Sunday, December 10, 2023

आप भी हैं गार्डेनिंग के शौकीन तो अवश्य लगाएं फूल वाले ये 10 पौधे: जानिए इनकी खासियत

फूलों में पाए जाने वाले गुण शायद हीं कोई बयां कर सकता है। ये सिर्फ सजावट के लिए हीं नहीं बल्कि अपने सुंगध से आस-पास के वातावरण को शुद्ध करने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे बहुत से फूल हैं जिनमें औषधीय गुण प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं और उनका उपयोग आयुर्वेदिक चिकित्सा हेतु किया जाता है।

आज हम आपको उन फूलों के विषय में बताएंगे जिन्हें आप आसानी से बालकनी में लगाकर, अपने घर को शुशोभित, वातावरण को सुगन्धित एवं रोगों का निवारण भी कर सकते है।

गुलाब (Rose)

अगर आप चाहे तो गुलाब के पौधे को घर पर आसानी से लगा सकते हैं। ये आपके घर की शोभा में चार चांद लगा देगा। विश्व में गुलाब की लगभग सैकड़ों प्रजातियां पाई जाती है। गुलाब के फूल का उपयोग गुलाब जल, इत्र एवं खाने-पीने के चीजों में होता है।

Gardening lovers must plant these 10 flower plants

गेंदा (Marigold)

हमारे देश में गेंदा की खेती व्यापक रूप से होती है। इसका उपयोग धार्मिक आयोजन एवं डेकोरेशन में किया जाता है। यह एक मौसमी पौधा है जो ज्यादातर दिवाली के शुभ अवसर के दौरान खिलता है। ये ठंडी के मौसम में ज्यादा देखने को मिलता है।

Gardening lovers must plant these 10 flower plants

मोगरा (Mogra)

जैस्मिन सम्बक या भारतीय चमेली की खेती हमारे देश एवं प्रदेश पड़ोसी देशों के अन्य जगहों पर होती है। इसकी सुगंध सबको अपनी तरफ आकर्षित कर लेती है। वही इसका उपयोग अधिक मात्रा में सजावट हेतु किया जाता है।

Gardening lovers must plant these 10 flower plants

चांदनी (Moonlight)

यह एक झाड़ीदार पौधा है जिसे लोग ईस्ट इंडिया रोजबे कहते हैं। इसमें प्रचुर मात्रा में औषधीय गुण समाहित होते हैं, जिस कारण इसका उपयोग आयुर्वेदिक चिकित्सा हेतु किया जाता है। इसे और इसकी पतियों को आर्मी ग्रीन मॉथ कैटरपिलर भी खाते हैं।

Gardening lovers must plant these 10 flower plants

गुड़हल (Hibiscus)

गुड़हल का पौधा आमतौर पर हम भारतीयों के घरों में मौजूद होता है। इसके सूखे फूल खाने योग्य होते हैं इसके अतिरिक्त इसका उपयोग औषधि और सौंदर्य के लिए होता है।

Gardening lovers must plant these 10 flower plants

सदाबहार (Catharanthus Roses)

सदाबहार 12 माह तक होने वाला पौधा है। इसका उपयोग डेकोरेशन के साथ औषधि के निर्माण में किया जाता है। इसे लोग केथारेन्थस रोजस (Catharanthus Roses) के नाम से जानते हैं।

Gardening lovers must plant these 10 flower plants

डहेलिया (Dahlia)

डहेलिया (Dahlia) देखने में बहुत ही खूबसूरत फूल है। इसका उपयोग डेकोरेशन एवं औषधि हेतु होता है । ये डेजी, गुलदाउदी एवं सूरजमुखी के समूह में आता है।

Gardening lovers must plant these 10 flower plants

गुलदाउदी (Chrysanthemum)

ये हमारे देश में अधिकतर मात्रा में देखने को मिलता है। ये फूल एशिया से आते हैं एवं इसे सर्दियों के मौसम के लिए बेहतर माना जाता है। इसकी खूबसूरती लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती है।

Gardening lovers must plant these 10 flower plants

गुलबहार (Common Daisy

इसे लोग जरबेरा डेज़ी के नाम से जानते हैं, जो हिमालय की ढलानों में अधिकतर मिलते हैं। ये हमारे प्रकृति को सुंदरता प्रदान करता है। ये सफेद एवं पीले रंगों में पाए जाते हैं जिसकी खूबसूरती हमारे घर की रौनक बढ़ा देती है।

Gardening lovers must plant these 10 flower plants