Wednesday, December 13, 2023

विदेश की नौकरी छोड़ स्वदेश में शुरू किए निम्बू की खेती, आज महज़ दर्जनों पेड़ से लाखों की कमाई कर रहे हैं: प्रेरक किसान

भारत मे निम्बू काफी लोकप्रिय है। लोग इसका इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए करते है। भारत मे शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति होगा जो निम्बू के स्वाद तथा इसके गुणों से वाकिफ नही होगा। आज हम बात करेंगे “बाबू जैकब” (Babu Jacob) नामक एक शख्स की, जिन्होंने विदेश से आकर निम्बू का कारोबार शुरू किया और आज लाखों की कमाई कर रहे है।

Lemon farming by kerala farmer Babu jacob

कैसे आया ख्याल?

केरल (Kerala) के रहने वाले “बाबू जैकब” (Babu Jacob) 15 वर्षों तक पुर्तगाल तथा डेनमार्क में रहे। फिर जब वह वर्ष 2015 में भारत लौटें तो उन्होंने बहुत से स्थानों पर इंडस्ट्रियल वर्कर के तौर पर काम किया। फिर उन्होंने बाजार में निम्बू के बढ़ते भाव को देखा तब इन्होंने फैसला किया कि निम्बू की खेती करनी है क्यूंकि इसमे उनको हर जगह फायदा नज़र आया।

Lemon farming by kerala farmer Babu jacob

कैसे की शुरुआत?

बाबू जैकब ने जब बाजार में निम्बू के मांग को बढ़ते देखा उन्होंने तभी फैसला कर लिया कि निम्बू की खेती करनी है इसलिए क्योंकि इसके दो फायदे है। पहला यह कि बाजार में इसकी मांग भी ज्यादा है और दूसरा निम्बू एक सीजन में 3 बार उग जाता है। हर तरफ से फायदा देखने पर इन्होंने इसकी शुरुआत मात्र 14 पौधों के साथ 7 सेंट के प्लॉट पर कर दी। 4 वर्षों के अन्दर इस खेत से 1000 किलों निम्बू का उत्पादन हुआ तथा 1 किलों निम्बू 100 रुपये में बिकें। इस कारोबार में लाभ मिलने पर इनके अंदर एक जुनून आ गया और इन्होंने उसी खेत में और भी पौधें लगाए। आज इनके खेत मे लगभग 250 निम्बू के पेड़ लगे हुए है।

Lemon farming by kerala farmer Babu jacob

नर्सरी भी चलाये है, जैकब

समय के अनुसार आत्मविश्वास बढ़ा और इन्होंने खेती के साथ नर्सरी भी चलाना शुरू कर दिया और वहां पौधें को विक्रय करने का काम करते है। इस नर्सरी का नाम इन्होंने Lemon Meadows रखा है। इस कारोबार में सफलता मिलने पर जैकब अब नए किसानों को भी प्रशिक्षित करने का काम करते है। अब वों निम्बू के साथ-साथ अन्य पौधें जैसे- अमरूद, ऐरेका नट्स इत्यादि भी उगाते है।