Wednesday, December 13, 2023

इस किसान के खेतों में उगे किन्नू की डिमांड विदेश तक है, हर साल कमाते हैं 15 लाख रुपए: प्रेरक किसान

अब खेती लोगों के लिए एक बेहतरीन आय का स्त्रोत बन गई है। किसान अब नए तरीकों का प्रयोग करके नई नई चीजों की खेती कर रहे हैं। इसी क्रम में पढ़िए यह लेख।

खेती के जरिए लाखों की कमाई करने वाले 70 वर्ष चौधरी सुमेर राव (Choudhary Sumer Rao) अपने खेतो में किन्नू (kinnu) उगाते हैं। वे घरडाना कला गांव के रहने वाले हैं। उनके खेतों में उगे किन्नू की डिमांड देश के साथ-साथ विदेशों में भी होती है।

चौधरी सुमेर पहले परम्परागत खेती करते थे, लेकिन उसमें इतनी आय नहीं हो रही थी इसलिए उन्होंने फलदार पौधे लगाने का फैसला किया। – farmer choudhary sumer rao from Rajasthan

 choudhary sumer rao

10 बीघा जमीन पर लगाए 200 से ज्यादा किन्नू के पौधे

चौधरी सुमेर ने साल 2014 में श्रीगंगानगर (Shri Ganga Nagar) से किन्नू के 100 पौधे लाकर अपने जमीन में लगा दिए थे। जब उन्हें इससेे अच्छा मुनाफा होने लगा तो उन्होंने और भी पौधे अपने जमीन पर लगा दिए। वर्तमान में चौधरी सुमेर के 10 बीघा जमीन पर 200 से ज्यादा किन्नू के पौधे हैं, तथा अन्य 150 किस्मों के पौधे लगे हुए हैं। उन्हें किन्नू से हर साल 15 लाख रुपए तक का मुनाफा होता है। – farmer choudhary sumer rao from Rajasthan

farmer choudhary sumer rao from Rajasthan is doing cultivation of kinnu and making organic manure made at home

यह भी पढ़ें :- सब्जी और मिर्च की खेती से यह किसान एक सीजन में 18 लाख कमाता है, ओड़िसा के कृष्ण नाग की खेती की खासियत जान लीजिए

विदेशो में भी हो रही है सुमेर के किन्नू की मांग

चौधरी सुमेर राव (Choudhary Sumer Rao) बताते हैं कि उनके खेत में लगे किन्नू की क्वालिटी अच्छी है इसलिए इसकी डिमांड विदेशों तक होती है। वे किन्नू की सप्लाई दिल्ली और जयपुर में भी करते हैं। दो साल पहले दुबई की एक पार्टी ने उनसे किन्नू मंगवाया था। चौधरी सुमेर किन्नू के पौधों में डाली जाने वाली खाद नीम के पत्तों और गोबर से घर पर ही बनाते हैं।- farmer choudhary sumer rao from Rajasthan

farmer choudhary sumer rao from Rajasthan is doing cultivation of kinnu and making organic manure made at home

अब सुमेर कर रहे अन्य किसानों की मदद

जैविक खाद के प्रयोग से किन्नू की क्वालिटी और अच्छी हो गई है। चौधरी सुमेर अब अन्य किसानों के खेतों में किन्नू का बगीचा लगाने में मदद कर रहे हैं। वे उनके लिए गुटी विधि से तैयार पौधा, खाद व स्प्रे भी उपलब्ध करवाते हैं। वे अन्य किसानों को किन्नू की बागवानी के तरीके सिखाने के साथ-साथ मार्केटिंग करने में भी मदद करते हैं। चौधरी सुमेर राव (Choudhary Sumer Rao) अन्य किसानों के लिए प्रेरणा बन चुके हैं। – farmer choudhary sumer rao from Rajasthan is doing cultivation of kinnu and making organic manure made at home

अगर आप गार्डेनिंग सीखना चाहते हैं तो हमारे “गार्डेनिंग विशेष” ग्रुप से जुड़ें – जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें