Home Gardening

घर पर इन आसान तरीकों से उगा सकते हैं 50 किलो तक पपीता, नहीं होगी पपीता की कभी कमी: घर की खेती

अधिकतर लोगों को पपीते की सब्जियां पसन्द होती है। अगर पपीता पक गया तो इस्के स्वाद का जवाब नहीं होता। पपीता अगर पेड़ो पर लगा है, तो इसे देखकर मन आकर्षित भी होता है। पपीते में प्रचुर मात्रा मे विटामिन्स A, C एवं E होता है। इसके सेवन से हमें बहुत से लाभ मिलते हैं।

आज हम आपको किस तरह पपीते को उगाएं इसकी जानकारी देंगे। अगर आप पूरी तरह जानकारी इकट्ठा कर एक पपीते के पौधे को लगाएंगे तो उससे तकरीबन 50 किलोग्राम फल प्राप्त होगा।

Grow papaya with these easy steps at home

सन्तोष मोहता (Santosh Mohta) जो कोलकाता (Kolkatta) से ताल्लुक रखते हैं।‌ उन्होंने बताया कि मैंने अपने घर पर पपीते के पौधे को लगया है। वैसे तो हमें मार्केट में हर फल मिल जाता है परन्तु घरेलू फल की बात ही अलग है। अगर आप चाहे तो अपने बगीचे की शुरूआत पपीते के एक पौधे के साथ कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें :- ऑर्गेनिक तरीके से घर पर उगाएं रसीले और फलदार निम्बू: यह तरीका जानिए

आखिर किन चीज़ों की है जरूरत?

अगर आप पपीते को उगाना चाहते हैं, तो इसके लिए आप ग्रो बैग या गमला का उपयोग कर सकते हैं। अगर ऐसा नहीं है, तो आप बड़े बर्तन का भी उपयोग कर सकते हैं। वही अगर आप ग्रो बैग का उपयोग करेंगे तो 24-30 इंच के बड़े ग्रो बैग की आवश्यकता होती है।

उपयोग के अनुसार सभी को करें मिश्रित

गमले में मिट्टी को तैयार करने के लिए कोकोपीट, वर्मीकम्पोस्ट और घरेलू उर्वरक के तौर पर गाय के गोबर का उपयोग करना चाहिए। इन सबको अपने उपयोगानुसार मिश्रण कर गमले में रख पौधे को बोया जा सकता है लेकिन इस बात का ध्यान अवश्य रखें कि आपकी मिट्टी भुरभूरी हो ताकि जल बाहर हो सके। अत्यधिक जल के कारण पौधे खराब हो जाते हैं।

करें सही बीज का चयन

अब आप उन बीज को गमले में लगाए जो आपके पानी से भरे पात्र में नीचे की सतह में हो। जो बीज ऊपर पानी मे तैर रहे होंगे वो गमले में बुआई करने के बाद अंकुरित नहीं होता है।

रखें निम्न बातों का ध्यान

  • गमले में मिट्टी का निर्माण करने के उपरांत आप बीजों को उगाने के लिए उन्हें सीमित दूरी पर रोपित कर सकते हैं।
  • मिट्टी की परत बनाने के बाद उनपर पानी का छिड़काव करें। अब करीब 10 दिनों के उपरांत आप अपने बीज को पौधे का रूप लेते हुए देख सकते हैं।
  • अब आप अपने पौधे को निकालकर अलग-अलग गमले में लगाएं। आप एक गमले में एक ही पौधे को लगाएंगे।
  • अब आप अपने पौधे को धूप में रखे और नियमित तौर से पानी दें।
  • पौधे में कीड़े ना लगे उसके लिए आप नीम की खली या फिर जैविक कीटनाशक का प्रयोग कर सकते हैं।

Exit mobile version