कभी-कभी हम कुछ ऐसी बातें सुनते हैं जिसे सुनकर हमें हमारे कानों पर विश्वास नहीं होता कि क्या इसने सही सुना। लेकिन जो सच है इसे कोई झुठला नहीं सकता। अगर हम आपको पूछे कि क्या आप गोभी के विषय जानते हैं तो जाहिर सी बात है आप कहेंगे, बिल्कुल जानते है। लेकिन आज की हमारी यह कहानी विश्व की विचित्र गोभी के विषय में है जिसके एक किलोग्राम का मूल्य 2200 रुपए है।
गोभी के फायदे
गोभी का उपयोग विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के निर्माण में होता है। डॉक्टर्स भी ये सलाह देते हैं कि गोभी का सेवन करना चाहिए क्योंकि इसका फूल स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। अगर इसका सेवन किया जाए तो ऊर्जावान रखने के साथ तरोताजा महसूस कराता है। आईए जानते हैं इस सबसे महंगे गोभी के विषय में…. –world’s most expensive cauliflower (Romanesco Cauliflower)
गोभी का विचित्र फूल
दरअसल इस महंगे गोभी के फूल का नाम रोमनेस्को कॉलिफ्लावर (Romanesco Cauliflower) है। वैसे कुछ लोग इसे रोमनेस्को ब्रोकोली के नाम से भी पहचानते है। वैज्ञानिक भाषा मे इसे ब्रैसिका ओलेरेसिया (Brassica Oleracea) बोला जाता है। वैज्ञानिक के अनुसार इसका फूल विचित्र होता है। -world’s most expensive cauliflower (Romanesco Cauliflower)
यह भी पढ़ें :- क्या आपने कभी काला अमरूद देखा है..? बेहतर कमाई देने के साथ कई गुणों से होता है भरपूर
होता है विशेष आकार
जानकारी के अनुसार ये अन्य गोभी की तुलना में ये अच्छी तरह विकसित नहीं होते। ये हरे पिरामिड की तरह एक विशेष आकार धारण करते हैं। अगर हम अन्य गोभी को देखें तो वह गोल होता है। इसमें बहुत से फायदेमंद तत्व मौजूद होते हैं और ये बेहद फायदेमंद भी होते हैं। -world’s most expensive cauliflower (Romanesco Cauliflower)
2200 रुपए प्रति किलोग्राम है मूल्य
मार्केट में इस गोभी का डिमांड अधिक होता है। अमेरिका के अतिरिक्त बहुत से देशों में इसका मूल्य 2100-2200 रुपए प्रति किलोग्राम होता है। इसमें विटामिन सी, विटामिन के, कैरोटिनॉयड्स एवं डायटरी फाइबर्स होते हैं। लोगों का यह मानना है कि अगर इसकी खेती कोई किसान करता है तो वह करोड़पति बन सकता है। -world’s most expensive cauliflower (Romanesco Cauliflower)
सकारात्मक कहानियों को Youtube पर देखने के लिए हमारे चैनल को यहाँ सब्सक्राइब करें।