Home Lifestyle

ये हैं भारत की सबसे खूबसूरत बर्फ से ढकी पहाड़ियां, गर्मी के मौसम में भी कंपकपाने वाली ठंड रहती है

Best snow covered hills for summer holidays

गर्मी का मौसम आ गया है। कई शहरों में पारा चढ़ने लगा है। ऐसे में जो लोग घूमने का प्लान बना रहे हैं, वह इस मौसम में किसी ठंडी जगह पर जाना चाहते हैं। हालांकि भारत की ज्यादातर जगहों पर गर्मी के मौसम में पारा गर्म ही रहता है। सभी जगह तेज गर्मी होने लगती है। ऐसे में अगर आप किसी ऐसी जगह की तलाश कर रहे हैं, जहां गर्मी के मौसम में भी ठंड महसूस कर सकें, तो कई विकल्प मिल सकते हैं। इन जगहों पर हर साल गर्मी के मौसम में तापमान कम होता है। कई सैलानी गर्मियों में इन ठंडी जगहों का रुख करते हैं। ये जगहें देशी- विदेशी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं। यहां केवल आपको ठंडा मौसम ही नहीं मिलेगा, बल्कि खूबसूरत प्राकृतिक दृश्य देखने को मिलेंगे। घूमने के लिहाज से इन पर्यटन क्षेत्रों में कई विकल्प मिल जाएंगे।

सोनमर्ग (Sonmarg)

कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। यहां सर्दियों में बहुत ज्यादा ठंडा रहती है लेकिन गर्मियों में भी आपको ठंड ही महसूस होती हैं। कश्मीर के सोनमर्ग में मौसम सामान्य रहता है, सर्दियों में जमी बर्फ की चादर पिघलने से ठंड महसूस होती रहती है। जम्मू-काश्मीर राज्य के गांदरबल जिले में स्थित यह जगह 3000 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद है। एक अच्छी खासी हाइट पर होने के कारण सोनमर्ग में हमेशा ठंडी रहती है और यह पहाड़ों से ढका हुआ रहता है।

सोनमर्ग का शाब्दिक अर्थ सोने का मैदान होता है। यहां जाने के लिए पर्यटक जम्मू या फिर श्रीनगर से बस सुविधा का प्रयोग कर सकते हैं। सोनमर्ग के लिए राज्य सरकार द्वारा सरकारी बसों का भी संचालन किया जाता है।

लद्दाख (Ladakh)

भारत के सबसे ठंडी जगहों में लद्दाख का नाम शामिल है। हिमाचल में बसे लद्दाख में हमेशा मौसम ठंडा रहता है। यहां के नजारे भी यात्रियों को प्रभावित करते हैं। गर्मियों में आप ठंड महसूस करने के लिए लद्दाख जा सकते हैं।

लद्दाख का सफर वैसे थोड़ा दुर्गम है क्योंकि यहां जाने के लिए जटिल रास्तों और मौसम का सामना करना पड़ता है। यहां जाने के लिए सबसे नजदीकी स्टेशन जम्मू-तवी है, जो लेह से लगभग 700 KM की दूरी पर है।

पर्यटक यहां फ्लाइट सेवा का भी लुत्फ उठा सकते हैं, यहां से सबसे नजदीकी एयरपोर्ट लेह है जो लगभग 5-6 घण्टे की दूरी पर मौजूद है।

वैसे लद्दाख जैसे जगहों पर घूमने के लिए युवा पर्यटकों में होड़ लगी रहती है, यहां लोग Bike Adventure के लिए भी जाना पसंद करते हैं। लद्दाख के रास्ते इतने खूबसूरत हैं कि हर कोई इस तरफ जाना चाहता है।

यह भी पढ़ें :- भारत की वो 5 खास जगह जिसकी खूबसूरती रात में देखती बनती है, दूर-दूर से देखने आते हैं लोग

लाचुंग गांव (Lachung Village)

गर्मी में घूमने के लिए सिक्किम में लाचुंग गांव एक बेहतर विकल्प है। लाचुन गांव ठंडे मौसम और खूबसूरत नजारों के लिए प्रसिद्ध है। यह बेहतरीन पर्यटन स्थल है।

भारत-तिब्बत बॉर्डर पर स्थित इस गांव की खूबसूरती अप्रतिम है। यहाँ बॉर्डर को लाचुंग नदी विभाजित करती है, इसी नदी पर इस गांव का नाम रखा गया है। लाचुंग में विशेषकर पर्यटक यहां की सुंदर घाटियों को देखने जाते हैं। यहाँ के मौजूद मोनेस्ट्री और झड़ने भी खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं।

सेला पास ( Sela Pass)

सर्दियों के बर्फीले इलाके गर्मियों में भी सामान्य तापमान के बाद भी ठंडा महसूस कराते हैं। अरुणाचल प्रदेश के सेला पास में पूरे साल बर्फ की पतली चादर बनी रहती है। गर्मियों में यहां जाना मजेदार हो सकता है।

4170 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह जगह बुद्धिस्ट परम्परा के लिए जाना जाता है। यहां की पहाड़ियां भी हिमालय रेंज से कनेक्टेड हैं जो अधिकतर समय के लिए बर्फ से ढंका रहता है। यहां जाने के बाद आपको बर्फ की चादर से लदे पहाड़ दिखेंगे और साथ ही आकाश को छूता हुआ बादल भी दिखेगा।

मनाली (Manali)

हिमाचल प्रदेश में कई पर्यटन स्थल है, जहां हर साल सर्दियों के मौसम में सैलानी पहुंचते हैं। लेकिन यहां सर्दियों के अलावा गर्मियों में भी पर्यटकों का जमावड़ा लगता है। हिमाचल प्रदेश के मनाली शहर में पूरे साल हल्की ठंड रहती है। ऐसे में सर्दी के मौसम में आप मनाली की सैर करने जा सकते हैं।

भले ही सर्दियों की तरह यहां गर्मी में बर्फबारी न हो लेकिन यहां का मौसम आपको गर्मी और पसीना भी महसूस नहीं होने देगा। इसके अलावा मनाली के पहाड़ और प्राकृतिक नजारे आपका मन मोह लेंगे।

मेघना कानपुर की रहने वाली हैं, इन्होंने पत्रकारिता में 3 साल का डिप्लोमा कोर्स किया है। पत्रकारिता में रुचि होने के कारण इन्होंने शुरू से ही इस क्षेत्र में अपनी सहभागिता बरकरार रखने की कोशिश की और पिछले 1 वर्षों से बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। The Logically के माध्यम से वह समाजिक मुद्दों को परोसने की कोशिश कर रही हैं।

Exit mobile version