Home Gardening

अपनी छत पर ग्रो बैग में लगा दिए 50 तरह के फलदार पौधे, बेहतर ग्रोथ के साथ फल का बेहतरीन उत्पादन

अक्सर शहरों में जगह की कमी की वजह से लोग छत पर तथा बालकनी में बागवानी करते हैं। अगर आपके पास भी जगह की कमी है तो बागवानी करने के लिए यह एक बेहतर विकल्प है। आज हम आपको एक ऐसे ही टेरेस गार्डनिग के बारे में बताएंगे।

इस कहानी में हम आपको हम एक शख्स के बारे में बता रहे हैं जिनका नाम दीपक (Dipak) है। उन्होंने अपने छत पर अब कई फलदार पौधे लगाए हुए हैं और अब यह पौधे फल भी देने लगे हैं। दीपक के छत पर पपीता, केला, सेब, पाइनएप्पल जैसे कई फल मौजूद है। इसके समक्ष एक वीडियो भी शेयर करेंगे जिससे समझने में आप को आसानी होगी – In this way, many fruit bearing plants can be grown even on the roof.

  • ड्रैगन फ्रूट का पौधा

दीपक ड्रैगन फ्रूट से शुरुआत करते हैं। उन्होंने शुरुआत में इसके केवल दो छोटे-छोटे पौधे लगाए थे, जो अब 6 पौधों में बदल गया है। यह पौधे लगाए उन्हें 2 साल हो गया है इसलिए उन्हें अनुमान है कि जल्द ही अब इसमें से फल भी आने लगेंगे। ड्रैगन फ्रूट के पौधे को थोड़ी रेतीली मिट्टी में उगाएं, जिसमें पानी ना रुके। इसे आप ग्रो बैग में भी लगा सकते हैं। जब पौधा थोड़ा बड़ा होने लगे तो सहारा देने के लिए स्टैंड जरूर लगाएं क्योंकि पौधा बड़ा होने पर उसकी शाखाएं टूटने लगती हैं।

dragon fruit
  • पपीता का पौधा

ड्रैगन फ्रूट के बाद अब बात करते हैं पपीते की। दीपक पपीता का 3 से 4 पौधा लगाया है। बता दें कि पपीते के पौधे को पूरी तरह बड़ा होने में 1 साल का वक्त लगता है। हालांकि उनका यह पौधा बहुत ही जल्दी ग्रो हो रहा है। उनके गार्डन में उसके पहले के लगाए गए पपीते भी हैं जो अब फल देना शुरू कर चुका है। 1 साल पहले का लगाया गया पपीता का पौधा अब फल देना शुरू कर रहा है। इस पौधे को दीपक ने 18 बाई 18 के ग्रो बैग में लगाया है। हालांकि उन्हें यह ग्रो बैग थोड़ी छोटी लगती थी इसलिए अब वह जो भी पपीता का पौधा लगा रहे हैं वह 24 बाई 24 के ग्रो बैग में लगा रहे हैं।

  • अमरूद और अनार का पौधा

पपीते के बाद आप बात करते हैं अमरुद के पौधे की या हर किसी का पसंदीदा फल होता है। अमरूद के पौधे की प्रूनिंग करना बहुत जरूरी है क्योंकि इससे पौधे में फल आने लगते हैं। दीपक अमरूद का कई पौधे लगाए हुए हैं। 2 साल पहले लगाए गए अमरूद का पौधा 18 बाई 18 ग्रो बैग में लगाएं है, जो अब फल देना शुरू कर चुका है। इसके अलावा अगर अनार की बात करें तो बहुत से लोगों का कहना रहता है कि अनार के पौधे में फूल तो आते हैं, परंतु फल नहीं आता। हालांकि दीपक के पौधे में फूल के साथ ही फल भी आ चुका है। इसके लिए सबसे जरूरी है अनार के पौधे का सही केयर करना।

यह भी पढ़ें:-पूर्व मिसेज इंडिया आज थैलेसीमिया से पीड़ित सैंकड़ों बच्चों की कर रहीं मदद, संवार रहीं उनकी जिंदगी

दीपक संतरे का पौधा उसके बीज के जरिए लगाए हैं, जिसमें अब तक तो फल नहीं आया है लेकिन उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही उसमें फल मिलेगा। संतरे के साथ ही दीपक नींबू का पौधा लगाएं हैं जिसमें उन्हें फल मिलना शुरू हो चुका है। नींबू का पौधा आमतौर पर किसी भी मिट्टी में लगा सकते हैं, उसमें जल्दी फल आने लगते हैं। बहुत ही कम पाए जाने वाला कस्टर्ड एप्पल के पौधे का अक्सर पूरे पत्ते गिर जाते हैं और उन्हें दोबारा ग्रोथ होते हैं। संतरे की ही तरह जामुन का भी पौधा दीपक उसके बीज से लगाए हैं, जिसमें अब तक फल नहीं आया है परंतु उन्हें उम्मीद है कि इस साल में जामुन का फल मिल जाएगा। – In this way, many fruit bearing plants can be grown even on the roof.

  • 24 बाई 24 के ग्रो बैग में छत पर लगाए केला का पौधा

अब बात करते हैं पपीते के पौधे की जिसमें केवल 1 साल में ही फल आने शुरू हो गए हैं। ठीक उसी प्रकार पाइनएप्पल के पौधे में भी फल बनता नजर आ रहा है। दीपक के अनुसार बाजार से खरीदे गए पाइनएप्पल से ही पाइनएप्पल का पौधा लगाया जा सकता है। अब बात करते हैं केले के पौधे की। शायद ही किसी ने छत पर केले का पौधा देखा होगा, परंतु दीपक ने अपने छत पर ग्रो बैग में केला का पौधा भी लगाया है। इसके लिए उन्होंने 24 बाई 24 का ग्रो बैग इस्तेमाल किया है। केले के पौधे में केवल 1 साल में ही फल देना शुरू कर चुका है।

  • ग्राफ्टेड जामुन के पौधे में जल्दी आता हैं फल

अंगूर का पौधा आप एक छोटे से टप में भी लगा सकते हैं इसके लिए बड़े टप की जरूरत नहीं पड़ती और यह बहुत ही जल्दी फल भी देने लगता है। दीपक की तरह आप भी अपने छत पर कम जगह में फलों के कई पौधे लगा सकते हैं। ज्यादातर लोगों का पसंदीदा फल स्ट्रॉबेरी दीपक अपने छत पर लगाए हैं, जिसमें से अब फल आने भी शुरू हो चुके हैं। यह पौधा उन्होंने स्ट्रॉबेरी के बीज से लगाया है। बता दें कि, ग्राफ्टेड जामुन के पौधे में फल जल्दी आते हैं। ऐसे अगर आपको ज्यादा समय तक इंतजार नहीं करना चाहते तो ग्राफ्टेड पौधा ही लगाएं।

वीडियो यहाँ देखें:-👇👇

  • पुनिंग करने से बढ़ती हैं पौधे की ग्रोथ

अगर आप पौधा लगाने के लिए ग्रो बैग खोज रहे हैं तो आपको बता दें कि यह आपको https://organicbazar.net पर आसानी से मिल जाएगा। दीपक ज्यादातर पौधा बीज से लगाते हैं, जिसमें काफी लंबा समय लगता है लेकिन रिजल्ट भी काफी बेहतर मिलता है। वह बताते हैं कि पौधे का पुनिंग करने से पौधे की ग्रोथ बढ़ती है तथा उसमें फल जल्दी आते हैं। दीपक अपने गार्डन में कई तरह के पौधे लगाए हैं जैसे चैरी, कटहल, कड़ी पत्ता, मेहंदी का पौधा, मौसमी, आम, ड्रैगन फ्रूट जैसे जैसे कई पेड़ दीपक की गार्डन में मौजूद है।

यह भी पढ़ें:-चाय के साथ इस दुकान पर पढें मुफ्त में किताब, 4 दोस्तों ने अलग सोच के साथ किया शुरुआत

  • फल के पौधे के लिए इस तरह करें मिट्टी तैयार

दीपक अपनी छत पर कुल 50 से ज्यादा फल का पौधा लगा चुके हैं, जिसमें से अधिकतर पौधों में फल आ चुका है और कुछ में इस साल फल आने की उम्मीद है। अब दीपक बताते हैं कि फल के पौधे के लिए मिट्टी किस प्रकार बनाएं। इसके लिए मिट्टी को कुछ इस प्रकार तैयार करें कि उसे पानी ना रुके और वह न्यूट्रीशन से भरपूर हो।

इसके लिए आप मिट्टी में 30% कोको पीट, 30% खाद, 30 %परसेंट साधारण सी मिट्टी और 10% अन्य उपयोग वाले न्यूट्रिशन। इसके अलावा अगर आप साधारण सी मिट्टी बनाना चाहते हैं तो उसमें 50% मिट्टी और 50% खाद मिलाएं और उसमें 10 से 20% बालू ऐड कर दें। यह मिश्रण भी आपके पौधे के लिए अच्छी रहेगी। – In this way, many fruit bearing plants can be grown even on the roof.

बिहार के ग्रामीण परिवेश से निकलकर शहर की भागदौड़ के साथ तालमेल बनाने के साथ ही प्रियंका सकारात्मक पत्रकारिता में अपनी हाथ आजमा रही हैं। ह्यूमन स्टोरीज़, पर्यावरण, शिक्षा जैसे अनेकों मुद्दों पर लेख के माध्यम से प्रियंका अपने विचार प्रकट करती हैं !

Exit mobile version