Home Organic Farming

YouTube से सीखकर शुरू की जैविक मशरूम की खेती, आज 15 लाख से अधिक है सलाना कमाई

आजकल लोग अपना रुख कृषि की तरफ ज्यादा कर रहे हैं और जैविक तरीके से खेती को तरजीह दे रहे हैं। लोग जैविक तरीके से खेती करने के लिए या तो कृषि विभाग में जाकर उसकी जानकारी हासिल करते हैं या फिर अपनी जान-पहचान के किसानों जो जैविक तरीके से खेती कर रहे हैं, उनके पास जाकर उनसे जैविक खेती के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं।

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि आजकल सोशल मीडिया का हमारे जीवन में महत्व बहुत बढ़ गया है। कुछ भी करना हो तो आप उससे संबंधित वीडियो देखकर उसके बारे में तथा उसे करने के तरीकों के बारे में आसानी से जान सकते हैं। आज हम ऐसे ही एक महिला की कहानी बताएंगे जिन्होंने youtube के माध्यम से जैविक तरीके से मशरुम की खेती के बारे में जानकारी प्राप्त किए। आज वह महिला सलाना 15 लाख रुपए की कमाई कर रहे हैं।

बबीता हरियाणा के जिंद शहर के राजनगर की रहने वाली हैं। इनके बलजीत सिंह पति फौज में थे। यह बताती हैं कि जब मेरे पति फौज से रिटायर हो गए तो इन्होंने एक दुकान खोल दी परंतु इस दुकान से हमें ज्यादा मुनाफा नहीं होता था जिसकी वजह से हम पर काफी कर्ज हो गया। इसकी वजह से मैं और मेरे पति काफी परेशान रहते थे। परंतु एक दिन हमने youtube पर जैविक तरीके से मशरुम की खेती का वीडियो देखा। वह वीडियो देखकर हमने मर बना लिया कि मैं भी जैविक तरीके से मसलों की खेती करूंगी।

Babita Mushroom Farming

बबीता बताती हैं कि साल 2016 में हमने अपने घर में ही जैविक तरीके से मशरुम की खेती करना शुरु कर दिया। जब हमने मशरुम की खेती करना शुरु किया तो सबसे पहले हमने अपने घर के एक कमरे से इसकी शुरुआत की। इस कमरे में और कम जगह में मशरुम की खेती काफी अच्छी होने लगी। हमने मशरुम की खेती में जितनी लागत लगाई थी उससे कहीं गुना ज्यादा मुनाफा हुआ। इसके बाद हमने इस से ज्यादा जगह में जैविक तरीके से मशरुम की खेती करने के बारे में विचार किया। इसके बाद हमने ज्यादा जगहों मैं मशरुम की खेती करनी शुरू कर दी। यह बताती है कि जैविक तरीके से मशरुम की खेती करने में ज्यादा लागत नहीं लगती है‌ और इसे काफी अच्छा मुनाफा भी हो जाता है।

यह भी पढ़ें:-10 बैग से शुरू की मशरूम की खेती, आज 100 बैग से भी ज्यादा मशरूम उगाकर 3 लाख रुपए कमा रही हैं

इन्होंने कहा कि 20-30 हजार रुपए में मशरुम की एक यूनिट शुरू कर सकते हैं। और इसके साथ-साथ मशरुम की खेती करने के लिए आपको जिला बागवानी कार्यालय की ओर से अनुदान भी मिलता है। आज बबीता जैविक तरीके से मशरुम की खेती करके प्रतिमा सवा लाख रुपए की कमाई कर रही हैं यानी सलाना बबीता लगभग 15 लाख रुपए तक की कमाई कर लेती हैं।

बबीता बताती है कि किसानों को अपने परंपरागत खेती के साथ-साथ जैविक खेती भी करना चाहिए। जैविक खेती करने से किसानों की कमाई और भी ज्यादा बढ़ जाती है। और इसके लिए सबसे अच्छा ऑप्शन यह कि किसान जैविक खेती से मशरुम की खेती आसानी से कर सकते हैं। यह मशरुम की खेती आप सालों कर सकते हैं। बबीता बताती है कि जिस किसान के पास ज्यादा जमीन नहीं है वह अपने छोटे से कमरे से भी इस जैविक मशरुम की खेती कर सकते हैं। अगर आप कमरे में मशरुम की खेती कर रहे हैं तो इसके लिए आपको गर्मियों के दिनों में AC लगाना पड़ता है और सर्दियों के दिनों में कूलर की आवश्यकता पड़ती है। इससे मशरुम को नियंत्रित तापमान मिलता रहता है। मशरुम की खेती करने के लिए 25 डिग्री तापमान काफी अच्छा और मशरुम के लिए काफी बेहतर होता है।

बबीता कहती है कि मशरुम हमारी सेहत के लिए काफी लाभदायक होता है। यह खाने में भी काफी स्वादिष्ट होता है। यह बताती है कि मशरुम का सबसे ज्यादा उपयोग दवाई बनाने में किया जाता है। मशरुम को दवाई बनानी में इसलिए उपयोग किया जाता है कि मशरुम में एंटी आक्सीडेंट विटामिन डी प्रोटीन और जीन काफी मात्रा में पाया जाता है। मशरुम की सब्जी खाने में काफी लोग पसंद करते हैं। मशरुम खाने से हमारी शरीर में होने वाले रोग की प्रतिरोधक क्षमता को पढ़ाता है। जिसे हमें किसी भी बीमारी से लड़ने की क्षमता मिल सके।

यह भी पढ़ें:-नौकरी छोड़ गांव की पलायन रोकने के लिए शुरू की खेती, आज मशरूम से 5 करोड़ का सालाना आय है: Mushroom girl

बबीता अन्य महिलाओं के लिए एक प्रेरणा बन गई है। जो अपनी समस्याओं से लड़कर के जैविक तरीके से मशरुम की खेती करके आज काफी अच्छी कमाई कर रही हैं। आजकल के बहुत सारी महिलाएं अपने घरों में रहकर के काम की तलाश करती हैं। या फिर कहीं बाहर दूर जाकर के काम करती हैं। उनके लिए बबीता एक प्रेरणा हूं वह भी मशरुम की खेती करके अच्छी खासी कमाई कर सकती हैं।

Exit mobile version