Wednesday, December 13, 2023

हरियाणा के अशोक मशरूम से बना रहे पापङ, मिठाईयां और अचार सहित 89 प्रोडक्ट्स, हो रही है गाढ़ी कमाई

अगर आप वर्तमान के युग में सफलता हासिल करना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास मेहनत के साथ बेहतर सोच की भी आवश्यकता है। बात अगर खेती और किसानों की किया जाए तो यहां अधिकतर लोग यहीं सोंचते हैं कि हमारे पास खेती में सफलता हासिल करने के लिए अधिक विकल्प नहीं हैं। परन्तु अगर आपकी सोंच अशोक कुमार वशिष्ठ (Ashok kumar Vashishtha) जैसी हो तो आपको खेती में सफलता हासिल करने के बहुत से विकल्प मिल जाएंगे। आईए जानते हैं कि आखिर किस तरह अशोक कुमार वशिष्ठ (Ashok kumar Vashishtha) खेती में सफलता हासिल कर रहें हैं।

अशोक कुमार वशिष्ठ (Ashok kumar Vashishtha) हरियाणा (Hariyana) से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अधिक शिक्षा तो हासिल नहीं की है परन्तु खेती में सफलता की इबारत लिख रहे हैं। उन्होंने मात्र 10वीं तक हीं शिक्षा हासिल की और 5 एकड़ जमीन में खेती प्रारंभ की। वह इससे अपने परिवार का आजीविका चलाने लगे, परंतु उन्हें इस कार्य से खुशी नहीं थी। क्योंकि वे खेती में कुछ अलग प्रयोग आजमाना चाहते थे। जब वर्ष 2007 में उन्हें मशरूम के बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने निश्चय किया कि वे मशरूम की खेती करेंगे। -Mashroom Farming By Ashok kumar Vashishtha From Hariyana

Ashok Kumar making mushroom's Papad, sweets, pickle

मशरूम की खेती के लिए की ट्रेनिंग

उन्होंने सोनीपत में रहने वाले लोगों से संपर्क किया एवं मशरूम की खेती के बारे में जानकारी एकत्रित की। आगे उन्होंने मुरथल स्थित मशरूम रिसर्च सेंटर में साइंटिस्ट से मुलाकात कर वहीं मशरूम की खेती के बारे में प्रशिक्षण भी ली। उन्होंने अपने मन में यह निश्चय कर लिया था कि वे इस क्षेत्र में बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल करेंगे। -Mashroom Farming By Ashok kumar Vashishtha From Hariyana

Ashok Kumar making mushroom's Papad, sweets, pickle

यह भी पढ़ें :- सिरमौर के किसान कीवी से कमा रहे हैं 15 लाख रुपये, जानिए कैसे हो रहा है सबकुछ: Kiwi Farming

असफलता के बाद भी जारी रखी कोशिश

ट्रेनिंग लेने के उपरांत वह अपने घर आए और अपने एक खंडहर हो चुके पुराने मकान में मशरूम की यूनिट लगाई। शुरुआती दौर में उन्हें पहली बार असफलता हाथ लगी। उन्हें इस कार्य में अधिक खर्च नहीं लगा, जिस कारण उन्होंने निश्चय किया कि वह फिर यह कार्य दोहराएंगे। अपनी ट्रेनिंग संपन्न हो जाने के बावजूद भी उन्होंने मशरूम की खेती के बारे में जानकारी इकट्ठा करना जारी रखा और वैज्ञानिकों से भी संपर्क को कायम रखा। जानकारियां जिस तरह बढ़ने लगी ठीक उसी तरह उन्होंने सुचारू तौर से मशरूम यूनिट का भी सेटअप किया। -Mashroom Farming By Ashok kumar Vashishtha From Hariyana

Ashok Kumar making mushroom's Papad, sweets, pickle

मशरूम से बनाते हैं अन्य प्रकार के उत्पाद

उनके क्षेत्र में लोग मशरूम के बारे में नहीं जानते थे और लोगों का यह मानना था कि यह एक नॉनवेज है। अब उन्होंने मशरूम के क्षेत्र में सफलता हासिल की और लोगों को इसके बारे में जागरूक भी किया। उन्होंने इससे अन्य प्रकार के उत्पाद के निर्माण भी सीखें। वह घर पर ही मशरूम से आचार, सब्जी एवं अन्य उत्पाद बनाते हैं। धीरे-धीरे उनके उत्पादों की डिमांड बढ़ने लगी और उन्हें इस क्षेत्र में बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल हो गई। -Mashroom Farming By Ashok kumar Vashishtha From Hariyana