Saturday, December 9, 2023

इस तरह पानी मे उगाइये मनी प्लांट, बहुत आसानी से लग जायेगा: तरीका जानिए

मनी प्लांट (money plant) को अक्सर लोग अपने घरों में लगाना चाहते हैं। वास्तु के अनुसार घरों में मनी प्लांट लगाना शुभ माना जाता है। अक्सर लोगों को मनी प्लांट लगाने में बहुत से मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि मनी प्लांट को बिना मिट्टी के कैसे लगा सकते हैं।

मनी प्लांट को ग्रो ( Grow) करने और उसे खूबसूरत बनाए रखने के लिए आज हम Fertilizer स्प्रे का इस्तेमाल कैसे करे, यह जानेंगे।

Grow money plant at home

कैसे लगाएं?

सबसे पहले आपको मनी प्लांट की कटिंग करना होगा। इसे लगाने के लिए सही तरीके से कटिंग करना बहुत जरूरी है। इसकी कटिंग लगभग 6 इंच तक करना होता है। इसके बाद आपको इसे पानी में लगभग 10 दिनों के लिए रखना होगा।

Grow money plant at home

10 दिनों में निकलने लगती है, जड़े

मनी प्लांट की जड़े लगभग 10 से 15 दिनों में निकलने लगते है। जड़े निकलने के बाद आप इसके नीचे के पतियों को काट कर हटा दें ताकि इससे पानी गंदा ना हो और फिर एक रस्सी की सहायता से इसे हल्के बांधे। बांधते समय इस बात का ध्यान रखें की रस्सी ज्यादा कसा हुआ ना हो वरना यह पौधों को नुकसान पहुंचा सकता है।

मनी प्लांट को कभी भी अधिक धूप में ना रखें बल्कि इसे छायादार जगहों पर (Semi Shade area) रखें। इस पूरी प्रक्रिया को करने के बाद आपको इसे पानी में रखना है। बारिश का पानी इसके लिए सबसे ज्यादा उपयोगी होता है पर बारिश का पानी नहीं मिलने पर, इसके लिए हमें एक बाल्टी में लगभग 10 घंटों के लिए पानी को बाहर खुले में छोड़ देना चाहिए, ताकि इससे हानिकारक केमिकल खत्म हो जाए।

यह भी पढ़ें :- ऐसे करें देसी गिलोय का प्रयोग, दूर रहेगी मोटापे और डेंगू की बीमारी

पानी कैसे करें चेंज?

आसानी से पानी बाहर निकालने के लिए आपको एक शैंपू का बॉटल और एक पतला पाइप लेना होगा।
• सबसे पहले बॉटल के टॉप को निकाल दीजिए और ढक्कन को खोलिए।

• दूसरा ढक्कन में पाईप को अच्छी तरह से लगाइए, जिससे की वह बाहर ना निकले।

• तीसरा बॉटल के नीचे एक छोटा सा छेद (Hole) करिए, ताकि पाईप को उसमें डाला जा सकें।

इस सभी प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आप इसका उपयोग कर सकते हैं।

पूरा विडियो यहां देखें :-

फर्टिलाइजर का उपयोग

20-20-20 NPK के Fertilizer आपको आधे चम्मच लेना है। उसके बाद आपको पानी की जरूरत होगी। पानी इस्तेमाल करने से पहले पानी को पुरे रात बाहर छोड़ दे। इसके बाद Fertilizer को पानी में अच्छी तरह से मिलाए। दोनों को मिलाने के बाद इसे मनी प्लांट के पौधें में डालें। इससे पौधे बहुत तेजी से ग्रो (grow) करता है।

Grow money plant at home

Fertilizer स्प्रे कैसे बनाएं?

Fertilizer स्प्रे बनाने के लिए सबसे पहले एक स्प्रे बॉटल लें। इसके बाद आधा चम्मच NPK Fertilizer और आधा चम्मच 1/4 Fertilizer (युरिया) ले। इन दोनो को लगभग 1ली. पानी में अच्छी तरह मिलाएं। पानी को ठिक पहले जैसा ही 10 से 12 घंटो तक बाहर छोड़ दें ताकि इसमें से हानिकर केमिकल खत्म हो जाए।

हर सप्ताह दिखेंगे बदलाव

Fertilizer स्प्रे के इस्तेमाल से आपको हर सप्ताह पौधे में बदलाव दिखना शुरु हो जाएगा और एक महीने में ही पौधें काफी अच्छा ग्रो करने लगता है।