने देता। -Some Vegetarian Foods that are Rich in Protein

यह भी पढ़ें:-बंजर जमीन पर खेती कर उगा रहे हैं चंदन, रूद्राक्ष सहित सब्जी और अनाज भी, सलाना 20 लाख की कमाई

चना (Gram)

चना (Gram) भरपूर मात्रा में प्रोटीन कैल्शियम तथा आयरन मौजूद होते हैं। जानकारी के अनुसार 1/2 कम चना में करीब 7.3 ग्राम प्रोटीन की मात्रा पाई जाती है। इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम पाया जाता है। यह हमारे शरीर में शुगर लेवल को भी संतुलित करने में मददगार होता है। अगर आप चना का सेवन करते हैं तो आपका पेट भरा हुआ सा महसूस होगा जिस कारण आपको जल्दी भूख नहीं लगेगी। -Some Vegetarian Foods that are Rich in Protein

पनीर (Cheez)

पनीर (Cheez) को वेजिटेरियन लोगों का चिकन माना जाता है तथा इसमें प्रचुर मात्रा में कैल्शियम पाई जाती है। यह फैट को कम करने में भी काफी मददगार सिद्ध होता है। कुछ लोग इसे कच्चा खाना पसंद करते हैं तो कुछ लोग सब्जी के तौर पर भी खाना पसंद करते हैं। 1/2 कप पनीर में लगभग 14 ग्राम प्रोटीन की मात्रा पाई जाती है। -Some Vegetarian Foods that are Rich in Protein

यह भी पढ़ें:-इलेक्ट्रिक बाइक और कार के बाद अब दुनिया को मिला पहला इलेक्ट्रिक एयरप्लेन, 3 मिनट के चार्ज में भड़ सकेंगे एक घंटे तक उड़ान

हरा मटर (Green Pea)

सर्दियों का मौसम प्रारंभ होते ही मार्केट में हर तरफ हरा मटर दिखाई देनी लगती है। हमारे देश में इसका उत्पादन काफी बेहतर है। इसमें प्रोटीन तथा पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। एक कप मटर में लगभग 9 ग्राम प्रोटीन की मात्रा पाई जाती हैं इसके अतिरिक्त इसमें विटामिन A एवं C भी मौजूद होते हैं। -Some Vegetarian Foods that are Rich in Protein

राजमा (Beans)

अधिकतर इंडियन का फेवरेट डिश राजमा चावल है। इसमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट पाए जाते हैं। इसे लोग उबालकर खाना पसंद करते हैं। 1/2 कप राजमा में 7 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। -Some Vegetarian Foods that are Rich in Protein

यह भी पढ़ें:-200 साल पुराना एक ऐसा कटहल का पेड़ जिसे देखने दूर-दूर से आते हैं लोग, IAS और IPS झुकाते हैं सर

दाल (Pulse)

दाल (Pulse) के बिना हम भारतीयों का खाना अधूरा है। अब चाहे यह दाल मूंग, मसूर, अरहर, उड़द या चने का हो। इसमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन, आयरन तथा अन्य पोषक तत्त्व पाए जाते हैं। हमारे देश के हर घर में खाने में रोटी-दाल, चावल-दाल का मिलना तय है। जानकारी दाल में 2 कप दाल में 9 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। –Some Vegetarian Foods that are Rich in Protein

Exit mobile version