विज्ञान के अनुसार हरी साग-सब्जियों का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है। इससे प्रचुर मात्रा में विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं। हरी सब्जियां हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में हमारी मदद करती हैं। हरे साग सब्जी में मटर सभी का पसंदीदा होता है। जबलपुर के मटर की मांग अब विदेशों में भी बढ़ रही है।
जबलपुर के मटर का हो रहा है विदेशों में निर्यात
हमारा जबलपुर (Jabalpur) अपने मिठास के लिए लोकप्रिय है। अच्छी बात यह है कि अब यहां का मटर हमारे देश के साथ विदेशों में भी लोगों को पसन्द आ रहा है। बतौर फ्रोजन सिंगापुर (Singapore) और जपान (Japan) में इसका निर्यात हो रहा है। जबलपुर का मटर बड़े पैमाने पर विदेशों के होटलों और घर के रसोई में अपना ज़ायका बिखेर रहा है। जब मटर का सीजन चलता है तो इस दौरान लोगों के घर में इसके विभिन्न प्रकार के व्यंजन खाने को मिलते हैं, चाहे वह किसी सब्जी में हो या फिर पराठे में। लोगों को मटर के व्यंजन बहुत पसंद होते है।
प्रत्येक वर्ष होता है 2 लाख मीट्रिक टन के करीब मटर का उत्पादन
यहां के शहपुरा एवं मझौली जैसे विकासखंड में अधिक मात्रा में मटर की उपज हो रही है। यहां के मंडियों में प्रतिदिन 8-10 हजार क्विंटल मटर प्राप्त होतें हैं। इतने मटर का आधा भाग प्रतिदिन यहीं के शहरों में विक्री हो जाता है।
यह भी पढ़ें :- जैविक खेती कर किसान मंडी और MSP की राह छोड़ चुके हैं, इस तरह बेचते हैं अपनी फसल
मटर के हैं अनेकों लाभ
यह सिर्फ स्वादिष्ट हीं नहीं बल्कि रोगरोधी भी है। यह चेचक, डायबिटीज और कुष्ठरोग जैसे रोगों में लाभकारी होता है। साथ ही कैंसर, आस्थमा, भुख की कमी और शरीर में जलन न हो इसके लिए भी लाभकारी है।
The Logically भी अपने पाठकों से अपील करता है कि वे हरी सब्जियों का सेवन करें और स्वस्थ जीवन व्यतीत करें।