Home Environment

दुनिया का सबसे विचित्र जीव, यह जीव बिना सिर के रहता है ज़िंदा: वीडियो देख आप हैरान रह जाएंगे

इस दुनिया में ऐसे अनेकों जीव हैं जिन की बनावट और चाल ढाल आम जंतुओं की तुलना में बहुत ही भिन्न होती है। ऐसे ही एक जन्तु की कहानी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है जिसका सिर नहीं है। अंटार्कटिका के समुंदर में एक ऐसी ही जीव को देखा गया है जो बिना सिर का है। इसे देखते ही लोगों ने इसका नाम हेडलेश चिकन फिश रख दिया, हेडलेस चिकन फिश का मतलब वह समुद्री मछली जिसका सर ना हो।

Headless fish1
Headless fish

इस मछली का रंग और बनावट इतना भिन्न है कि इसे देखने के बाद भी लोगों को इस पर भरोसा नहीं हो रहा है! एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस जंतु का नाम Enypniastes eximia है।

इस जंतु के शरीर में सिर नहीं दिखता और यह अपने पैरों के सहारे अपने अपना भोजन ग्रहण करती है। इस जंतु की एक और खासियत यह है कि यह अपने दुश्मनों को डराने के लिए फूल जाती है। इस प्रवृत्ति की मछली को देखने के बाद लोगों का कहना है कि उन्होंने इस तरह का जीव अभी तक अपने ज़िन्दगी में नहीं देखा है।

देखें वीडियो

अंजली पटना की रहने वाली हैं जो UPSC की तैयारी कर रही हैं, इसके साथ ही अंजली समाजिक कार्यो से सरोकार रखती हैं। बहुत सारे किताबों को पढ़ने के साथ ही इन्हें प्रेरणादायी लोगों के सफर के बारे में लिखने का शौक है, जिसे वह अपनी कहानी के जरिये जीवंत करती हैं ।

2 COMMENTS

Comments are closed.

Exit mobile version