Wednesday, December 13, 2023

फ़ौज से रिटायर होने के बाद शुरू किए मछली पालन, एक एकड़ से है 5 लाख महीने का फायदा: तरीका सीखें

आज के समय में लोगों के द्वारा अपनी जिंदगी बेहतर बनाने हेतु कई तरह कार्य किए जा रहे हैं। नौकरी के साथ-साथ कुछ अन्य कार्य करना अब आम बात हो गई है या यूं कहें कि एक साथ कई कार्यों को किया जाता है।

कुछ लोग बहुत हीं हुनरमंद होते हैं जो अपने कार्यों के माध्यम से ना सिर्फ खुद सफलता प्राप्त करते हैं बल्कि अन्य लोगों में प्ररेणा का संचार करते हैं। आज प्रस्तुत है अपने कार्यों से सफल बने एक ऐसे हीं फौजी भाई की कहानी जिन्होंने एक ओर देशभक्ति कर लोगों में देशप्रेम का संचार किया और दूसरी ओर आज मत्स्य पालन कर लोगों को उसकी विधि सीखा रहे हैं तथा अपनी सफलता से प्रेरित कर रहे हैं। आज वह हर तिमाही 1 एकड़ में लगभग 5 लाख का मुनाफा कमा रहे हैं।

मछलियां ज्यादातर मीठे पानी और समुद्री जलों में बहुतायत मात्रा में पाई जाती हैं। देखा जाए तो मछलियों की प्रजाति 28 हजार 500 से अधिक ही हैं। इनका नाम अलग-अलग स्थानों पर अनेकों नाम से जाना जाता है। सभी किसानों की चाहत रहती है कि वह मछली पालन करें। लेकिन कहते हैं ना अगर हम किसी विषय में जब तक अच्छी जानकारी हासिल ना करें तो हमें असफलता का मुंह देखना पड़ सकता है। अगर हम कोई कार्य की शुरुआत करतें हैं तो बेहतर है कि जानकारी हासिल कर ही उसका शुभारंभ करें। ताकि हमनें जो खर्च किया है उसकी भरपाई भी हो सके। इन्हीं बातों को ध्यान में रखकर इस फ़ौजी ने अपनी मतस्य पालन की विधि वीडियो के माध्यम से सबके साथ साझा किया है।


यह भी पढ़े :- देसी तरीके से गोबर, गौ मूत्र, और सूखे पत्तों का उपयोग कर बनाते हैं खाद, फसल की उपज़ कई गुना अधिक: Organic Fertilizer


उत्तरप्रदेश (UP) बागपत के निवासी फ़ौज़ी भाई अमरदीप (Amardeep) लगभग 15 बीघा में मत्स्य पालन कर रहें हैं। उन्हें इस कार्य मे सफलता हासिल हो रही है तो उनका मनोबल भी बढ़ रहा है। वह आगे भी मत्स्य पालन लभगभ 35-40 बीघा में करना चाहते हैं। इसके लिए हमे सबसे पहले तालाब चाहिए उसमे उसकी उर्वरा शक्ति को बढ़ाने के लिए खाद की अति आवश्यक है। आपको मत्स्य बीज की जरूरत है।

मत्स्य पालन का पूरा विडियो यहां देखे :-

फ़ौजी भाई ने बताया कि उन्होंने अपनी 1 एकड़ जमीन में लगभग 20 हजार मछलियों को तालाब में छोड़ा है। इनको तैयार करने में इन्हें अधिक पैसे नहीं लगते बल्कि एक मछली पर 70-72 रुपये की लागत होती है। इस हिसाब से 1 एकड़ जमीन के मत्स्य पालन में लगभग 14-15 लाख रुपये खर्च होते हैं। बहुत ही कम वक़्त यानी 3 महीने में इन्हें 5 लाख की बचत भी होने लगी है।

मत्स्य पालन की जानकारी हेतु करें सम्पर्क

अगर आपको मत्स्य पालन के बारे में अधिक जानकारी चाहिए तो आप इनका वीडियो देख सकते है। अगर आप इनसे बात करना चाहे तो 8310258175 या 8553218196 पर कॉल करके बात कर सकतें हैं।

अमरदीप जी का देश की सेवा के साथ मत्स्य पालन करना और इसके बारे में अन्य व्यक्तियों को भी जानकारी देकर दूसरे लोगों की जिंदगी बेहतर बनाने के प्रयास बहुत हीं प्रशंसनीय है। The Logically फ़ौजी भाई अमरदीप को सलाम करता है।